दक्षिण भारत में झमाझम बारिश, उत्तर भारत में लोग गर्मी से बेहाल

दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लोग गर्मी ओर तेज धूप से परेशान हैं.

दक्षिण भारत में हालांकि झमाझम बारिश हो रही है.

अगले दो दिन तक मानसून का केंद्र दक्षिण में ही बने रहने का अनुमान है, जिससे दक्षिण तथा मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहेगा.

राजधानी दिल्ली में गुरुवार का दिन भी तेज धूप और तपिश वाला रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 24 घंटों में भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

देश के दक्षिणी हिस्सों में हालांकि खूब बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान, निकोबार, सुदूर महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सुदूर कर्नाटक में खूब बारिश हुई. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई. जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों में छिटपुट वर्षा हुई.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और अगले 48 घंटों के भीतर कोंकण एवं गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान में रुक-रुक कर तेज बारिश की चेतावनी दी है.

उत्तर तथा मध्य भारत के विभिन्न शहरों में इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ 30 डिग्री, पटना का 29.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.4 डिग्री, रांची का 22.8 डिग्री, चण्डीगढ़ का 24.4 डिग्री, भोपाल का 24 डिग्री, शिमला का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली के अतिरिक्त अन्य तीन महानगरों में मुम्बई का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, चेन्नई का 31 डिग्री और कोलकाता का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Posted by राजबीर सिंह at 10:10 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh