भारी सुरक्षा के बावजूद अन्ना समर्थक संसद भवन के अंदर घुसा

भारी सुरक्षा के बावजूद एक अन्ना समर्थक देशभक्ति के नारे लगाते हुए संसद भवन के अंदर घुस गया.

आज एक नाटकीय घटना में एक युवक संसद की सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसद भवन के परिसर के अंदर घुस गया.

वह एक वैन में आया था और उसने अपना नाम मंजीत बताया है. उसकी उम्र 35 साल के आस-पास लग रही है.

मंजीत ने खुद बताया कि वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है.

संसद भवन परिसर में घुसते ही मंजीत ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए.

इसके बाद संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया और उसका मुंह बंद करने की कोशिश की. मंजीत का कहना है कि वह बकायदा पास लेकर संसद भवन में घुसा था.

अभी उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया है और सुरक्षाकर्मी उससे पूछताछ कर रहे हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 6:35 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh