प्रधानमंत्री आवास के घेराव की अपील के बाद चार मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद

अन्ना हजारे की प्रधानमंत्री आवास के घेराव की अपील के बाद गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ने राजधानी के चार मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद कर दी है.

दिल्ली के खान मार्केट, जोरबाग, उद्योग भवन और रेस कोर्स स्टेशन को दोपहर तीन बजे से बंद कर दिया गया है.

ये फैसला 7, रेस कोर्स रोड के बाहर प्रदर्शन की अन्ना हजारे की अपील के मद्देनजर प्रधानमंत्री निवास के पास के चार मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद किया गया है.

माना जा रहा है कि मेट्रो से बड़ी संख्या में अन्ना समर्थक प्रधानमंत्री आवास पहुंच सकते हैं और इसी के मद्देनज़र ये कदम उठाया गया है.

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने प्रभावी जन लोकपाल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थकों से शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के 7 रेस कोर्स स्थित आवास के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित होने की अपील की है.

मालूम हो कि प्रभावी जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर गुरुवार को अन्ना के अनशन का दसवां दिन है.

Posted by राजबीर सिंह at 6:30 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh