दिल्ली में आज से लागु होगा सिटिजन चार्टर
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, राजनीति, breakingnews, gallery 10:12 pmजबकि राजधानी दिल्ली में सर्विस लेवल एग्रीमेंट एक्ट बृहस्पतिवार से लागू हो जाएगा. उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना ने इस एक्ट को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. यह एक्ट लागू होने के बाद राजधानी के 14 विभागों में 32 जरूरी सेवाओं के लिए काम को टालने वाले बाबुओं पर लगाम लगेगी और काम में देरी करने पर जुर्माना लगेगा.
निगम में सिटिजन चार्टर लागू होने के बाद स्वास्थ्य व्यापार, सामान्य व्यापार और नया फैक्टरी लाइसेंस जारी करने की अधिकतक सीमा 60 दिन रखी गई है, जबकि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 30 दिन का समय तय किया गया है. जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जारी करना होगा.
सरकारी विभागों में कार्यप्राणाली को चुस्त दुरुस्त बनाने तथा दिल्ली की जनता को नागरिक अधिकार प्रदान करने के लिए सर्विस लेवल एग्रीमेंट एक्ट को विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया गया था लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया था और केवल परीक्षण ही चल रहा था.
अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद सरकार इस एक्ट को लागू करने के प्रति गंभीर हुई और संबंधित फाइल को अधिसूचना जारी करने के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा गया. उपराज्यपाल ने इस एक्ट को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है और सरकार ने भी कल बृहस्पतिवार से इस एक्ट को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है.
इस कानून में नागरिकों के आवेदनों पर निर्धारित समय में काम नहीं करने की स्थिति में दस रुपये प्रतिदिन का जुर्माना होगा जो अधिकतम 200 तक होगा. मुख्य सचिव पी के त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने इस कानून को लागू करने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं और यदि अधिकारी निर्धारित समय में सेवा प्रदान करने में असफल रहते हैं तो ऐसी स्थिति में नागरिकों को मुआवजा देने के लिए विभागों को धन आवंटित कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद जुर्माने की राशि को बाद में संबंधित अधिकारियों से वसूला जाएगा. सरकार ने विभागों से भी नागरिक घोषणापत्र को तैयार करने का निर्देश दिया है जिसे कार्यालयों के स्वागत कक्षों और वेबसाइट पर लगाया जाएगा. राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, परिवहन और व्यापार तथा कर के साथ साथ दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद जैसे निकायों को इस कानून के दायरे के तहत लाया गया है.
निगम के सिटिजन चार्टर के तहत पार्क, सामुदायिक भवन की बुकिंग और हेल्थ व्यापार के लाइसेंस के लिए सहायक आयुक्त (जोन) के यहां आवेदन देना होगा, जबकि अपीलीय अधिकारी जोन उपायुक्त होंगे. सामान्य व्यपार और फैक्टरी लाइसेंस के लिए उपायुक्त जोन कार्यालय में आवेदन देना होगा और अपीलीय अधिकारी अतिरिक्त आयुक्त होंेगे.
जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए उपस्वास्थ्य अधिकारी जोन के यहां आवेदन देना होगा. निर्धारित समय सीमा में काम न करने पर इसकी शिकायत उपायुक्त (जोन) के यहां की जा सकेगी. इस मामले में निगमायुक्त केएस मेहरा ने बताया कि समय सीमा आवेदन के लिए संबंधित दस्तावेज पूरे होने के दिन से शुरू होगी. इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर प्रतिदिन 10 रुपए का जुर्माना और बार-बार लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
नागरिकों को समय पर जुर्माना देने के लिए अफसरों को दी इम्प्रेस्ट मनी
सिटिजन चार्टर व सर्विस लेवल एक्ट के तहत समय सीमा के भीतर काम न पूरा होने पर आवेदन करने वाले नागरिकों को तत्काल जुर्माना की राशि मिलेगी. इसके लिए सरकार ने सभी संबंधित 14 विभागों के 64 अधिकारियों को एक-एक हजार रुपये इम्प्रेस्ट मनी के रूप में दिये हैं. प्रत्येक माह इम्प्रेस्ट मनी से दिये गये जुर्माने की राशि का भुगतान अधिकारियों को माह के अंत में अपनी जेब से करना होगा.
राजधानी में 15 सितम्बर से लागू हो रहे सिटिजन चार्टर व सर्विस लेवल एग्रीमेंट एक्ट के तहत समय सीमा के भीतर काम न होने पर देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर दस रुपये प्रतिदिन जुर्माने का प्रावधान है. जुर्माने की यह राशि काम के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों को भुगतान की जायेगी. इस एक्ट में फिलहाल 14 विभागों की 32 सेवाओं को शामिल किया गया है.
इन 32 विभागों के लिए कुल 64 अधिकारियों व कर्मचारियों पर सीधे सीधे देरी करने पर जुर्माना अदा करने की जिम्मेदारी बनेगी. सिटिजन चार्टर लागू होने के बाद यदि किसी काम में निर्धारित समय सीमा से अधिक देरी होती है तो संबंधित आवेदनकर्ता को तत्काल जुर्माने की राशि दी जाये इसके लिए सभी 14 विभागों के अधिकारियों को इम्प्रेस्ट मनी के रूप में एक एक हजार रुपये दिये गये हैं. सूत्रों के अनुसार फिलहाल 64 हजार रुपये इम्प्रेस्ट मनी के रूप में जारी किये गये हैं, यदि जरूरत पड़ी तो इसमें वृद्धि भी की जा सकती है.
सूत्रों के अनुसार किसी भी काम में देरी होने पर आवेदनकर्ता को उतने दिन का भुगतान तत्काल कर दिया जायेगा जितने दिन की देरी हुई है, चूंकि जुर्माना संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर होगा, इसलिए माह के अंत में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को माह के दौरान अदा किये गये कुल जुर्माने की राशि को अपनी जेब से इम्प्रेस्ट मनी में डालकर पूरा करना होगा.
सर्विस लेवल एग्रीमेंट एक्ट में कई खामियां : मल्होत्रा
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा ने दिल्ली सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 'दिल्ली सर्विस लेवल एग्रीमेंट एक्ट' लागू करने का स्वागत किया है लेकिन उन्होंने कहा कि अभी इस एक्ट में कई खामियां हैं जिन्हें दूर किया जाना चाहिए.राजधानी में बृहस्पतिवार से लागू हो रहे सर्विस लेवल एग्रीमेंट एक्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि यह बिल सदन में भाजपा सदस्यों की अनुपस्थिति में पारित किया गया है और इसमें अभी बहुत सारी खामियां हैं.
उन्होंने कहा कि यह विधेयक मार्च 2011 में विधान सभा में पारित किया गया था, परन्तु दिल्ली सरकार ने इसे 5 महीने तक उपराज्यपाल के पास भेजा ही नहीं. उन्होंने कहा कि इस एक्ट में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किये गये प्रावधान भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस बिल के प्रावधानों पर पुन: विचार करना होगा, अन्यथा यह बिल महज दिखावा साबित होगा और इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना कठिन होगा.
श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट की बरसी पर कड़ी सुरक्षा में रही दिल्ली
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:05 pmहाईकोर्ट बम धमाके के बाद धमकी भरे मिले ई-मेल के मद्देनजर मंगलवार को किसी भी आंतकी हमले की स्थिति से निपटने के लिये लगभग सभी बाजार, शॉपिंग मॉल, बस स्टैंड व भीड़ भाड़ वाली जगहों पर दिनभर पुलिस चौकस रही.
हालांकि, आम दिनों के मुकाबले मंगलवार को कुछ बाजारों में लोगों की चहल कदमी कम देखी गई. शांतिपूर्ण ढंग से दिन गुजर जाने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली. इस दिन की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष रूप से दिल्ली पुलिस व अद्र्ध सैनिक बलों के करीब बीस हजार कर्मियों को तैनात किया गया था.
बता दें राजधानी में तीन साल पहले ही आज के दिन श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट हुए थे, जिसमें काफी संख्या में लोग मारे गए तो काफी घायल हो गए.
आज इस दर्दनाक घटना की तीसरी बरसी थी, ऊपर से कुछ रोज पहले हाईकोर्ट को निशाना बनाये जाने के मद्देनजर फिर से दिल्ली को दहलाने की मिली धमकी के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती. राष्ट्रीय सहारा संवाददाता ने कई घंटे तक मार्केट व मॉल्स की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसका आंखों देखा हाल कुछ इस तरह है.
सरोजनी नगर मार्केट : समय दोपहर 2 : 15 से 2 : 35 तक
यहां बाजार के नजदीक पहुंचते ही बेरिकेड लगा वाहनों की जांच करते हुए पुलिस नजर आयी. कोई पुलिस वाला मचान पर अपनी पॉजिशन लिये हुए था तो कोई बाजार में हरेक पर अपनी नजर रखे हुए था. इस दौरान एक-दो जगह संदेह होने पर पुलिस ने कुछेक युवकों से पूछताछ भी की. हालांकि उनसे मिले संतोषजनक जवाब व आईडी चेक करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. इसके अलावा बाजार में जगह-जगह लगे 25 सीसीटीवी कैमरों से भी लोगों पर नजर रखी जा रही थी. ग्राहकों के बीच सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी घूमते दिखायी पड़े. इस बाबत मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि पुलिस ने सभी दुकानदारों को भी सजग रहने के लिये कहा है. यहां की सुरक्षा कड़ी है, पर आम दिनों के मुकाबले ग्राहकों की संख्या कुछ कम. इस कारण दिनभर काम भी कुछ मंदा ही रहा. शायद आज के दिन किसी आंतकी हमले के डर ने लोगों को बाजार में आने से थोडा दूर रखा.
साउथ एक्सटेंशन पार्ट वन : समय दोपहर 2 : 50 से 3 : 05 तक
इस समयावधि के दौरान मार्केट में प्रवेश कर रही सभी गाड़ियों की जांच पार्किंग अटेंड के हवाले थी. वह एक उपकरण से कारों की जांच कर रहा था. पुलिस बूथ के नजदीक एक जवान हरेक शख्स पर नजर रखे था. कोटला मुबारकपुर व साउथ एक्सटेंशन बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी मौजूद थे. इस बाजार में जगह-जगह 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी मानिटरिंग क्षेत्रीय थाने से की जा रही थी. एक पुलिस कर्मी के मुताबिक यदि कोई चोरी का वाहन मार्केट में प्रवेश करेगा तो वह कैमरा गाड़ी को फौरन पकड़ लेगा. यह कैमरा सीधे गाड़ी की नम्बर प्लेट को अपने जद में लेगा और चोरी का वाहन होने पर उसकी नम्बर प्लेट काले रंग की दिखायी पडे़गी.
अंसल प्लॉजा हुडको प्लेस : समय दोपहर 3 : 15 से 3 : 30 तक
रोज की तरह मंगलवार को भी कॉलेज स्टूडेंट्स पहुंच रहे थे. यहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर कुछ जगह पुलिसकर्मी दिखायी दिये तो वहीं प्रवेश द्वार पर तीन प्राइवेट सिक्यूरिटी गाड्र्स हरेक ग्राहक की गहनता से जांच कर रहे थे. महिलाओं क े लिये लेडिज गार्ड तैनात थी. कुछ देर तक कॉम्पलेक्स में भ्रमण करने के दौरान खाकी वर्दी में तैनात कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया. यहां आ रहे लोग बिना किसी डर के खरीददारी कर रहे थे. साथ ही सभी वाहनों को गहन जांच के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा था.
साकेत स्थित पीवीआर सिनेमा : समय दोपहर करीब 3 : 50 से 4 बजे तक
इस सिनेमा घर के पास भी पुलिस बेहद चौकस नजर आयी. आलम ये कि पीसीआर कर्मी भी मंगलवार के दिन किसी पर संदेह होने पर लोगों से रोक टोक करते दिखे. साथ ही पुलिस बेरिकेड लगा वाहनों की जांच भी कर रही थी. जो वाहनों के कागजात नहीं दिखा सके उनकी गाडि़यों को वहीं पर खड़ा करवाया जा रहा था. उन्हें घर से पेपर्स लाकर अपना वाहन ले जाने की हिदायत दी जा रही थी.
साकेत स्थित शॉपिंग मॉल्स : 4 : 10 से 4 : 20 तक
13 सितम्बर को शॉपिंग मॉल्स को ही विशेष रूप से टारगेट किया गया था. इस कारण मॉल्स की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक चौबंद दिखायी दी. मुख्य सड़क पर ही पुलिस कर्मी वाहनों की जांच करते नजर आए. किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड घूमता दिखायी दिया. मॉल्स में कोई भी हो वह बिना जांच के दायरे बिना अंदर प्रवेश न कर पाये. इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली के उन सभी मेन रोड्स पर कहीं कहीं पर वाहनों की चेंकिग करती हुई पुलिस दिखी.
राजधानी दिल्ली में तेज़ बारिश, ट्रेफिक का बुरा हाल
Posted by राजबीर सिंह उत्तर प्रदेश, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 1:02 amराजधानी के कुछ इलाकों में इतनी ज़बरदस्त बारिश हुई कि सड़कों पर पानी जमा हो गया. इस कारण शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल और लोगों को दफ्तर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लग गया. सरिता विहार, नेहरू प्लेस, आश्रम, द्वारका और कड़कड़डूमा में ट्रैफिक जाम की ख़बरें मिली हैं. इसी तरह दिल्ली के व्यस्त आईटीओ पर भी वाहनों की रफ्तार पहुत सुस्त देखी गई.
पटपड़गंज फ्लायओवर, डिफेंस कॉलोनी फ्लायओवर, लाला लाजपत राय रोड, जीटीबी रोड, प्रहलादपुर, डीएनडी फ्लायओवर, महारानी बाग, भैरों मार्ग और गोविंदपुरी के आसपास भी जगह-जगह पानी भरने की खबर है.
वहीं बारिश के कारण शहर में जगह-जगह यातायात भी बाधित हो रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार आज सुबह चार बजे से साढ़े आठ बजे तक के बीच 36.6 मिमी बारिश हुई. राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री से. दर्ज हुआ, जबकि कल यह 26.1 डिग्री से. था.
राजधानी में गुरुवार अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री से. दर्ज किया गया.
वहीं अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण सुबह लगभग साढ़े सात बजे नरेला की गौतम कॉलोनी में एक एमसीडी अस्पताल की दीवार ढह गई, जिससे एक लड़की की मौत हो गई. स्कूल जा रहे कई बच्चे अब भी दीवार के मलबे में फंसे गए.
बम धमाके के विरोध में कड़कड़डूमा कोर्ट के अधिवक्ता हड़ताल पर
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 2:25 amदिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए बम बिस्फोट की भत्र्सना करते हुए कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित शाहदरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे.
अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर पहले ही से ही दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई होती तो आज इस प्रकार का हादसा नहीं होता.
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ताओं के अचानक हड़ताल पर चले जाने से अदालती कार्रवाई पूरी तरह से ठप हो गई.
अदालत में जिन मामलों की सुनवाई बुधवार को होनी थी उन मामलों में अगली तारिख लगाकर सुनवाई को टाल दिया गया. कोर्ट में बम धमाके की खबर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
हाईकोर्ट बम धमाके की खबर जैसे ही कड़कड़डूमा कोर्ट पहुंची वैसे ही शाहदरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम ना होने पर रोष जताते हुए हड़ताल कर दी. शाहदरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने बताया कि जब कोई हादसा होता है तब दिल्ली पुलिस हरकत में आती है.
इससे पहले भी हाईकोर्ट में बम धमाका हो चुका है. उसके बाद भी दिल्ली पुलिस आंखे मूंदे बैठी रही हैं. जिसका फायदा उठाते हुए बुधवार को इस प्रकार की दर्दनाक हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि इस बम धमाके की जितनी भत्र्सना की जाए उतनी कम है.
इस लिए हम सभी अधिवक्ताओं ने हड़ताल की है. अधिवक्ताओं का कहना था कि अगर पहले हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए होते तो आज ऐसा नहीं होता.
कड़कड़डूमा कोर्ट में केवल नाम की सुरक्षा व्यवस्था होने की बात कहते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर ऐसा रहा तो यहां पर भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. अधिवक्ताओं ने के अनुसार जब भी इस तरह की कोई घटना होती है तब यहां पर सुरक्षा व्यवस्था थोड़ी देर के लिए पुख्ता की जाती है और फिर सबकुछ उसी ढर्रे पर चलने लगता है.
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में 4.2 तीव्रता का भूकंप
Posted by राजबीर सिंह उत्तर प्रदेश, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:14 pmबर्तन खड़खड़ाने लगे, पंखे कांपने लगे, दफ्तरों में लगे कांच चटख जाने की हद तक हिलने लगे और जो जहां था, वहीं से सुरक्षित ठिकाने की तलाश में सर पर पैर रखे भागा.
सूचना के जितने भी संभावित माध्यम हो सकते हैं, उनका इस्तेमाल कर लोगों ने अपने परिचितों, परिजनों और शुभेच्छुओं की कुशलक्षेम जानी. समयावधि के लिहाज से इसका अंतराल कुल जमा छह सेकेंड रहा लेकिन उन छह सेकेंड में ही रोंगटे खड़े हो गए.
सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, गुड़गांव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ व आसपास, उत्तराखंड के कई शहरों, कोलकाता और आसपास, जम्मू और मुंबई तक में इसका असर महसूस हुआ. मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही और इसका नाभि केंद्र सोनीपत रहा.
विभाग के अनुसार नाभि केंद्र की गहराई ज्यादा होने के कारण भूकंप से जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा वरना तबाही तय थी.
रात करीब 11.28 बजे जब लोग सो रहे थे या फिर दफ्तरों में रात की ड्यूटी बजा रहे थे या ड्यूटी से छूट घरों को वापस लौट रहे थे, या मरीजों की तीमारदारी में मसरूफ थे, भूकंप ने उन पर हल्ला बोल दिया. किसी की साइकिल थरथराने लगी तो किसी के हाथ से दवा की शीशी छूटी, किसी के हाथ से खाने की थाल गिर पड़ी, कहीं पंख कांपा तो कहीं सोफा हिलने लगा.
गरज कि हर ओर से कंपकंपी और उस कंपकंपी के साफ संकेत कुदरत दे रही थी. हर कान, हर आंख, हर संवेदी तंत्रिका को संभावित खतरे की इस खड़खड़ाहट ने बैचैन कर दिया.
महज छह सेकेंड भूकंप ने अपना खेल दिखाया लेकिन लोग घंटों कांपते रहे, इस आशंका में कि कहीं यह ट्रेलर तो नहीं था, कहीं फिर हल्ला न बोल दे यह भूकंप. दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव में भूकंप से इमारतें थर्रा उठीं.
इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कहीं से भी जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं थी. अग्निशमन विभाग और पुलिस ने बताया कि किसी नुकसान या किसी के हताहत होने संबंधी कोई कॉल देर रात तक उन्हें नहीं मिली थी.
उत्तर भारत में मानसून सक्रिय हुआ, उत्तर प्रदेश में बाढ की स्थिति में सुधार
Posted by राजबीर सिंह उत्तर प्रदेश, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:38 pmदिल्ली में तापमान में वर्षा के बाद गिरावट आयी. अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज किया गया.
पंजाब और हरियाणा में भी वर्षा हुई और अधिकांश जगह अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के करीब रहा.
उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश के बीच नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है.
केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा बलिया में अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. घाघरा का जलस्तर अयोध्या, एल्गिन ब्रिज :बाराबंकी: और तुर्तीपार :बलिया: में लाल चिह्न से नीचे पहुंच चुका है.
शारदा पलियाकलां में और रामगंगा डाबरी (शाहजहांपुर) में खतरे के निशान के नजदीक है.
मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है और पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई.
इस दौरान झांसी और महरौनी में पांच-पांच सेमी, कालपी में चार, उन्नाव, डेरापुर, आगरा और ललितपुर में तीन-तीन सेमी वर्षा दर्ज की गई.मानसून ने गति पकडी उत्तर प्रदेश में बाढ की स्थिति में सुधार हुआ.
राजस्थान में आज बारिश से कई जगह सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. प्रदेश में वर्षा जनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गये. राज्य में सबसे अधिक सत्रह से.मी बारिश कोटकासिम में दर्ज की गई है.
मौसम विभाग प्रवक्ता के प्रवक्ता ने आगमी चौबीस घंटो के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार चौबीस घंटो के दौरान उदयपुर जिले के गोरधन विलास थाना इलाके में एक मकान की छत गिरने से तीन लोगों की जयपुर में एक मकान ढह जाने से मा बेटी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये जबकि धौलपुर जिले में एक मकान की छत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये.
आंध्र प्रदेश में सभी प्रमुख जलाशयों के भारी वर्षा के बाद लबालब भरने के बाद जिला कलेक्टरों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संभावित बाढ की स्थिति से निपटने के लिये अलर्ट कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी ने ने मुख्य सचिव एस वाई प्रसाद तथा अन्य अधिकारियों के साथ आज हैदराबाद में स्थिति का जायजा लिया और उनको यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि बाढ की सूरत में किसी व्यक्ति की जान न जाय.
राज्य के विभिन्न हिस्सों में जलाशयों पर सिंचाई विभाग के इंजीनियरों की एक समिति निगरानी रखे है.
गाड़ी में खराबी से गाजियाबाद के पास राजमार्ग पर फंसे रहे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम
Posted by राजबीर सिंह उत्तर प्रदेश, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:42 amइस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें दूसरी गाड़ी भी नहीं उपलब्ध करा सके.
कलाम कल रात लगभग सात बजे मोदीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली जा रहे थे, तभी सिकरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 58 पर उनकी कार खराब हो गई.
पूर्व राष्ट्रपति के निजी सचिव ने बताया कि उन्हें लगभग 25 मिनट इंतजार करना पड़ा . इस दौरान उनके साथ सिर्फ दो पुलिसकर्मी थे . गाड़ी खराब होने के बाद जिला प्रशासन उन्हें कोई दूसरा वाहन भी नहीं उपलब्ध करा सका .
इसके बाद कलाम के निजी सचिव ने उस कार्यक्र म के आयोजकों से संपर्क किया, जिसमें भाग लेने के लिए कलाम मोदीनगर गए थे . आयोजकों ने उनके लिए एक कार भेजी, जिसके बाद कलाम दिल्ली जा सके .
दूसरी ओर एसएसपी रघुवीर लाल ने कहा कि पुलिस को पूर्व राष्ट्रपति की ओर से वाहन की जरूरत संबंधी किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली .
जिला न्यायाधीश शशि भूषण कुमार सुशील ने भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया.
मात्र 40 हजार रुपये मे बीटेक/बीएस इनोवेशन विथ मैथमैटिक्स एंड आईटी
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 4:40 amचार साल के इस कोर्स की फीस मात्र 40 हजार रुपये होगी. इस कोर्स में कुल आठ सेमेस्टर होंगे और प्रत्येक सेमेस्टर की फीस 5 हजार रुपये होगी.
इस तरह से दिल्ली यूनिवर्सिटी पहली ऐसी यूनिवर्सिटी होगी, जो इतनी कम फीस में बीटेक कराएगी. गौरतलब है कि गुरु गोविंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में 4 साल के बीटेक कोर्स की फीस करीब 1.80 लाख रुपये है जबकि दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 1 लाख 92 हजार रुपये वसूलता है. डीयू के इस कोर्स में एंट्रेंस टेस्ट के जरिये दाखिला होगा. एडमिशन प्रोसेस 15 सितम्बर से शुरू होगा.
शुरुआत में इस कोर्स में दाखिला केवल डीयू के विद्यार्थियों को मिलेगा. एकेडमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी से मंजूरी के बाद शनिवार को एकेडमिक और एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में भारी हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने इस प्रपोजल को पास कर दिया.
एकेडमिक काउंसिल के जहां 26 मेंबरों ने कोर्स को जल्दबाजी में लागू किए जाने पर सवाल उठाए, वहीं एग्जीक्यूटिव काउंसिल (कार्यकारी परिषद) के दो सदस्यों ने कोर्स को लेकर अपना विरोध जताया.
बीटेक/बीएस इनोवेशन इन मैथमैटिक्स एंड आईटी कोर्स में कुल 40 सीटें होंगी. इसमें दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास 12वीं में गणित होने के साथ-साथ कुल 60 फीसद अंक होना जरूरी है. डीयू इस संबंध में जल्द ही सभी कॉलेज प्राचार्यों को पत्र भेज देगी. यूनिवर्सिटी अधिकारियों के मुताबिक, इस कोर्स के पहले दो साल में विद्यार्थी गणित, फिजिक्स, बायोलॉजी, इंन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, क्रियेटिव राइटिंग व कम्युनिकेशन स्किल्स पढ़ेंगे.
अगले दो सालों का कोर्स तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बंट जाएगा. ये क्षेत्र होंगे बायोटेक्नोलॉजी, इन्फॉर्मेटिक्स व फाइनेंशियल एनालिस्ट. विद्यार्थी इनमें से किसी एक का चयन कर सकेगा. कोर्स के लिए प्रति सप्ताह 16 लेक्चर होंगे. कोर्स में प्रोजेक्ट के अलावा होमवर्क भी होगा.
यूनिवर्सिटी में स्थापित किए जाने वाले कलस्टर इनोवेशन सेंटर में यह पाठ्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लांग लर्निंग के माध्यम से चलाया जाएगा. उधर, कार्यकारी परिषद के सदस्य राजीव रे व विद्वत परिषद के सदस्य शिवदत्त व तमल दासगुप्ता ने कहा कि डीयू द्वारा जल्दबाजी में इस कोर्स को लागू किया जा रहा है. इस कोर्स में विदेशी विश्वविद्यालयों से कुछ सामग्रियां निकालकर डाली गर्इं हैं. डीयू कार्यकारी परिषद के सदस्य डॉ शिवा सी पांडा ने काफी कम फीस वाले इस कोर्स की शुरुआत का स्वागत किया है.
दक्षिण भारत में झमाझम बारिश, उत्तर भारत में लोग गर्मी से बेहाल
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, ताजा खबरें, देश-विदेश, breakingnews, gallery 10:10 pmदक्षिण भारत में हालांकि झमाझम बारिश हो रही है.
अगले दो दिन तक मानसून का केंद्र दक्षिण में ही बने रहने का अनुमान है, जिससे दक्षिण तथा मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहेगा.
राजधानी दिल्ली में गुरुवार का दिन भी तेज धूप और तपिश वाला रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 24 घंटों में भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
देश के दक्षिणी हिस्सों में हालांकि खूब बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान, निकोबार, सुदूर महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सुदूर कर्नाटक में खूब बारिश हुई. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई. जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों में छिटपुट वर्षा हुई.
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और अगले 48 घंटों के भीतर कोंकण एवं गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान में रुक-रुक कर तेज बारिश की चेतावनी दी है.
उत्तर तथा मध्य भारत के विभिन्न शहरों में इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ 30 डिग्री, पटना का 29.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.4 डिग्री, रांची का 22.8 डिग्री, चण्डीगढ़ का 24.4 डिग्री, भोपाल का 24 डिग्री, शिमला का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली के अतिरिक्त अन्य तीन महानगरों में मुम्बई का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, चेन्नई का 31 डिग्री और कोलकाता का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.लावारिस बैग के कारण मेट्रो में देरी, कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 9:12 pmदिल्ली मेट्रो की व्यस्त गुड़गांव लाइन पर शुक्रवार शाम के समय उस समय यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा जब एक ट्रेन में एक लावारिस बैग का पता लगा.
इसके तत्काल बाद बैग की तलाशी ली गई हालांकि उसमें से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई.
यह बैग जहांगीर पुरी जा रही मेट्रो ट्रेन में चांदनी चौक पर यात्रियों ने देखा और तत्काल इसकी सूचना मेट्रो कर्मचारियों को दी गयी.अधिकारी के मुंह पर कालिख पोत दी जिला पंचायत सदस्य ने
Posted by राजबीर सिंह उत्तर प्रदेश, एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:33 pmजिला पंचायत सदस्य डा दीपा त्यागी ने बृहस्पतिवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कविनगर स्थित जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर दफ्तर में बैठे अपर मुख्य अधिकारी (एएमए)आदित्य कुमार के मुंह पर कालिख पोत दी.
वह क्षेत्रीय विकास कार्य के संबंध में वहां गई थी.
मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी रघुवीर लाल ने डा दीपा त्यागी व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये.
साथ ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में टीम गठित कर दीपा त्यागी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए गए है.
वार्ड 17 से रालोद की जिला पंचायत सदस्य डा दीपा त्यागी का आरोप था कि जिला पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है.
उधर डा दीपा ने संवाददाताओं से कहा कि वह भविष्य में भी भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला करेगी . उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस बात की चेतावनी दे चुकी थी कि यदि क्षेत्र में विकास कार्य शुरु नहीं करवाए गए और जिला पंचायत कार्यालय से भ्रष्टाचार समाप्त नही हुआ तो वह एएमए का मुंह काला करेगी.
इस बीच अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आदित्य कुमार का कहना है कि पंचायतों में विकास कायरे के लिए टेंडर दिए गए थे.
ठेकेदारों ने बताया कि डा दीपा काम शुरु करने से पहले कमीशन की मांग कर रही है इस कारण ठेकेदारों ने कार्य शुरु नही किया.
एएमए के मुताबिक वह उनपर भी लगातार पैसा देने का दबाव बना रही थी . मांगे पूरी न करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है .दिल्ली सरकार ने दिया राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं पर हुए खर्च का ब्यौरा
Posted by राजबीर सिंह अन्य खेल, एन सी आर, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:19 pmदिल्ली सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों पर हुए खर्च का विवरण देते हुए कहा कि खेल से जुड़ी परियोजनाओं पर उसने 14, 830 करोड़ रूपये खर्च किये.
सरकार ने कहा कि इनमें 50 ऐसी परियोजनाएं शामिल हैं जो इन खेलों से सीधे नहीं जुड़ी थी.
सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री राज कुमार चौहान ने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सरकार ने खेल से जुड़ी 25 बुनियादी ढांचा निर्माण परियोजनाओं पर 3,779 करोड़ रूपये का खर्च किया.
उन्होंने बताया कि इस आयोजन से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी ऐसी 50 परियोजनाएं भी थी जिन पर 11,077 करोड़ रूपये का व्यय किया गयाएम्स में कम से कम 200 प्राध्यापकों के पद रिक्त : स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 7:25 pmइस संस्थान में प्रतिदिन लगभग 8,000 मरीजों को चिकित्सा सेवा दी जाती है.राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में आजाद ने कहा कि प्राध्यापकों के 200 पद रिक्त हैं.
संस्थान ने प्रोफेसरों और नर्सिग में व्याख्याता स्तर के 115 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करवाया है.
उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान की स्थायी समिति की पिछले वर्ष नवम्बर एवं दिसम्बर में हुई बैठक में सभी योग्य प्राध्यापकों को प्रोन्नति देने पर विचार किया गया.
एम्स के आपरेशन थिएटर इस समय बंद रहने की बाबत पूछे जाने पर आजाद ने कहा कि 'आवश्यक रखरखाव एवं उन्नयन कार्य के लिए आपरेशन थिएटर अस्थायी तौर पर बंद किए गए हैं'.
उन्होंने कहा कि जहां तक तंत्रिका तंत्र विभाग (न्यूरोलॉजी) का सवाल है, इसके सात में से छह आपरेशन थिएटर पूर्ण रूप से चल रहे हैं और एक में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है.
| |
अन्ना हजारे के अनशन समाप्त करने से दिल्ली पुलिस भी खुश
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 10:27 pmजो रामलीला मैदान तथा इसके इर्द-गिर्द सुरक्षा में तैनात थे.
पुलिसकर्मियों ने बताया कि अन्ना के अनशन समाप्त होने की घोषणा के बाद जितनी खुशी अन्ना सर्मथकों को हुई है, उससे ज्यादा खुशी पुलिसकर्मियों को हुई है.
दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अन्ना के अनशन समाप्त किए जाने के घोषणा के बाद राहत की सांस ली है.
ज्ञात हो कि 19 अगस्त से अन्ना रामलीला मैदान पर आमरण अनशन कर रहे थे. मजबूत लोकपाल बिल को संसद से पारित कराने की मांग पर अड़े अन्ना ने शनिवार रात जैसे ही अनशन समाप्त करने की घोषणा की, रामलीला मैदान तथा इसके इर्द-गिर्द सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के चेहरे खिल गए.
दिल्ली पुलिस के एक कर्मी ने बताया कि 19 अगस्त से वह लगातार ड्यूटी पर है. एक बार उन्हें कुछ जरूरी काम भी आ गया था लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी देने से साफ मना कर दिया. दिल्ली पुलिस के एक अन्य कर्मी ने बताया कि अन्ना के अनशन स्थल तथा इसके इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा तैयार करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी.
रामलीला मैदान के गेट पर बृहस्पतिवार को जो कुछ हुआ, उससे यह भी डर लग रहा था कि यदि यह अनशन लंबा खिंच गया तो उन लोगों की जान पर बन सकती है, क्योंकि यहां तैनात लोगों को बिना किसी हथियार के ड्यूटी पर रखा गया था.
एक अन्य कर्मी ने बताया कि अन्ना ने बड़ी ईमानदारी से अपनी मांग रखी थी, इसी वजह से केंद्र सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा. यदि वह इस तरह न डटते तो शायद ही केंद्र उनकी मांगों की ओर ध्यान देती.
इस कर्मी ने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से अन्ना को शांति भंग होने के अंदेशा में गिरफ्तार करने के तरीके को भी गलत ठहराया है.
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्ना ने अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती सोमवार को विजयोत्सव के दौरान सुरक्षा को लेकर होगी. इस दौरान किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
दिल्ली पुलिस ने अन्ना समर्थकों से अपील की है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विजयोत्सव मनाएं.
दिल्ली में बिजली की दरों में 21.77 प्रतिशत की वृद्धि
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 7:32 pmदिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने सभी श्रेणी के बिजली ग्राहकों के लिये शुल्क में करीब 22 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा कर दी.
इससे भी आगे बुरी खबर यह है हर तीन महीने में बिजली की दरें बढ़ती रहेंगी.
दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत वितरण कंपनियों की बिजली खरीद लागत के साथ सामंजस्य बिठाने के लिये हर तीन महीने में विद्युत दरों की समीक्षा का फैसला किया है.
बिजली की दरों के बारे में लंबे समय से चल रहे वाद विवाद के बाद नई दरों की घोषणा कर दी गई. बिजली की नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी.
आयोग के चेयरमैन पीडी सुधाकर ने कहा, 'हमने बिजली की दरों में 21.77 प्रतिशत वृद्धि का फैसला किया है. बिजली क्षेत्र भी महंगाई और बाजार के अन्य प्रभावों से अछूता नहीं है, इसलिये यह वृद्धि जरूरी हो गई थी.’
नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिये पहले 200 यूनिट की बिजली खपत के लिये तीन रुपये प्रति यूनिट वसूला जायेगा.वर्तमान में यह 2.45 रुपये प्रति यूनिट था.
इससे आगे 200 यूनिट से लेकर 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर अब 4.80 रुपये प्रतिशत यूनिट वसूला जायेगा और 400 यूनिट से अधिक की खपत के लिये 5.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से शुल्क लिया जायेगा. पहले यह राशि क्रमश: 3.95 रुपये और 4.65 रुपये प्रति यूनिट पर थी.भारी सुरक्षा के बावजूद अन्ना समर्थक संसद भवन के अंदर घुसा
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 6:35 amआज एक नाटकीय घटना में एक युवक संसद की सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसद भवन के परिसर के अंदर घुस गया.
वह एक वैन में आया था और उसने अपना नाम मंजीत बताया है. उसकी उम्र 35 साल के आस-पास लग रही है.
मंजीत ने खुद बताया कि वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है.
संसद भवन परिसर में घुसते ही मंजीत ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए.
इसके बाद संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया और उसका मुंह बंद करने की कोशिश की. मंजीत का कहना है कि वह बकायदा पास लेकर संसद भवन में घुसा था.
अभी उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया है और सुरक्षाकर्मी उससे पूछताछ कर रहे हैं.
बारिश भी आंदोलनकारियों का उत्साह नहीं डिगा सकी
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 6:22 amरामलीला मैदान में अन्ना हजारे के अनशन की दसवीं रात बारिश एक बार फिर मेहरबान हुई लेकिन वह मैदान में मौजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के हौसले को डिगा नहीं सकी.
डेढ़ बजे के आसपास हल्की-हल्की फुहारों से शुर हुई बारिश तेज होती गई. उस वक्त वहां पर काफी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे आैर नारे लगा रहे थे.
बारिश के कारण मैदान की जमीन गीली हो जाने के कारण एक तरफ जहां कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं पंडाल से भी पानी टपकना शुर हो गया है.
दूसरी तरफ, बारिश से बचने के लिए अन्ना जहां ठहरे हैं वहां पर वॉटर प्रूफ शेड की व्यवस्था की गई है.
बारिश के कारण मैदान के कुछ हिस्सों में जल-जमाव भी हो गया है.
अन्ना हजारे की सेहत स्थिर, वजन छह किलोग्राम से अधिक कम हुआ
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 11:11 pmडॉक्टर नरेश त्रेहन ने कहा कि हजारे की हालत स्थिर है लेकिन उनका वजन छह किलोग्राम से अधिक कम हो चुका है.
उन्होंने कहा कि वह और उनके सहयोगी डॉक्टर हजारे की सेहत पर 24 घंटे नजर रखेंगे.
इससे पहले सुबह भी डॉक्टर त्रेहन ने अन्ना की हालत स्थिर बताई थी लेकिन संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि यह 'चिंता का विषय' है कि अन्ना पिछले 10 दिन से अनशन पर हैं और उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है.
रामलीला मैदान में गांधीवादी समर्थकों को सम्बोधित करते हुए त्रेहन ने कहा, 'अन्ना हजारे के वजन में छह किलोग्राम की कमी आई है और अब उनके स्वास्थ्य पर गहन निगरानी रखने की जरूरत है. डॉक्टरों का एक दल पूरी रात उनके स्वास्थ्य की निगरानी करता रहेगा.'
उन्होंने कहा, 'हम रात के दौरान उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखेंगे और इस बारे में विवरण आपको देंगे.'
इस बीच लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों को गांधीवादी अन्ना हजारे को 'किसी भी क्षण' अपने यहां भर्ती करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. 10 दिनों से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे की तबीयत स्थिर लेकिन चिंताजनक बताई गई है.
अस्पताल के अधिकारियों से कहा गया है कि वे अन्ना हजारे को भर्ती करने के लिए तैयार रहें। उन्हें किसी भी क्षण यहां लाया जा सकता है. डॉक्टर ने बताया, 'इसकी तैयारी में अस्पताल के कर्मचारी पिछले 24 घंटों से लगे हैं.'
उल्लेखनीय है कि अन्ना हजारे ने गत 16 अगस्त से रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे ने केवल जल ग्रहण किया है.
प्रधानमंत्री आवास के घेराव की अपील के बाद चार मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद
Posted by राजबीर सिंह एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 6:30 amदिल्ली के खान मार्केट, जोरबाग, उद्योग भवन और रेस कोर्स स्टेशन को दोपहर तीन बजे से बंद कर दिया गया है.
ये फैसला 7, रेस कोर्स रोड के बाहर प्रदर्शन की अन्ना हजारे की अपील के मद्देनजर प्रधानमंत्री निवास के पास के चार मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद किया गया है.
माना जा रहा है कि मेट्रो से बड़ी संख्या में अन्ना समर्थक प्रधानमंत्री आवास पहुंच सकते हैं और इसी के मद्देनज़र ये कदम उठाया गया है.
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने प्रभावी जन लोकपाल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थकों से शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के 7 रेस कोर्स स्थित आवास के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित होने की अपील की है.
मालूम हो कि प्रभावी जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर गुरुवार को अन्ना के अनशन का दसवां दिन है.