'बिग बॉस' के बाद अब 'बिग ब्रदर' में अपना जलवा दिखाएगी पामेला एंडरसरन
ताजा खबरें, मनोरंजन, breakingnews, gallery 9:57 pm
एक रिपोर्ट के अनुसार 44 साल की पामेला 14 अन्य प्रतिभागियों के साथ रहेंगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने अपने लिए खास एक बेडरूम की मांग की थी.
उल्लेखनीय है कि इसमें 15 प्रतिभागियों को एक घर में एक साथ बंद कर दिया जाएगा. नौ सितम्बर से शुरू हुई नई श्रृंखला में एंडरसन सहित 14 लोग घर में प्रवेश कर चुके हैं.
एंडरसन ने गले मिलकर नये दोस्तों का अभिवादन किया और कहा कि अगले कुछ दिनों तक हम खूब मस्ती करेंगे.
पामेला को सबसे अधिक शोहरत तब मिली थी जब उसके पति टॉमी ने उसकी हनीमून की सेक्सी फ़िल्म बनाई थी जो कि ब्लू फ़िल्म की तरह ही थी.