मैं अपने आपको बहुत सेक्सी नहीं मानता : जॉन अब्राहम
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, africa, americas, asia, basketball, breakingnews, business, europe, feature, finance, football, gallery, racing, swimming, technology, travel 9:44 pmबॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने इंदौर में कहा कि एक निजी टेलीविजन चैनल ने भले ही हाल ही में वोटिंग के आधार पर देश का सबसे सेक्सी कुंवारा चुना हो. लेकिन उन्हें अपने आपको बहुत सेक्सी नहीं मानते ओर उन्हें इस 'पदवी' के बारे में बात करना कुछ अटपटा लगता है.
अब्राहम ने कहा, 'जिन लोगों ने मुझे देश के सबसे सेक्सी कुंवारे के रूप में चुना है, मैं उनका आभारी हूं. उन्होंने कहा कि अब वह खुद को 'एक्शन हीरो' के रूप में स्थापित करना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि वह बॉलीवुड के उन नायकों की भेड़चाल में शामिल हैं, जो इन दिनों मारधाड़ वाली फॉर्मूला फिल्मों को खास तवज्जो दे रहे हैं.
अपनी अगली फिल्म 'फोर्स' में एक्शन हीरो के अवतार के बारे में 38 वर्षीय अभिनेता ने बताया, 'मेरी यह फिल्म एक तमिल फिल्म का रीमेक है और इसकी योजना साल भर पहले ही बना ली गयी थी.'
खुद को 'प्रयोगवादी अभिनेता' बताते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म 'फोर्स' में उनका किरदार किसी हिट फॉर्मूले से प्रेरित नहीं है और यह महज संयोग है कि इन दिनों एक्शन फिल्में लगातार परदे पर उतर रही हैं.
अब्राहम ने बॉलीवुड सितारों की 'खान तिकड़ी' का जिक्र करते हुए कहा कि वह सलमान खान और शाहरुख खान के प्रशंसक हैं. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा आमिर खान प्रेरित करते हैं, क्योंकि वह अलग तरह की फिल्में बनाते हैं.
एक सवाल पर उन्होंने दावा किया कि अफगानिस्तान में फिल्म काबुल एक्सप्रेस (2006) की शूटिंग के दौरान उन्हें आतंकी धमकियां मिली थीं. लेकिन उन्होंने उस वक्त वहां की सरकार के अनुरोध पर सार्वजनिक रूप से इस बात का जिक्र नहीं किया और बगैर किसी डर के फिल्म की शूटिंग पूरी की.
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से संबंधों पर सवाल पर उन्होंने निजता का हवाला देकर किसी भी टिप्पणी से विनम्रतापूर्वक इंकार कर दिया.
अगली फ़िल्म में बिकिनी नहीं पहनेंगी मिनिषा लांबा
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:25 pm
मिनिषा लांबा ये कह कर सनसनी फैला दी है कि वह अपनी अगली फ़िल्म में बिकिनी नहीं पहनेंगी. किडनैप में पहली बार उत्तेजक पोज देने वाली मिनिषा लांबा इससे पहले किडनैप फिल्म में बिकनी पहन चुकी हैं.
मनीषा अगली फिल्म हम तुम शबाना में काम कर रही हैं जिसमें उन्होंने बिकनी पहनने से इंकार कर दिया है. फिल्म की पटकथा में इस दृश्य की मांग के बावजूद उन्होंने बिकिनी पहनने से मना कर दिया है.
इस फिल्म में मिनिषा की भूमिका सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक लड़की की है जिसे पटकथा के मुताबिक स्विम सूट पहनना है. 26 वर्षीय अभिनेत्री ने निर्देशक सागर बेलारी से कहा है कि अगर मुझे बिकनी पहननी पड़ी तो मैं यह फिल्म नहीं कर सकूंगी.
मिनिषा ने कहा, ''निश्चित तौर पर यह एक सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसमें स्विम सूट पहनना पडे़गा. लेकिन मैने कहा कि अगर मुझे बिकनी पहननी पड़ी तो मैं यह फिल्म नहीं करूंगी. लेकिन सागर ने मेरी पर्याप्त सहायता की जिसके चलते अब फिल्म में मैं स्विमसूट में नज़र नहीं आऊंगी."
अभिनेता इमरान खान ने दायर की जनहित याचिका
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 10:11 pmइमरान खान ने याचिका दायर कर कहा है कि शराब पीने की उम्र घटाकर पहले जितनी थी उतनी करनी चाहिए.
महाराष्ट्र में शराब पीने के लिए न्यूनतम उम्र 21 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है.
इमरान का मानना है कि जब कोई बालिग हो जाता है ते उसे अच्छे बुरे की समझ आ जाती है तो शराब पीने के लिए 25 साल की उम्र क्यों.
इमरान के प्रवक्ता ने कहा, 'डेल्ही बेली' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की सफलता के बाद इमरान ने जनहित याचिका दायर करने से पहले कुछ दिन इंतजार किया.
मुकदमा दायर करने में हुई देरी पर उनके प्रवक्ता ने बताया कि इमरान के पास अमेरिकी नागरिकता होने के कारण जनहित दायर करने की उनकी पात्रता पर अनिश्चितता थी.
प्रवक्ता ने कहा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इमरान मुकदमा दायर कर सकते हैं.
प्रवक्ता ने कहा, "देरी का कारण कानून में विभिन्नताएं थीं. इसलिए स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्हें कई आरटीआई दायर करने पड़ें. आरटीआई का जवाब 16 अगस्त को आया और उन्होंने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के प्रदर्शित होने का इंतजार किया."
फैशन जगत के मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष का निधन
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:11 pm62 वर्षीय राजाध्यक्ष की फोटाग्राफी ने कई बड़े फिल्म कलाकारों का करियर चमकाने में मदद की थी जिनमें सुपरस्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी एक हैं.
राजाध्यक्ष की चचेरी बहन और प्रसिद्ध लेखिका और स्तंभकार शोभा डे ने कहा-''गौतम की फोटोग्राफी शैली अलग तरह की थी,
उनका कलात्मक व्यक्तित्व बेजोड़ था. उनसे फोटोग्राफी करवाना हर किसी के लिए खास होता था.''
'मौसम' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से मिलेगा प्रमाणपत्र
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:12 pmहालांकि फिल्म के कुछ दृश्यों पर वायु सेना ने अपनी आपत्ति जताई है.
बोर्ड की सीईओ पंकजा ठाकुर ने बताया, ''सिनेमैटोग्राफी अधिनियम के दिशानिर्देशों के मुताबिक 'मौसम' का आज निरीक्षण किया गया. कल सेंसर प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा.''
वायु सेना की ओर से उठाई गई आपत्तियों के बारे में उन्होंने कहा, ''बोर्ड ने इस बात पर विचार किया था कि निरीक्षण समिति में सेना के कुछ सेवानिवृत अधिकारियों को भी शामिल किया जाए, लेकिन बाद में अपने ही सदस्यों पर फैसला छोड़ दिया गया.''
'बिग बॉस' के बाद अब 'बिग ब्रदर' में अपना जलवा दिखाएगी पामेला एंडरसरन
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 9:57 pmएक रिपोर्ट के अनुसार 44 साल की पामेला 14 अन्य प्रतिभागियों के साथ रहेंगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने अपने लिए खास एक बेडरूम की मांग की थी.
उल्लेखनीय है कि इसमें 15 प्रतिभागियों को एक घर में एक साथ बंद कर दिया जाएगा. नौ सितम्बर से शुरू हुई नई श्रृंखला में एंडरसन सहित 14 लोग घर में प्रवेश कर चुके हैं.
एंडरसन ने गले मिलकर नये दोस्तों का अभिवादन किया और कहा कि अगले कुछ दिनों तक हम खूब मस्ती करेंगे.
पामेला को सबसे अधिक शोहरत तब मिली थी जब उसके पति टॉमी ने उसकी हनीमून की सेक्सी फ़िल्म बनाई थी जो कि ब्लू फ़िल्म की तरह ही थी.
आज जो भी हूँ, सलमान खान की बदौलत : कटरीना कैफ
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 10:12 pmकटरीना के मुताबिक सलमान ने ही उन्हें सिखाया है कि किस तरह मेहनत कर सफलता हासिल की जा सकती है।
कटरीना कहती हैं कि सलमान उनके लिए गॉडफादर से कम नहीं है।
यही वजह है कि कटरीना को जब सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड में आइटम नंबर करने का मौका मिला तो उन्होंने उसे बखूबी किया। फिलहाल कटरीना यशराज फिल्म की एक था टाइगर में सलमान के साथ नजर आएंगी।
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की नौकरानी ने इमारत से कूदकर जान दी
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 2:25 am
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की नौकरानी ने कथित तौर पर इमारत से कूदकर जान दे दी.रवि किशन के घर पर काम करने वाली 22 वर्षीय एक नौकरानी ने शुक्रवार को कथित तौर पर एक उंची इमारत से कूदकर जान दे दी.
पुलिस उपायुक्त महेश पाटिल ने बताया कि रुबी साहनी ने उपनगर मलाड में बांगुर नगर इलाके में गार्डन इस्टेट अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.
पाटिल के मुताबिक, रुबी ने रवि किशन के परिवार के यहां दो महीने पहले काम हासिल किया था. उसने अपने आपको घर के बाथरुम के भीतर बंद कर लिया और खिड़की से छलांग लगा दी. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय किशन की पत्नी, बच्चे और अन्य नौकर घर के भीतर थे. इस संबंध में छानबीन की जा रही है.
"मौसम" के कुछ दृश्यों पर भारतीय वायु सेना कों आपत्ति
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 7:39 pmयह फिल्म अगले सप्ताह 16 सितंबर को रिलीज़ होनी है.
फिल्म को देखने के बाद वायु सेना के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले कि सेंसर बोर्ड फिल्म को मंज़ूरी दे इसके कुछ दृश्यों को फिल्म से हटाना होगा.
वायु सेना का कहना है कि फिल्म के कुछ दृश्यों के अलावा उस दृश्य को भी हटाना होगा जिसमें आपात लैंडिंग दिखाई गई है. अधिकारियों ने इसकी जगह सामान्य लैंडिंग दिखाने की मांग की है.
फिल्म की निर्माता कंपनी सिनर्जी प्रोडक्शन्स को लिए एक पत्र में वायु सेना ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग हर पायलट के जीवन का हिस्सा है लेकिन फिर भी गलत तरीके से फिल्माए शॉट इसे देखने वाले दर्शकों के दिमाग पर ग़लत असर डालते हैं. उनका कहना है कि इस फिल्म में भी इन दृश्यों को ठीक तरह से प्रस्तुत नहीं किया गया है.
वाय़ु सेना ने मांग की है कि फिल्म में दिखाए गए मिराज 2000 विमान के पीछे लिखा नंबर (टेल नंबर) हटाया जाए और इमरजेंसी लैंडिंग के शॉट्स भी हटाए जाएं.
अधिकारियों का कहना है कि अगर उनके बताए दृश्य हटा लिए जाते हैं तो वायु सेना को फिल्म के रिलीज़ किए जाने पर कोई ऐतराज़ नहीं होगा.
उधर बॉलीवुड सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म को वायु सेना के कई वरिष्ठ अफसरों ने देखा था और उस वक्त किसी ने भी कोई ऐतराज़ नहीं जताया था.
फिल्म के निर्माण से पहले भारतीय वायु सेना और फिल्म प्रोड्यूसर ने एक समझौते (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए थे. फिल्म निर्माता शीतल तलवार का कहना है कि वायु सेना ने स्क्रीन पर सहमति भी प्रदान कर दी थी. तलवार ने कहा कि वायु सेना अब फिल्म से नौ मिनट के शॉट हटाने की बात कह रही है जो उनके लिए अब संभव नहीं है.
उधर सेंसर बोर्ड का कहना है कि बोर्ड अपने नियमों के मुताबिक ही फिल्म को सर्टिफिकेट देगी.
‘सिंघम' ने अब तक १०० करोड़ रुपए का व्यवसाय किया : रोहित शेट्टी
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:18 pmअभिनेता अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का यह केवल भारत में हुई कमाई का आंकड़ा है.
कहा जा रहा है कि 100 करोड़ के व्यवसाय का आंकड़ा पार करने वाली यह सातवीं फिल्म है. रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है.
फिल्म अब भी थियेटरों में अच्छा व्यवसाय कर रही है. इसके प्रदर्शन को 10 सितम्बर को 50 दिन पूरे हो जाएंगे.
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ संजीव लाम्बा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, एक अच्छी कहानी, निर्देशक रोहित शेट्टी व अभिनेता अजय देवगन के अद्भुत संयोजन और अनूठे एक्शन दृश्यों के परिणामस्वरूप यह फिल्म सफलता हासिल कर रही है.
उन्होंने कहा, ‘सिंघम' रिलायंस एंटरटेनमेंट के निर्माण में बनी मुख्यधारा की पहली फिल्म है और हम इसकी सफलता से खुश हैं.काजल अग्रवाल और प्रकाश राज ने भी फिल्म में अभिनय किया है.प्रत्येक भूमिका में कुछ नया करना चाहती हूं : कैटरीना
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:34 pm'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में वह बाइक चलाने से लेकर पानी में कूदने के कारनामे करती हैं, तो अब अगामी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में ऑटोरिक्शा चला रही हैं.
यश राज की फिल्म 'मेरे ब्रादर की दुल्हन' में कैटरीना ने रॉक स्टार का किरदार निभाया है. कैटरीना ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं अपनी प्रत्येक भूमिका में कुछ नया करना चाहती हूं और यह हट कर होती है.
अगर आप साल में दो फिल्में करते हैं और उनमें विगत फिल्मों से कुछ अलग करते हैं तो दर्शक बोर नहीं होते हैं.' अपने नौ वर्ष के फिल्मी करियर में कैटरीना ने करीब 18 फिल्मों में काम किया है जिसमें से छह असफल रहीं हैं.
अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, 'यह नसीब है जिसमें मैं हमेशा विश्वास करती हूं. लेकिन यह भाग्य से अलग है. मैं हमेशा से सफलता के पीछे ईश्वर का हाथ मानती हूं. हो सकता है कि मेरे पास सही पटकथा के चयन के लिए कौशल हो, लेकिन मैं अभी तक इसे पहचान नहीं पायी हूं.'
बॉलीवुड के लिए राहत से भरा है विकीलीक्स का ताज़ा खुलासा
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 7:35 pmलेकिन विकीलीक्स का ताज़ा खुलासा बॉलीवुड के लिए राहत से भरा है. हिंदी सिनेमा के बारे में अमेरिकी राय को उजागर करते हुए वेबसाइट ने कहा है कि बॉलीवुड के लोग अमेरिका के वीजा का आमतौर पर बेजा इस्तेमाल नहीं करते.
विकीलीक्स के मुताबिक मुंबई स्थित अमेरिका के महावाणिज्य दूतावास की ओर से 14 दिसंबर, 2009 को अमेरिकी विदेश विभाग को भेजे गए केबल संदेश में हिंदी सिनेमा के बारे में राय दी गई थी.
इससें कहा गया, ‘‘भारत की प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों ने अमेरिका के विभिन्न स्थानों पर काम किया, लेकिन कहीं भी ऐसा सबूत नहीं मिला कि उनकी ओर से वीजा से संबंधित कोई जालसाजी की गई. ज्यादातर मनोरंजन कंपनियां अमेरिकी वीजा का बेजा इस्तेमाल नहीं करती हैं.’’
गहन जांच हुई
हिंदी सिनेमा से जुड़े लोग अपने काम के लिए अक्सर अमेरिका ‘ओ 1’ और ‘ओ 2’ वीजा के ज़रिए जाते हैं. अमेरिका महावाणिज्य दूतावास जालसाज़ी की आशंका को लेकर गई विस्तृत जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंचा.
अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की इस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में ‘ओ 2’ वीजा से जुड़े आवेदनों में करीब 88 फीसदी को स्वीकार कर लिया जाता है.
वीजा संबंधी पड़ताल के लिए ही अमेरिकी महावाणिज्य दूत के अधिकारी मुंबई को दो प्रमुख मनोरंजन कंपनियों के लोगों से मुलाकात की थी. इनमें करण जौहर की ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के सीईओ अपूर्व मेहता से भी बात की गई थी.
मुंबई में अमेरिकी अधिकारियों ने ‘माय नेम इज खान’ फिल्म के सेट का भी दौरा किया था. धर्मा की इस फिल्म में शाहरूख खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
'मेरे ब्रदर की दुल्हन' फिल्म के केबल और इंटरनेट पर प्रदर्शन पर रोक
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:34 pmदिल्ली उच्च न्यायालय ने देशभर के सभी केबल आपरेटरों को कैटरीना कैफ और इमरान खान अभिनीत फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के निर्माता की आवश्यक मंजूरी के बिना केबल और इंटरनेट पर इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी.
यह फिल्म नौ सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी.
न्यायमूर्ति ए के पाठक ने यशराज फिल्म प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर फिल्म के इंटरनेट और केबल पर दिखाये जाने पर रोक लगा दी.
साथ ही अदालत ने केबल आपरेटरों को फिल्म के प्रदर्शन के पहले और बाद में किसी भी माध्यम से उसकी कॉपी करने पर रोक लगा दी.
हालीवुड अभिनेत्री कैटी होम्स अपने पति टॉम क्रूज के साथ बेहद खुश
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 10:01 pmशादी की पांचवीं सालगिरह मनाने जा रहीं हालीवुड अभिनेत्री कैटी होम्स का कहना है कि उनमें एवं उनके पति अभिनेता टॉम क्रूज के बीच ‘शानदार' रिश्ता है.
दोनों की सूरी नाम की पांच साल की बेटी भी है.
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने होम्स के हवाले से बताया, नवम्बर में हमारी शादी को पांच साल हो जाएंगे और हमारा रिश्ता शानदार है.
इस दौरान मेरे पति ने कुछ शानदार फिल्में की हैं और जिसका संसार पर प्रभाव पड़ा है. मैं इसका हिस्सा बन कर खुश हूं.
फिल्मों की संख्या की जगह गुणवत्ता पर जोर : नसीरुद्दीन शाह
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:46 amराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 65 वर्षीय शाह ने बताया, मेरे 35 साल के करियर में अब मुझे सबसे बेहतरीन फिल्मों में काम करने के प्रस्ताव मिल रहे हैं.
नसीर ने ‘इजाजत', ‘स्पर्श', ‘आक्रोश', ‘कर्मा', और ‘मासूम' जैसी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय किया. लेकिन वर्तमान समय में पर्दें पर अवधि की परवाह न करते हुए नसीर लगातार अपनी उत्कृष्ट अभिनय क्षमता को साबित कर रहे हैं.चाहे ‘इकबाल' का प्रशिक्षक हो, ‘इश्किया' का खालूजान या फिर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का पेंटर, नसीर ने सभी भूमिकाओं में जान डाल दी है.
नसीर ने कहा, जब मैंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था, तब मेरे पास कुछ इच्छाएं थीं, जिनमें से अधिकतर पूरी हो चुकी हैं.इच्छा थी कि विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने की. पिछले 35 साल में मेरी प्राथमिकताएं थोड़ी सी बदली हैं.शाह को भारतीय सिनेमा मे उनके योगदान के लिए 2003 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
शाह ने कहा कि वह बड़ी भूमिकाओं के निभाने के खिलाफ नहीं हूं लेकिन वह उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है. शाह ने कहा, पिछले 10 साल में मुझे अहसास हो गया है कि किसी फिल्म में किसी कलाकार की भूमिका क्या होनी चाहिए. मेरे लिए भूमिका की अवधि और महत्व अब ज्यादा मायने नहीं रखता.
इस समय शाह, अनुराग कश्यप प्रोडक्शन की फिल्म ‘माइकल' में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में वह भ्रष्ट पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा, अभिनेता एक व्यक्ति के रूप में नहीं याद रखा जाता. उसे याद रखा जाता है एक उसके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं से.
शाह ने कहा कि जिन फिल्मों में समय की कसौटी पर खरा उतरने की क्षमता होती है और जिस पर वह गर्व कर सकते हैं, उसमें ही वह अभिनय करते हैं.
उन्होंने कहा, मैं फिल्मों का चयन सूझबूझ से करता हूं और यह हर फिल्म के लिए अलग-अलग होता है.
अन्ना हजारे पर जल्द ही रुपहले पर्दे पर पेश होगी मराठी फिल्म
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 12:56 am‘मला अन्ना व्हायच’ (मैं अन्ना बनना चाहता हूं) फिल्म के निर्देशक एवं पटकथा लेखक गणोश शिंदे ने बताया कि इस फिल्म के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि अहिंसा और सत्याग्रह का गांधीवादी दर्शन दुनिया में फैल रही आतंकी विचारधारा से कहीं अधिक सशक्त है.
यह फिल्म एक गरीब परिवार के किशोर के इर्द गिर्द घूमती है जो गांधीवाद में यकीन रखता है और उसके आदशरें पर चलना चाहता है.
शिंदे ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के आंदोलन से पहले पिछले साल उनके मन में इस फिल्म का विचार आया था, जो इस साल मूर्त रूप ले रहा है.
उन्होंने बताया, ‘‘हम अन्ना से अनुरोध करेंगे कि वह इस फिल्म के कुछ दृश्यों का हिस्सा बने. इस फिल्म का उद्देश्य समाज के कल्याण के लिए काम कर रहे इस कार्यकर्ता के दर्शन और कोशिश को पेश करना है.’’
एमएस फिल्म के बैनर तले बन रही इस फिल्म का बजट महज 60 लाख रुपये का है और महाराष्ट्र में इसके 13 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है.
पिछले महीने दिल्ली में हजारे की नाटकीय गिरफ्तारी, प्रदर्शन, रिहाई और ऐतिहासिक अनशन की घटनाएं इसमें शामिल करने के लिए फिल्म की पटकथा की समीक्षा की जा रही है.
फिल्म में हजारे की भूमिका मराठी अभिनेता अरूण नालवडे ने निभाई है. साथ ही इसमें मोहन जोशी, विक्रम गोखले, प्रिया बेर्दे और रमेश भाटकर जैसे कलाकार भी हैं.
जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी में विसर्जित की गयी शम्मी कपूर की अस्थियां
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 6:37 pm14 अगस्त को 79 वर्ष की उम्र में दिवंगत हुए कपूर का इस राज्य से गहरा लगाव था और यहां उनकी कुछ हिट फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी.
उनके पुत्र आदित्य राज कपूर ने श्रीनगर से फोन पर बताया, ‘‘हमने उनकी अस्थियों को झेलम में विसर्जित कर दिया है जो पाकिस्तान में भी बहती है. कश्मीर से उनका गहरा लगाव था.’’
इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म उद्योग के उनके मित्र आशा पारेख, विनोद खन्ना, विधु विनोद चोपड़ा और कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे.
आदित्य ने कहा, ‘‘हम एक शिकारे में श्रीनगर की डल झील में भी गये.. इसके प्रति उनके लगाव को देखते हुए हमने ऐसा किया. हमने कश्मीर के ललित होटल में एक पौधा भी लगाया क्योंकि मेरे पिता जब भी कश्मीर आते थे तो यहीं रूकना पसंद करते थे.’’
अपनी सभी फिल्में नहीं देख पाती है हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 9:20 pmकांटैक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार 36 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए जागते रहकर फिल्म देखना मुश्किल काम है.
अभिनेता ब्रैड पिट की गर्लफ्रेंड जोली ने कहा कि बैड उन्हें इस बात के लिए चिढ़ाते हैं क्योंकि वह फिल्में देखना शुरू तो कर देती हैं पर अगले पांच मिनटों में वह सो जाती हैं. इस वजह से उन्होंने अभी तक अपनी कुछ फिल्में नहीं देखी हैं.
हालांकि जोली ने बैड की फिल्में देखी हैं. ‘द टूरिस्ट’ और ‘टॉम्ब रैडर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जोली को बैड की ‘द एसैसिनेशन ऑफ जेसी जेम्स बाई द कॉअर्ड राबर्ट फोर्ड’ सबसे अच्छी लगी.
‘बॉडीगार्ड' ने पहले दिन 22 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया
Posted by राजबीर सिंह ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:21 pmईद के अवसर पर अभिनेता सलमान खान की लगातार तीसरी फिल्म सफल हुई है.‘वांटेड' और ‘दबंग' के बाद उनकी ‘बॉडीगार्ड' को भी खूब सफलता मिल रही है. ‘बॉडीगार्ड' ने प्रदर्शन के पहले ही दिन घरेलू बाजार में 22 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया.
सलमान व अभिनेत्री करीना कपूर के मुख्य अभिनय वाली यह फिल्म बुधवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदर्शित हुई. उनकी ‘वांटेड' और ‘दबंग' भी क्रमश: 2009 व 2010 में ईद के अवसर पर ही प्रदर्शित हुई थीं.
रिलायंस एंटरटेनमेंट की विपणन प्रमुख प्रीति सहानी ने कहा, फिल्म को अद्भुत प्रतिक्रिया मिल रही है. हमने पहले दिन 20 करोड़ रुपए का व्यवसाय होने का अनुमान लगाया था और इसने 21.5-22 करोड़ रुपए का शुद्ध व्यवसाय किया. पहले दिन के लिए यह बहुत बड़ा आंकड़ा है.
फिल्म का निर्माण 60 करोड़ रुपये के बजट में हुआ है. इसे 2,600 प्रिंट्स के साथ भारत में व 325 प्रिंट्स के साथ विदेशों में प्रदर्शित किया गया. अब तक विदेशों में हुए व्यवसाय के आंकड़े नहीं मिल सके हैं.
‘बॉडीगार्ड' इसी नाम से बनी एक मलयालम फिल्म का हिंदी संस्करण है. सिद्दीक ने इसका निर्देशन किया है. अतुल अग्निहोत्री व रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसका सह-निर्माण किया है.
सहानी का अनुमान है कि यह फिल्म एक सप्ताह पूरा होने तक 100 करोड़ रुपए का व्यवसाय कर लेगी.उन्होंने कहा, इसे मिल रही दर्शकों की अप्रत्याशित प्रतिक्रिया को देखकर लगता है कि यह पहले सप्ताह में 100 करोड़ रुपए का व्यवसाय कर लेगी.