‘सिंघम' ने अब तक १०० करोड़ रुपए का व्यवसाय किया : रोहित शेट्टी
ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 8:18 pm
अभिनेता अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का यह केवल भारत में हुई कमाई का आंकड़ा है.
कहा जा रहा है कि 100 करोड़ के व्यवसाय का आंकड़ा पार करने वाली यह सातवीं फिल्म है. रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है.
फिल्म अब भी थियेटरों में अच्छा व्यवसाय कर रही है. इसके प्रदर्शन को 10 सितम्बर को 50 दिन पूरे हो जाएंगे.
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ संजीव लाम्बा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, एक अच्छी कहानी, निर्देशक रोहित शेट्टी व अभिनेता अजय देवगन के अद्भुत संयोजन और अनूठे एक्शन दृश्यों के परिणामस्वरूप यह फिल्म सफलता हासिल कर रही है.
उन्होंने कहा, ‘सिंघम' रिलायंस एंटरटेनमेंट के निर्माण में बनी मुख्यधारा की पहली फिल्म है और हम इसकी सफलता से खुश हैं.काजल अग्रवाल और प्रकाश राज ने भी फिल्म में अभिनय किया है.