दिल्ली सरकार ने दिया राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं पर हुए खर्च का ब्यौरा

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं पर हुए खर्च का विवरण दे दिया है.

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों पर हुए खर्च का विवरण देते हुए कहा कि खेल से जुड़ी परियोजनाओं पर उसने 14, 830 करोड़ रूपये खर्च किये.

सरकार ने कहा कि इनमें 50 ऐसी परियोजनाएं शामिल हैं जो इन खेलों से सीधे नहीं जुड़ी थी.

सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री राज कुमार चौहान ने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सरकार ने खेल से जुड़ी 25 बुनियादी ढांचा निर्माण परियोजनाओं पर 3,779 करोड़ रूपये का खर्च किया.

उन्होंने बताया कि इस आयोजन से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी ऐसी 50 परियोजनाएं भी थी जिन पर 11,077 करोड़ रूपये का व्यय किया गया

Posted by राजबीर सिंह at 8:19 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh