राहुल द्रविड़ को जीत के साथ विदाई देने में नाकाम रही भारतीय टीम
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, asia, breakingnews, ETOI, feature, gallery 9:35 pmविराट कोहली की जानदार शतकीय पारी से विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद भारतीय टीम राहुल द्रविड़ को जीत के साथ विदाई देने में नाकाम रही और यहां इंग्लैंड के हाथों पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में डकवर्थ लुईस पद्वति से छह विकेट से हार गयी. इस प्रकार इंग्लैंड ने एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली.
भारत इस तरह से इस दौरे में एक भी मैच नहीं जीत पाया. वह टेस्ट श्रृंखला में 0-4 से हार गया था जबकि उसे एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच में ही पराजय झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने एकदिवसीय श्रृंखला भी 3-0 से अपने नाम की.
कोहली ने 93 गेंद पर 107 रन बनाये जबकि द्रविड़ ने अपने आखिरी मैच में 79 गेंद पर 69 रन की यादगार पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 170 रन की साझेदारी की. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम क्षणों में 26 गेंद पर 50 रन ठोके जिससे भारत टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 304 रन बनाने में सफल रहा.
इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही बारिश आ गयी जिससे उसके सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 ओवर में 270 रन का लक्ष्य रखा गया. जब उसने 9.1 ओवर में एक विकेट पर 53 रन बनाये थे तभी बारिश आ गयी. बाद में उसके सामने 34 ओवर में 241 रन का लक्ष्य रखा गया.
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान एलिस्टेयर कुक :50: और जोनाथन ट्राट (63) ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन अपना पहला मैच खेल रहे जानी बेयरस्टा (21 गेंद पर 41) और रवि बोपारा (22 गेंद पर 37) ने अंतिम क्षणों में 40 गेंद पर 75 रन की साझेदारी करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इंग्लैंड ने आखिर में 32.2 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर जीत दर्ज की.
उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय टीम द्रविड़ को अच्छी विदाई देगा जो कि अपना आखिरी वनडे मैच खेल रहे थे. द्रविड़ ने स्वयं यादगार पारी खेली लेकिन उनकी विदाई वैसी यादगार नहीं रही जैसी होनी चाहिए थी. उनके लिये यह अच्छी बात रही कि उन्होंने उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिये आये दर्शकों को निराश नहीं किया.
भारतीय गेंदबाजों ने फिर से निराश किया जबकि मुनाफ पटेल भी क्षेत्ररक्षण करते समय घायल हो गये. आर विनयकुमार ने क्रेग कीसवेटर (21) को जल्दी आउट कर दिया. लेकिन बारिश थमने के बाद जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो कुक ने तेजी से अर्धशतक पूरा किया. द्रविड़ ने इसके बाद उनका आसान कैच भी छोड़ा लेकिन कोहली ने अगली गेंद ही इंग्लैंड के कप्तान को बोल्ड कर दिया. अपना 64वां मैच खेल रहे कोहली का यह पहला वनडे विकेट भी था.
इयान बेल (21 गेंद पर 26 रन) और ट्राट ने हालांकि जल्द ही जडेजा के एक ओवर में तीन छक्के जड़कर 21 रन बटोरे-इंग्लैंड को जब दस ओवर में 81 रन चाहिए थे तब बेल ने सीमा रेखा पर कैच थमाया जबकि इसके अगले ओवर में ट्राट भी जडेजा के शिकार बने. वह अपने कट पर नियंत्रण नहीं रख पाये और प्वाइंट पर आरपी सिंह को हवा में लहराता कैच देकर पवेलियन लौटे.
इसके बाद बोपारा और बेयरस्टो ने धमाकेदार पारियां खेली. इन दोनों ने पावरप्ले के तीन ओवर में 42 रन ठोककर इंग्लैंड की जीत आसान बना दी. बेयरस्टो ने अपनी पारी में तीन छक्के भी लगाये. इससे पहले भारतीय पारी का आकर्षण कोहली और द्रविड़ की साझेदारी रही.
द्रविड़ ने 13वें ओवर के शुरू में अजिंक्या रहाणे (26) जबकि कोहली ने 16वें ओवर में पार्थिव पटेल (19) के आउट होने के बाद क्रीज पर कदम रखा. इन दोनों ने एक दो रन लेकर स्ट्राइक रोटेट करके गेंदबाजों पर दबाव बनाया.
कोहली पहले 50 रन के पार पहुंचे जबकि द्रविड़ ने पटेल की गेंद पर एक रन लेकर अपनी आखिरी पारी में अर्धशतक पूरा किया. इस तरह से वह वन डे में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाडि़यों की सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गये. द्रविड़ के नाम पर 83 अर्धशतक दर्ज हैं और अब वह पाकिस्तान के इंजमाम उल हक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.
द्रविड़ ने इसके बाद स्वान की गेंद पर आगे बढ़कर शाट मारने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया-द्रविड़ इस आफ ब्रोक पर पूरी तरह चूक गये जिसने उनकी गिल्लियां गिरा दी. इंग्लैंड के प्रत्येक खिलाड़ी ने इसके बाद द्रविड़ से हाथ मिलाये जबकि दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया.
इससे ठीक पहली वाली गेंद पर कोहली ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. इस श्रृंखला में कुछ अवसरों पर जूझने वाले कोहली तब अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाये और उनकी आंखे छलक गयी. उन्हें इसके बाद जीवनदान भी मिला लेकिन स्वान की गेंद बैकफुट पर जाकर खेलने के प्रयास में उनके पांव से गिल्लियां गिर गयी और इस तरह वह हिटविकेट होकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का जमाया.
भारत ने अंतिम क्षणों में सुरेश रैना (15) और रविंदर जडेजा (00) के विकेट गंवाये लेकिन धोनी दूसरे छोर पर जमे रहे. उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर अपने कैरियर का 41वां और इस श्रृंखला में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 26 गेंद खेली तथा पांच चौके और दो छक्के लगाये.
स्कोर इस प्रकार रहा :-
भारत
पार्थिव पटेल का बेसनन बो स्वान 19
अजिंक्या रहाणे का फिन बो डर्नबाक 26
राहुल द्रविड़ बो स्वान 69
विराट कोहली हिटविकेट बो स्वान 107
सुरेश रैना का ब्रोसनन बो फिन 15
महेंद्र सिंह धोनी नाबाद 50
रविंदर जडेजा का बोपारा बो डर्नबाक 00
आर अश्विन नाबाद 00
अतिरिक्त : बाई 01, लेग बाई 11, वाइड 06 : 18
कुल : 50 ओवर में, छह विकेट पर : 304
विकेट पतन : 1-52, 2-57, 3-227, 4-236, 5-284, 6-288
गेंदबाजी
ब्रोसनन 9-0-62-0
फिन 10-1-44-1
डर्नबाक 10-0-73-2
स्वान 9-0-34-3
पटेल 8-0-55-0
बोपारा 4-0-24-0
इंग्लैंड
एलिस्टेयर कुक बो कोहली 50
क्रेग कीसवेटर पगबाधा बो विनयकुमार 21
जोनाथन ट्राट का आरपी बो जडेजा 63
इयान बेल का सब. तिवारी बो आरपी सिंह 26
रवि बोपारा नाबाद 37
जानी बेयरस्टो नाबाद 41
अतिरिक्त (लेग बाई 01, वाइड 01, नोबाल 01) 03
कुल (32.2 ओवर में, चार विकेट पर) 241
विकेट पतन : 1-27, 2-106, 3-160, 4-166,
गेंदबाजी
विनय कुमार 6.2-0-42-1
आरपी सिंह 7-0-51-1
मुनाफ 4-0-26-0
अश्विन 4-0-25-0
जडेजा 5-0-52-1
कोहली 6-0-44-1
आज राहुल द्रविड़ कों जीत के साथ विदाई देना चाहेगी टीम इंडिया
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 8:23 pmटीम इंडिया इंग्लैंड के बुरे दौरे का अंत सकारात्मक रूप से करने के साथ अनुभवी क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को जीत से क्रिकेट के इस प्रारूप में विदाई देना सुनिश्चित करना चाहेगी.
द्रविड़ कल अपना अंतिम वनडे मैच खेलेंगे. उन्होंने 343 वनडे में 39 के औसत से 10,820 रन बनाए हैं और उन्होंने इस श्रृंखला के बाद एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी थी. वह इस मैच में बड़ी पारी खेलने की कोशिश में होंगे क्योंकि अभी तक श्रृंखला के चार मैचों में उन्होंने केवल 51 रन जुटाये हैं.
'द वाल (दीवार)' के नाम से मशहूर इस 38 वर्षीय दायें हाथ के बल्लेबाज ने वनडे में 12 शतक और 82 अर्धशतक जमाये हैं और कल शानदार पारी खेलकर वनडे से विदाई को यादगार बनाना चाहेंगे.
इंग्लैंड टीम पहले ही श्रृंखला जीत चुकी है जिसका पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था जबकि चौथा वनडे बारिश की खलल से टाई हो गया था जिससे मेजबान टीम 2-0 से अजेय बढ़त बनाये हुए है.
वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधर इस निराशाजनक श्रृंखला में एक सांत्वना भरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे.
धोनी के लिये टीम का चयन करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उनके सामने जीत दर्ज करने के लिये टीम चुनने या फिर अपने रिजर्व खिलाडि़यों की योग्यता आजमाने का विकल्प होगा.
अगर धोनी इस खराब दौरे पर एकमात्र जीत दर्ज करना चाहेंगे तो वह सुरेश रैना, प्रवीण कुमार और खुद को विश्राम नहीं देंगे. लेकिन अगर दूसरा विकल्प होगा तो वह मध्यम गेंदबाज वरूण आरोन और विनय कुमार के अलावा बल्लेबाज मनोज तिवारी और एस बद्रीनाथ को आजमाना चाहेंगे.
भारत की विश्व कप विजेता टीम के आठ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं जिसे देखते हुए श्रृंखला में हार के बावजूद टीम का प्रदर्शन ठीक है. सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और अंजिक्या रहाणे ने नयी गेंद के सामने अच्छा खेल दिखाया है जबकि रैना और धोनी ने मध्यक्रम को संभाला.
दोनों टीमों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले आफ स्पिनर आर अश्विन की गेंद और बल्ले से मौजूदगी अच्छी रही है. गेंदबाजी आल राउंडर रविंदर जडेजा भारतीयों में मैन आफ द मैच पुरस्कार लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
जडेजा को पिछले हफ्ते तीसरे वनडे में मैन आफ द मैच चुना गया था जिसमें उन्होंने 78 रन बनाने के साथ इंग्लैंड के दो विकेट झटके थे.
चोटों के कारण भारत का यह दौरा काफी निराशाजनक रहा लेकिन युवा खिलाडि़यों ने खुद के प्रदर्शन से भविष्य में चयन के लिये उम्मीद बंधाई है.
युवाओं का अच्छा प्रदर्शन सीनियर खिलाडि़यों के लिये अलर्ट की तरह होगा जो अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वापसी की उम्मीद लगाये होंगे.
इंग्लैंड की टीम हालांकि श्रृंखला जीतने के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. उसके दो अहम खिलाड़ी इयोन मोर्गन और स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल हैं जो अगले महीने भारत में उसके लिये महत्वपूर्ण साबित होंगे.
क्रेग किस्वेटर और बेन स्टोक्स ऐसा शानदार प्रदर्शन नहीं दिखा सके जिससे केविन पीटरसन के लिये अगले महीने इंग्लैंड टीम में वापसी का मौका होगा. तेज गेंदबाज जेड डर्नबाक वनडे गेंदबाज के रूप में विशेषज्ञ की भूमिका में भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगा सके.
लंदन में दो हरियाली पिच देने और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता देने के बावजूद इंग्लैंड की टीम भाग्यशाली रही और उसने ओवल और लॉर्ड्स में दोनों मैचों में जीत दर्ज कर श्रृंखला अपने नाम कर ली.
टीम इस प्रकार है :
इंग्लैंड : एलिस्टेयर कुक (कप्तान), जेम्स एंडरसन, इयान बेल, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेड डर्नबाक, स्टीवन फिन, क्रेग किस्वेटर, समित पटेल, बेन स्टोक्स, ग्रीम स्वान और जोनाथन ट्रॉट.
भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, मनोज तिवारी, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, आर पी सिंह, विनय कुमार, आर अश्विन, अमित मिश्रा, पार्थिव पटेल, रविंदर जडेजा और वरूण आरोन.
मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा.
किस तरह की विदाई होगी द्रविड़ की !
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 10:08 pmराहुल द्रविड़ शुक्रवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम एकदिवसीय मैच खेलेंगे. इसी मैच के साथ द्रविड़ अपने वनडे करियर को अलविदा भी कहेंगे. क्रिकेट प्रेमी अब इस इंतज़ार में हैं कि धोनी ने राहुल द्रविड़ को किस सतरह की विदाई देने की योजना बनाई है.
उल्लेखनीय है कि धोनी ने 2008 में पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली और अनिल कुंबले को यादगार विदाई दी थी.
कुंबले के उत्तराधिकारी चुने गये धोनी ने अपने इस कप्तान को उनके अंतिम टेस्ट के बाद अपने कंधे पर उठा लिया था. उन्होंने इसके बाद सुनिश्चित किया कि भारत का सबसे सफल गेंदबाज़ श्रृंखला 2- 0 से जीतने के बाद ट्रॉफी उठाने के लिए पोडियम पर मौजूद रहे.
नागपुर में गांगुली के अंतिम टेस्ट के दौरान उन्होंने अपने इस पूर्व कप्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ देर के लिए टीम की कमान संभालने का मौका दिया था.
वन डे सफल नहीं रहे द्रविड़
द्रविड़ अपनी अंतिम वनडे श्रृंखला में अब तक यादगार पारी नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने चार मैचों में केवल 13.75 की औसत से 55 रन बनाये हैं. इस दिग्गज ने अपने करियर में 343 वनडे में 39.06 की औसत से 10,820 रन बनाये हैं.
द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं लेकिन एकदिवसीय मैचों में भी उनका प्रदर्शन खराब नहीं है. वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सातवें स्थान पर हैं. ब्रायन लारा और महेला जयवर्धने जैसे स्टार खिलाड़ी इस सूची में उनसे पीछे हैं.
राहुल द्रविड 16 सितम्बर को खेलेगे वन डे कैरियर का आखिरी मैच
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 8:13 pmमिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड़ का वन डे करियर उतार - चढाव से भरा रहा.
कभी धीमी गति से खेलने के लिए वो बदनाम हुए तो कभी फ्लॉप शो के कारण.
लेकिन विदेशी पिचों पर उनकी उपयोगिता साबित होती रही.
अब एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके राहुल द्रविड 16 सितम्बर को कार्डिफ में अपना आखिरी मैच खेलेंगे.
वह अक्तूबर 2007 की बात है जब लगातार नौ मैच में केवल 8.88 की औसत से 80 रन बनाने के कारण राहुल द्रविड़ को भारतीय एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिया गया था. तब उनका एकदिवसीय कैरियर समाप्त मान लिया था लेकिन इसके बाद दो-दो साल के अंतराल में टीम में वापसी करने वाले 'श्रीमान भरोसेमंद' इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को कार्डिफ में अब वास्तव में अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे.
द्रविड़ को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के कारण वनडे टीम में चुना गया और उन्होंने तभी घोषणा कर दी थी कि वह इस श्रृंखला के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप को अलविदा कह देंगे. इससे पहले भी दो अवसरों पर यह मान लिया गया था कि द्रविड़ अपना आखिरी वनडे खेल चुके हैं लेकिन वह टीम में वापसी करने में सफल रहे थे लेकिन अब फैसला स्वयं द्रविड़ ने किया है.
अक्तूबर 2007 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ द्रविड़ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम भारत आयी थी तो उन्हें टीम में नहीं चुना गया था. तब यह मान लिया गया था कि द्रविड़ ने 14 अक्तूबर 2007 को नवंबर में अपना आखिरी वनडे खेल लिया है. लेकिन इसके लगभग दो साल बाद उन्हें शार्ट पिच गेंद खेलने और विशेषकर दक्षिण अफ्रीका में खेले गये आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला और चैंपियन्स ट्राफी के लिये टीम में लिया गया.
तब चयनकर्ताओं के फैसले की कड़ी आलोचना हुई थी. इनमें दिलीप वेंगसरकर भी शामिल थे जिनके चयनसमिति का अध्यक्ष रहते हुए द्रविड़ बाहर किये गये थे. वेंगसरकर ने के श्रीकांत की अगुवाई वाली चयनसमिति के इस फैसले पर कहा था, ''यदि राहुल की इसलिये वापसी हुई है कि वह शार्ट गेंद को अच्छी तरह से खेलते हैं तो फिर यह भारतीय क्रिकेट के लिये चिंता का विषय है."
द्रविड़ को हालांकि दक्षिण अफ्रीका में खेली गयी चैंपियन्स ट्राफी के बाद फिर से बाहर कर दिया गया. उन्होंने इस बीच छह मैच में 180 रन बनाये जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेली गयी 76 रन की पारी भी शामिल है.
जब यह लगने लगा था कि द्रविड़ 30 सितंबर 2009 को जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम वनडे खेल चुके हैं तब इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में तीन शतक जड़ने के कारण द्रविड़ की वनडे श्रृंखला में फिर से वापसी हो गयी. चयनसमिति के पूर्व अध्यक्ष किरण मोरे और वेंगसरकर इस बार चयनकर्ताओं के फैसले से खुश नहीं थे.
द्रविड़ हालांकि अब तक खेले गये चार मैचों में टेस्ट श्रृंखला जैसी फार्म नहीं दिखा पाये. उनसे उम्मीद की जा रही थी वह अच्छा प्रदर्शन करके अपना औसत 40 के ऊपर ले जाएंगे लेकिन चार मैच में 2, 32, 2, और 19 रन बनाने से अब उनका औसत 39 से भी नीचे गिरने का खतरा मंडराने लगा है. अब तक 39.06 की औसत से रन बनाने वाले द्रविड़ को 39 का औसत बनाये रखने के लिये कार्डिफ में अपने अंतिम एकदिवसीय मैच में कम से कम 22 रन जरूर बनाने होंगे.
द्रविड़ ने अपना पहला वन डे मैच सिंगापुर में तीन अप्रैल 1996 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था लेकिन इस प्रारूप में लगातार होते बदलाव के कारण उनका स्थान टीम में खतरे में पड़ने लगा था. इसलिए जब सौरव गांगुली कप्तान बने तो उन्हें मन मसोसकर द्रविड़ से कहना पड़ा कि वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने पर ही वनडे टीम का हिस्सा बने रह पाएंगे.
इससे पहले भी द्रविड़ वन डे में विकेटकीपर की भूमिका निभा चुके थे. सबसे पहले उन्होंने 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ टाटन में नयन मोंगिया के अनफिट होने के कारण विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली थी और उस मैच में 145 रन बनाये थे. उन्होंने 2004 तक कुल 73 मैच में विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली. इन मैचों में उन्होंने 44.23 की औसत से 2300 रन बनाये तथा 71 कैच और 13 स्टंप आउट किये.
द्रविड़ के वनडे कैरियर में 1999 का साल सबसे अहम रहा. उन्होंने उस कैलेंडर वर्ष में 43 मैच में छह शतक की मदद से 1761 रन बनाये जो एक वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने के रिकार्ड में तीसरे नंबर पर दर्ज है. इनमें विश्व कप में 65.85 की औसत से बनाये गये 461 रन भी शामिल हैं. उन्होंने विश्व कप 1999 में सर्वाधिक रन बनाये थे.
द्रविड़ ने इसके अलावा दो अन्य वर्षों 2004 और 2005 में भी वनडे में 1000 से अधिक रन बनाये. वह दुनिया के उन आठ बल्लेबाजों में शामिल हैं जिनके नाम पर दस हजार से अधिक रन दर्ज हैं. उन्होंने अब तक 343 मैच में 39.06 की औसत से 10820 रन बनाये हैं. उन्होंने भारत की तरफ से 339 मैच खेले हैं जबकि आईसीसी विश्व एकादश के लिये तीन और एशिया एकादश के लिये एक मैच खेला है.
खराब मौसम के कारण ड्रा हुआ आस्ट्रेलिया - श्रीलंका टेस्ट
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:18 pmलगातार बारिश के बाद पांचवें दिन मैच का ड्रा घोषित कर दिया गया. अंतिम दिन केवल 35.3 ओवर का खेल हो पाया जिसमें श्रीलंका ने अपना स्कोर दो विकेट पर 223 रन से छह विकेट पर 317 रन तक पहुंचाया. उसने इस बीच कुल 80 रन जोड़े और चार विकेट गंवाये.
श्रीलंका पहली पारी में 174 रन पर सिमट गया था जिससे उस पर हार का खतरा मंडराने लगा था लेकिन दूसरी पारी में उसकी तरफ से तीन खिलाडि़यों ने अर्धशतक जमाये जिससे हार टालने में मदद मिली.
आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने 54 रन देकर तीन विकेट लिये. उनकी अगुवाई में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने श्रीलंका के मध्यक्रम को लड़खड़ा दिया था लेकिन बारिश के कारण उन्हें श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का मौका नहीं मिला. जब लंच के बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा तब एंजेलो मैथ्यूज 11 और सूरज रणदीव चार रन पर खेल रहे थे. मैच आखिर में नियत समय से दो घंटे पहले ड्रा समाप्त घोषित कर दिया गया.
आस्ट्रेलिया ने गाले में पहला टेस्ट मैच 125 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है. तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार से सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड कोलंबो में खेला जाएगा. दिन के शुरू में 14 रन से पिछड़ रहा श्रीलंका ने पहले घंटे के अंदर ही अपने रविवार के अविजित बल्लेबाजों कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के विकेट गंवा दिये. आस्ट्रेलिया ने इस दोनों स्टार बल्लेबाजों को नयी गेंद से पवेलियन की राह दिखायी. दिन के पहला ओवर होने के बाद ही वह नयी गेंद ले सकता था और माइकल क्लार्क ने तुरंत ही नयी गेंद ले भी ली.
संगकारा अपने कल के स्कोर 69 में कोई रन नहीं जोड़ पाये और हैरिस की उठती गेंद पर दूसरी स्लिप में क्लार्क को कैच दे बैठे. उनके आउट होने से तीसरे विकेट के लिये 101 रन की साझेदारी भी टूट गयी.
क्लार्क ने इसके बाद ट्रेंट कूपलैंड की गेंद पर स्लिप में अपने बायीं तरफ डाइव लगाकर जयवर्धने का बेहतरीन कैच लपका. जयवर्धने क्रीज पर खड़े रहे क्योंकि अंपायर यह तय नहीं कर पा रहे थे कि कैच सही था या नहीं लेकिन रीप्ले से साफ हो गया कि गेंद क्लार्क के हाथ में आने से पहले जमीन पर नहीं लगी थी.
श्रीलंका ने तब चार विकेट पर 288 रन बनाये थे जब बारिश के कारण खिलाडि़यों को पवेलियन लौटना पड़ा. तब उसकी बढ़त केवल 51 रन की थी. जब खेल शुरू हुआ तो आस्ट्रेलिया ने छह रन के अंदर दो और विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 307 रन कर दिया.
हैरिस ने प्रसन्ना जयवर्धने (21) को विकेटकीपर ब्रौड हाडिन को कैच देने के लिये मजबूर करके अपना तीसरा विकेट लिया. तिलन समरवीरा ने 43 रन बनाये लेकिन वह भी शेन वाटसन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर आउट हुए.
मैच हुआ टाई, इंग्लैंड ने वनडे सीरीज भी जीती
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 9:58 pmइंग्लैंड ने इस तरह से पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
भारत ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चोटी के चार विकेट 110 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद धोनी (71 गेंद पर नाबाद 78 रन) और रैना (75 गेंद 84 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिये 169 रन की रिकार्ड साझेदारी से भारत ने पांच विकेट पर 280 रन बनाये. भारत ने अंतिम आठ ओवर में 95 रन जोड़े.
इंग्लैंड का स्कोर भी एक समय तीन विकेट पर 61 रन था. बोपारा ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 96 रन बनाये. उन्होंने इस बीच इयान बेल (54) के साथ पांचवें विकेट के लिये 98 रन जोड़े . उन्हें पुछल्ले बल्लेबाजों टिम ब्रेसनन (27) और ग्रीम स्वान (31) से भी अच्छी मदद मिली. जिस समय बारिश के कारण खेल आखिरी बार रोका गया तब इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 270 रन बनाये थे.
पहली बार जब 44वें ओवर के बाद बारिश ने बाधा डाली तो भारत दो रन आगे था लेकिन खेल शुरू होने के एक ओवर बाद इंग्लैंड दो रन आगे हो गया. इंग्लैंड इसके बाद आगे रहा.
ऐसे मौके पर मुनाफ पटेल के 49वें ओवर की दो गेंद ने नक्शा पलट दिया. इंग्लैंड ने इन दो गेंद पर दो विकेट गंवाये और डकवर्थ लुईस का आंकड़ा 270 रन के बराबरी वाले स्कोर पर अटक गया. न तो महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का प्रयास पूरी तरह से बेकार गया औरन न ही रवि बोपारा का.
मैच टाई हो गया और इंग्लैंड ने श्रृंखला अपने नाम कर दी.
चौथा वनडे आज, क्या आज कोई करिश्मा कर पायेगी "टीम इण्डिया" !
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 2:47 am
पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 0-2 से पीछे है। मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर भारत सात मुकाबला हार चुका है जिनमें चार टेस्ट मैच, एक ट्वेंटी-20 और दो एकदिवसीय मुकाबला शामिल है।
शुक्रवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को डकवर्थ लुईस नियम पद्धति के तहत तीन विकेट से हरा दिया था। भारतीय टीम इस श्रृंखला को अब नहीं जीत सकती है उसके पास श्रृंखला ड्रॉ कराने के अलावा अब कुछ नहीं बचा है हालांकि ऐसा करना भी मेहमान टीम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है।
भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि चोटिल सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर की जगह शामिल किए गए हरफनमौला रवींद्र जडेजा बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। मौजूदा दौरे पर अपना पहला मैच खेलने उतरे जडेजा ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार 78 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके थे।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छा संकेत है। धोनी ने ओवल में खेले गए मुकाबले में 69 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा भारतीय टीम के लिए उसके तेज गेंदबाजों का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर श्रृंखला पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। जीत की पटरी पर सवार इंग्लिश टीम के हौंसले बुलंद हैं। कप्तान एलिस्टर कुक की कप्तानी में इंग्लिश टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
खराब फार्म और बदकिस्मती का सिलसिला जारी, भारत फिर हारा
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 7:49 pmभारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सात विकेट पर 234 रन बनाये. जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 95 रन बनाये थे जब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा. इंग्लैंड को बाद में 43 ओवर में 218 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जो उसने पांच गेंद और तीन विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.
इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज क्रेग कीसवेटर ने 51 जबकि रवि बोपारा ने 40 रन बनाये. बोपारा और टिम ब्रेसनन (28) ने छठे विकेट के लिये 60 रन जोड़े. भारत की ओर से रविंदर जडेजा ने दो और आर अश्विन ने तीन विकेट लिये लेकिन हार को नहीं टाल सके.
इससे पहले भारतीय पारी की शुरूआत बेहद खराब रही. उसके चार विकेट 25 और पांच विकेट 19वें ओवर में 58 रन पर उखड़ चुके थे. इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (69) और रविंदर जडेजा (78) ने छठे विकेट के लिये 112 रन जोड़े.
जडेजा और आर अश्विन (नाबाद 36) ने सातवें विकेट के लिये सिर्फ 31 गेंद में 59 रन की साझेदारी की.
जेम्स एंडरसन ने भारतीय शीर्षक्रम को नेस्तनाबूद करके सात ओवर के पहले स्पैल में 24 रन देकर तीन विकेट लिये. उन्होंने राहुल द्रविड़ (दो) को रन आउट करने में भी अहम भूमिका निभाई.
इस सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले धोनी ने 103 गेंद का सामना करके पांच चौके लगाये. वहीं देर से टीम से जुड़ने और 10 महीने में पहला वनडे खेलने वाले जडेजा ने 89 गेंद में दस चौकों की मदद से 78 रन बनाये.
उसने एक या दो में ही रन लिये और अपनी पारी में सिर्फ सात चौके लगाये.
भारतीय पारी में 32वें से 41वें ओवर के बीच एक भी चौका नहीं लगा और दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 37 रन जोड़े. धोनी ने अपना अर्धशतक 69 गेंद में और जडेजा ने 73 गेंद में पूरा किया. भारत ने 44वें ओवर में पावरप्ले लिया जब स्कोर पांच विकेट पर 167 रन था.
पावरप्ले में फील्ड के आक्रामक जमावड़े का फायदा मेजबान टीम को धोनी के विकेट के रूप में मिला. इसके साथ ही 156 गेंद में 112 रन की साझेदारी का भी अंत हो गया.
युवा रविचंद्रन अश्विन ने जेड डर्नबाक को फाइन लेग में और फिर विकेटकीपर के सिर के ऊपर से चौका लगाकर अपने तेवर जाहिर कर दिये. इसी ओवर में जडेजा ने भी दो चौके लगाये. डर्नबाक के इस ओवर में 19 रन बने जो पारी का 46वां ओवर था. बल्लेबाजी पावरप्ले का आखिरी ओवर एंडरसन ने फेंका और 16 रन दिये.
जडेजा ने पहली दो गेंद मिडआफ में खेली. भारत ने बल्लेबाजी पावरप्ले के पांच ओवर में 51 रन बनाये. बल्लेबाजी पावरप्ले के आखिर में भारत के छह विकेट पर 218 रन थे. जडेजा 75 और अश्विन 26 रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी सिर्फ 26 गेंद में पूरी हुई.
जडेजा आखिरी ओवर में लांग आन पर कैच देकर आउट हुए. अश्विन 19 गेंद में पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने आखिरी दस ओवर में 84 रन बनाये.
इससे पहले भारत ने शुरूआती ओवर में ही फार्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे (0) का विकेट गंवा दिया. एंडरसन ने हरी भरी विकेट पर बेहतरीन पहला स्पैल फेंका. चौथी गेंद पर रहाणे ने पहली स्लिप में कैच थमा दिया.
अगले पांच ओवर में कुछ खास रन नहीं बने. पार्थिव पटेल (3) ने मिडआफ में शाट खेलकर राहुल द्रविड़ को एक रन लेने के लिये बुलाया लेकिन एंडरसन ने द्रविड़ की गिल्लियां बिखेर दी.
पार्थिव को एंडरसन ने पवेलियन भेजा. विराट कोहली (7) ने एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमाया. सुरेश रैना 21 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्राड का शिकार हुए जिनका कैच विकेटकीपर ने लपका.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच का स्कोर इस प्रकार है.
भारत :
पार्थिव पटेल बो. एंडरसन 03
अजिंक्य रहाणे का. ट्राट बो. एंडरसन 00
राहुल द्रविड़ रन आउट 02
विराट कोहली का. कीसवेटर बो. एंडरसन 07
सुरेश रैना का. कीसवेटर बो ब्राड 21
महेंद्र सिंह धोनी का. कुक बो. ब्रेसनन 69
रविंदर जडेजा का. बेल बो. डर्नबाक 78
आर. अश्विन नाबाद 36
प्रवीण कुमार नाबाद 01
अतिरिक्त : 17 रन
कुल योग : 50 ओवर में सात विकेट पर 234 रन
विकेट पतन : 1-1, 2-9, 3-13, 4-25, 5-58, 6-170, 7-229
गेंदबाजी :
एंडरसन 9-1-48-3
ब्रेसनन 10-2-32-1
डर्नबाक 10-1-53-1
ब्राड 9-1-47-1
स्वान 10-0-31-0
बोपारा 2-0-16-0
इंग्लैंड पारी :
एलेस्टेयर कुक पगबाधा बो. मुनाफ 23
क्रेग कीसवेटर बो. जडेजा 51
जोनाथन ट्राट बो. अश्विन 11
इयान बेल रन आउट 23
बी. स्टोक्स बो. अश्विन 20
रवि बोपारा बो. अश्विन 40
टिम ब्रेसनन बो. जडेजा 28
स्टुअर्ट ब्राड नाबाद 05
ग्रीम स्वान नाबाद 09
अतिरिक्त : आठ रन
कुल योग : 41-5 ओवर में सात विकेट में 218 रन
विकेट पतन : 1-63, 2-87, 3-89, 4-131, 5-133, 6-193, 7-208
गेंदबाजी :
प्रवीण 4-0-20-0
आर.पी. सिंह 6-0-32-0
मुनाफ 8.5-0-63-1
जडेजा 9-0-42-2
अश्विन 9-0-40-3
रैना 5-0-16-0
क्या आज इंग्लैंड से जीत पाएगी "मजबूत" टीम इंडिया
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 8:16 pmखिलाडि़यों की चोट और खराब फॉर्म से बुरी तरह त्रस्त भारतीय क्रि केट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का क्र म तोड़ने के लिए शुक्रवार को होने वाले तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रि केट मैच में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा.
भारतीय टीम के लिए अब तक यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा है. टेस्ट सीरीज में 0-4 से पिटने और टी-20 मैच के बाद वनडे सीरीज में भी 0-1 से पिछड़ने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम प्रतिष्ठा की जंग लड़ रही है.
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अब भी पहली जीत का इंतजार है लेकिन चोटों और फॉर्म के कारण उसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. भारतीय गेंदबाजी इस समय काफी कमजोर दिख रही है और सचाई यह है कि इंग्लैंड इस तरह के आक्र मण के सामने किसी भी लक्ष्य का हासिल कर सकता है. धोनी मंगलवार को रोस बाउल में खेले गए दूसरे वनडे के बाद अपने आक्र मण को लेकर काफी चिंतित थे. उन्होंने कहा, 'यदि गेंद स्विंग नहीं करती तो हमें जूझना होगा.
हमारे अधिकतर गेंदबाज 120-130 किमी की गति से गेंद करते हैं और ऐसे में मुश्किल बढ़ जाती हैं." धोनी के लिए आगे भी अच्छी खबर नहीं है क्योंकि ओवल की पिच में किसी तरह का मूवमेंट मिलने की संभावना नहीं है. इसके बजाय उसमें अच्छी उछाल होगी और इस तरह की पिचें इंग्लैंड के गेंदबाजों को अधिक भाती है. यदि पिच से मूवमेंट नहीं मिलता है तो भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों के लिए अच्छा शिकार हो सकते हैं.
भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि प्रवीण कुमार डेथ ओवरों में अच्छे विकल्प नहीं हो सकते और इसलिए उन्हें मुनाफ पटेल के अधिक से अधिक ओवर आखिरी क्षणों के लिए बचाए रखने पड़ते हैं. यदि भारत शुरू में विकेट नहीं लेता तो फिर उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. दूसरे वनडे में भी ऐसा देखने को मिला था जब भारत ने अच्छा स्कोर खड़ा किया लेकिन गेंदबाज उसका बचाव नहीं कर पाए और इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड के दबदबे का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि उसने पहले दस ओवर में ही 100 रन बना दिए थे. यही नहीं भारत के लिए पांचवें गेंदबाज की समस्या है.
बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में विराट कोहली और सुरेश रैना ने पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभाई लेकिन उनके लिए दस ओवर पूरे करना मुश्किल होगा. ऐसे में रविंद्र जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल करने की संभावना बढ़ गई है. गुजरात का ऑलराउंडर बाएं हाथ का उपयोगी स्पिनर है तथा वह क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दे सकता है.
यदि जडेजा को शामिल किया जाता है तो फिर मनोज तिवारी का सीरीज के बाकी मैचों में बाहर बैठना तय है. भारतीय बल्लेबाजी में कुछ चोटी के बल्लेबाज गंवाने के बावजूद बदलाव दिख रहा है. पार्थिव पटेल और अंजिक्या रहाणे टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं. कोहली ने अपने इरादे जतलाए हैं जबकि रैना गेंदबाजों पर हावी होने की अपनी खूबी का अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
मैच भारतीय समयानुसार साढ़े पांच बजे शुरू होगा.क्रिकेट से अब कुछ भी लेना-देना नहीं : इंजमाम उल हक
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 2:17 amपाकिस्तान की तरफ से 120 टेस्ट और 378 एकदिवसीय मैच खेलने वाले पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की अब क्रिकेट में दिलचस्पी खत्म हो गयी और वह अपनी राष्ट्रीय टीम के कई खिलाडि़यों के बारे में कुछ नहीं जानते.
इस 41 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि वह अब इस खेल का अनुसरण नहीं करते और उनकी पाकिस्तान क्रिकेट में कोई पद लेने की इच्छा भी नहीं है. वह अब अपना पूरा ध्यान निर्माण से जुड़े अपने व्यवसाय पर दे रहे हैं.
विश्व कप 2007 के बाद संन्यास लेने वाले इंजमाम ने 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' समाचार पत्र से कहा, ''मैं संन्यास ले चुका हूं और निर्माण से जुड़े अपने व्यवसाय को देख रहा हूं इसलिए मैं क्रिकेट नहीं देखता. इस खेल के प्रति मेरा जुनून खत्म हो गया है."
जावेद मियादाद के बाद पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज इंजमाम ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय टीम के बारे में जानने में भी दिलचस्पी नहीं है.
उन्होंने कहा, ''यदि पाकिस्तान आजकल जिम्बाब्वे में खेल रहा है तो उसमें मेरी दिलचस्पी क्या होगी. मैं जिम्बाब्वे टीम के बारे में ज्यादा नहीं जानता. इसके अलावा हमारी टीम में भी कई नये चेहरे हैं जिनके बारे में मैं कुछ नहीं जानता. इसलिए मैं उनके प्रदर्शन पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझता."
पूर्व क्रिकेटरों की तरह इंजमाम इस खेल में शामिल नहीं रहना चाहते हैं. वह अब अपना कुछ समय धार्मिक कामों में भी देते हैं और वह किसी भी तरह से क्रिकेट से नहीं जुड़ना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, ''मेरी क्रिकेट में किसी भी स्तर पर किसी तरह की भूमिका निभाने में दिलचस्पी नहीं है. मैं पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट की काफी सेवा कर चुका हूं."
वापसी के लिए ज़हीर खान को करनी होगी कड़ी मेहनत : कपिल देव
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:30 pmकपिल को लगता है कि तेज गेंदबाज ज़हीर खान बहुत ज्यादा समय तक राष्ट्रीय टीम की तेज गेंदबाजी की अगुवाई नहीं कर पायेंगे.
टेस्ट मैचों में 434 विकेट चटका चुके कपिल ने कहा है कि तेज गेंदबाज अगर बढ़ती उम्र के साथ घायल होने लगे तो उसके लिए वापसी करना काफी कठिन हो जाता है.
उन्होंने कहा कि जहीर को अगर सही तरीके से टीम में वापसी करनी है तो उस कुछ अतिरिक्त तैयारी करनी होगी वरना वह कुछ मैच और खेलेगा और फिर चोटिल हो जाएगा.
जहीर खान ने भारत के लिए 79 टेस्ट खेले हैं और 273 विकेट लिए हैं. अब ऐसी कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं है जिसमें जहीर चोटिल नही होता हो. जुलाई में लार्डस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्ट में उसका घायल होना ताजा उदाहरण है.
बहुत से लोगों को लगता है कि सचिन तेंदुलकर का वन डे कैरियर समाप्त हो रहा है वह अंगुठे की चोट के कारण टीम से बाहर है.
कपिल का मानना है कि तेंदुलकर का मामला जहीर से अलग है. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों का मामला अलग होता है सचिन आराम से वापसी कर सकता है. वह सब कुछ कर चुका है उसके लिए कुछ नहीं बचा है एक शतक बचा है वह तो हो ही जाएगा.
कपिल ने कहा कि सचिन को खुद फैसला करना है कि उसे कब क्या करना है क्यों वही यह जानता है उसका शरीर अभी कितना और साथ देगा और वह कैसा महसूस कर रहा है. हमारे जैसे लोगों का बाहर से बैठ कर सचिन पर टिप्पणी करना सही नहीं है.रहाणे की उम्दा पारी फिर बेकार, भारत 7 विकेट से हारा
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 7:26 pmग्रीम स्वान की घातक स्पिन गेंदबाजी के बाद एलिस्टेयर कुक की कप्तानी वाली पारी की बदौलत इंग्लैंड ने वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली.
इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर जीत से महरूम भारत को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया इससे पहले चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0-4 से पहले ही गंवा बैठी है. इसके बाद एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच में भी हार गई थी. दोनों टीमों के बीच चेस्टर ली स्ट्रीट में पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था.
भारत ने बारिश के कारण 23 ओवर का कर दिये गये मैच में अजिंक्य रहाणे (54) और रैना (40) की उम्दा पारियों की मदद से 8 विकेट पर 187 रन का मजबूत स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने कुक (नाबाद 80) और क्रेग कीस्वेटर (46) की दमदार पारियों की मदद से पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया. कुक ने 63 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा.
इससे पहले इंग्लैंड की ओर से स्वान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के पांच ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि टिम ब्रेसनेन ने भी चार ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट हासिल किये.
इंग्लैंड को कुक और कीस्वेटर की जोड़ी ने 6.2 ओवर में 67 रन जोड़कर तूफानी शुरूआत दिलाई. कीस्वेटर ने आक्रामक तेवर दिखाये. उन्होंने प्रवीण कुमार की गेंद पर चार रन से खाता खोलने के बाद आर विनय कुमार पर छक्का जड़ा. उन्होंने आर अश्विन पर भी लगातार दो छक्के जड़े.
कुक ने भी प्रवीण की लगातार गेंद पर चौके मारे. इंग्लैंड ने सिर्फ 4.4 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया. कीस्वेटर को हालांकि अति आक्रामकता का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह विनय कुमार की सीधी गेंद को चूक कर पगबाधा आउट हुए. उन्होंने 25 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे.
इयान बेल (25) ने विनय कुमार पर दो चौकों के साथ शुरूआत की. उन्होंने सुरेश रैना का स्वागत भी लगातार दो चौकों के साथ किया और कुक के साथ मिलकर 9.2 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया.
बेल हालांकि अश्विन की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में कोहली को असान कैच थमाकर पवेलियन लौट गये. कुक इस बीच एक छोर पर डटे रहे. उन्होंने अश्विन की गेंद पर दो रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
कुक ने रवि बोपारा (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े लेकिन बोपारा अश्विन की गेंद पर कोहली को कैच दे बैठे.
कुक ने इसके बाद समित पटेल (नाबाद 09) के साथ मिलकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया.
इससे पहले भारत के लिए युवा सलामी बल्लेबाज रहाणे ने 47 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाने के अलावा राहुल द्रविड़ (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन भी जोड़े. रैना ने इसके बाद तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 19 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बटोरे.
सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (28) ने भारत को तेजतर्रार शुरूआत दिलाई. उन्होंने ब्रेसनेन के पहले ओवर में लगातार दो चौके मारने के बाद इसी तेज गेंदबाज के अगले ओवर में मिडविकेट के ऊपर से दो छक्के और चौका भी जड़ा.
जेम्स एंडरसन ने हालांकि चौथे ओवर में पार्थिव की पारी पर विराम लगा दिया जब बायें हाथ का यह बल्लेबाज आफ स्टंप से बाहर की ओर मूव करती गेंद पर तेज प्रहार करने की कोशिश में विकेटकीपर क्रेग कीस्वेटर को कैच दे बैठा. उन्होंने 18 गेंद की अपनी संक्षिप्त पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे.
रहाणे और द्रविड़ ने धीमी शुरूआत के बाद कुछ आकर्षक शाट खेले. द्रविड़ ने स्टुअर्ट ब्राड की गेंद को कट करके चार रन के लिए भेजा जबकि रहाणे ने इसी तेज गेंदबाज पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा.
रहाणे ने तेज गेंदबाज जेड डर्नबैक के ओवर में भी दो चौके जड़े जबकि ग्रीम स्वान और समित पटेल की गेंदों को भी बाउंड्री के दर्शन कराये. उन्होंने ब्राड पर एक्सट्रा कवर के ऊपर से चौका जड़कर 13.2 ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया.
द्रविड़ ने इसके बाद स्वान की गेंद को स्लाग स्वीप करने की कोशिश में मिडविकेट पर एंडसरसन को कैच थमा दिया. उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए दो चौके मारे.
अपना दूसरा वनडे खेल रहे रहाणे ने रवि बोपारा की गेंद पर एक रन के साथ 40 गेंद में अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया. विराट कोहली (09) हालांकि अधिक देर नहीं टिक पाये और स्वान की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में लांग आन पर बेल को कैच दे बैठे.
रैना ने क्रीज पर उतरते ही अपने तेवर दिखाये. उन्होंने डर्नबैक पर छक्का जड़ने के बाद स्वान की गेंद को भी चार रन के लिए भेजा. रहाणे इसके बाद स्वान की गेंद पर सीधा शाट खेलने की कोशिश में इसी आफ स्पिनर को आसान कैच दे बैठे.
भारत ने 19वें ओवर में बल्लेबाजी पावरप्ले लिया.
रैना ने इसके फायदा उठाते हुए डर्नबैक की लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके मारे. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (06) ने भी ब्रेसनेन की गेंद पर चौका जमाया लेकिन वह अगली गेंद पर अपना पसंदीदा 'हेलीकाप्टर' शाट खेलने की कोशिश में लांग आन पर बेल को कैच दे बैठे. रैना ने इसके बाद ब्रेसनेन पर अपना तीसरा छक्का जड़ा.
ब्रेसनेन ने पारी के अंतिम ओवर में रैना को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया जबकि मनोज तिवारी (11) को भी पवेलियन भेजा.
भारत-
पार्थिव पटेल का कीस्वेटर बो एंडरसन 28
अजिंक्य रहाणे का एवं बो स्वान 54
राहुल द्रविड़ का एंडरसन बो स्वान 32
विराट कोहली का बेल बो स्वान 09
सुरेश रैना का स्टोक्स बो ब्रेसनेन 40
महेंद्र सिंह धोनी का बेल बो ब्रेसनेन 06
मनोज तिवारी का बेल बो ब्रेसनेन 11
आर अश्विन रन आउट 01
प्रवीण कुमार नाबाद 00
अतिरिक्त: 06
कुल (23 ओवर में आठ विकेट पर) 187 रन
विकेट पतन: 1-30, 2-109, 3-125, 4-143, 5-164, 6-182, 7-186, 8-187
गेंदबाजी:
ब्रेसनेन 4-0-43-3
एंडरसन 3-0-11-1
ब्राड 3-0-25-0
डर्नबैक 5-0-49-0
बोपारा 2-0-13-0
स्वान 5-0-33-3
पटेल 1-0-11-0
इंग्लैंड:
एलिस्टेयर कुक नाबाद 80
क्रेग कीस्वेटर पगबाधा बो विनय कुमार 46
इयान बेल को कोहली बो अश्विन 25
रवि बोपारा का कोहली बो अश्विन 24
समित पटेल नाबाद 09
अतिरिक्त: 04
कुल (22.1 ओवर में तीन विकेट पर) 188 रन
विकेट पतन: 1-67, 2-105, 3-165
गेंदबाजी:
प्रवीण 4-0-41-0
विनय कुमार 4.1-0-33-1
अश्विन 5-0-42-2
मुनाफ 5-0-35-0
कोहली 3-0-22-0
रैना 1-0-13-0
भारत और इंग्लैंड के बीच दुसरे वनडे में भी बारिश से विलम्ब
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 8:26 amसाउथम्पटन में लगातार बारिश हो रही है. मैच भारतीय समय शाम साढ़े छह बजे शुरू होना था लेकिन अब इसमें विलंब होगा.
गौरतलब है कि शनिवार को पहला वनडे भी बारिश के कारण रद्द हो गया था.
विश्व चैंपियन टीम शनिवार को पहला वनडे जीतने की स्थिति में थी, लेकिन बारिश ने रंग में भंग डाल दिया.
इस मैच से हालांकि नई फिटनेस समस्याएं भी सामने आई, जिससे भारतीय टीम को गहरा झटका लगा है. चोटिल होकर बाहर होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सोमवार को सचिन तेंदुलकर का नाम भी जुड़ गया है.
इंग्लैंड टीम में एएन कुक, जेएम एंडरसन, आईआर बेल, आरएस बोपारा, टीटी ब्रेसनन, एस ब्रॉड, जेडब्ल्यू डर्नबैक, एसटी फिन, सी केसवेटर्ट,मॉर्गन, एसआर पटेल, बीए स्टोक्स, जीपी स्वान, ट्रॉट शामिल है.
टीम इंडिया में एम.एस. धोनी, एसके रैना, वी.आर. एरन, आर अश्विन, एस बद्रीनाथ, द्रविड़, जडेजा,विराट कोहली, पी कुमार, ए मिश्रा, मुरली मनोहर पटेल, पीए पटेल, एएम रहाणे, आरपी सिंह, एम.के. तिवारी, आर विनय कुमार हैं.
सचिन तेंदुलकर टीम से बहार, एस बद्रीनाथ लेंगे जगह
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 8:35 pmतेंदुलकर पैर के अंगूठे की चोट की वजह से श्रृंखला से बाहर हो गये.
कुछ दिनों पहले तेंदुलकर के पैर के अंगूठे में चोट लग गयी थी लेकिन यह चोट चेस्टर ली स्ट्रीट में शनिवार को हुए श्रृंखला के शुरूआती मैच से पहले उभर गयी जिससे पार्थिव पटेल को अंतिम क्षणों में पहले मैच की अंतिम एकादश में शामिल किया गया.
बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवास ने एक बयान में कहा, 'सचिन तेंदुलकर पैर के अंगूठे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला से बाहर हो गये हैं. उन्हें चार हफ्ते तक के आराम की सलाह दी गयी है. अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने उनकी जगह एस बद्रीनाथ को चुना है.’
बद्रीनाथ ने श्रीलंका के खिलाफ 2008 में वनडे आगाज किया था. उन्होंने सात वनडे में अभी तक 79 रन बनाये हैं.भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह मनोज तिवारी शामिल
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 9:58 pmचेस्टर ली स्ट्रीट में पहले एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय पारी के 38वें ओवर में स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर रोहित की तर्जनी अंगुली में फ्रेक्चर हो गयी थी.
वह पहली ही गेंद हाथ में लगने के बाद आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाये.
घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले तिवारी जल्द से जल्द टीम से जुड़ेंगे.
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में रोहित के दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में फ्रेक्चर हो गया और वह इसके कारण श्रृंखला के बाकी मैचों से बाहर हो गये.’
बोर्ड के सचिव एन श्रीनिवासन ने बयान में कहा, 'मनोज तिवारी को उनके विकल्प के तौर पर भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया हैं. वह जल्द से जल्द टीम से जुड़ेंगे.’
भारत के लिए मौजूदा दौरा काफी निराशाजनक रहा है और रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, इशांत शर्मा, हरभजन सिंह और युवराज सिंह विभिन्न मौकों पर चोटिल हो गये.यू डी आर एस की प्रभावशीलता और सटीकता पर चर्चा करेगी आई सी सी
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:52 amसूत्रों के अनुसार आईसीसी ने भले ही अब तक एजेंडा घोषित नहीं किया है लेकिन पूरी संभावना है कि मुख्य कार्यकारियों की बैठक में यूडीआरएस का मसला उठाया जाएगा.
यह बैठक 12 सितंबर को होने वाले आईसीसी पुरस्कार से इतर आयोजित की जाएगी.
भारत और इंग्लैंड श्रृंखला तथा श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच गाले में पहले टेस्ट मैच के दौरान यूडीआरएस काफी चर्चा में रहा था.
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान राहुल द्रविड़ तीन बार विकेट के पीछे विवादास्पद तरीके से आउट दिये गये जबकि इस दौरान तीसरे अंपायर की भी मदद ली गयी थी.
आस्ट्रेलियाई अंपायर साइमन टफेल ने श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान फिल ह्यूज के दूसरी पारी में पगबाधा आउट दिये जाने के मामले को गेंद की दिशा बताने वाली प्रौद्योगिकी हाक आई पर गंभीर सवालिया निशान के तौर आईसीसी के पास भेजा है.
टफेल के अलावा इस मैच के अंपायर रिचर्ड केटलबोरोग,अलीम डार और टोनी हिल ने भी आईसीसी क्रिकेट परिचालन विभाग को इस घटना के फुटेज भेजे हैंटीम इंडिया का नया संकट, रोहित शर्मा टीम से बाहर
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 12:54 amअंगुली में फ्रेक्चर के कारण रोहित शर्मा टीम से बाहर हो गए हैं.
शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली टूट गई. यह रोहित शर्मा की पारी की पहली ही गेंद थी. इसके बाद वे बल्लेबाजी नहीं कर पाए.
रोहित पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें तीन हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है.
इंग्लैंड दौरे के शुरुआत के साथ ही भारतीय खिलाड़ी एक-एक कर टीम से बाहर हो रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर भी चोट के कारण शनिवार का मैच नहीं खेल पाए और उनपर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
चोट के कारण गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, इशांत शर्मा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान पहले ही बाहर हो चुके हैं.
क्या हार के सिलसिले को तोड़ पायेगी टीम इंडिया ?
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 9:18 pmअब तक के बेहद निराशाजनक दौरे में हार से हताश भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में जीत की राह पर लौटकर इस दौरे का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगी.
भारत को अब तक बल्लेबाजों की लगातार असफलता और गेंदबाजों के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन से जूझना पड़ा है. वह दौरे के शुरू में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया में नंबर एक था लेकिन इंग्लैंड का यह दौरा उसके लिये किसी दुस्वप्न से कम नहीं रहा और उसे अब तक केवल तीन अभ्यास मैचों में ही जीत मिली है.
टेस्ट श्रृंखला 0-4 से हारकर नंबर एक रैंकिंग गंवाने के बाद भारत को एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच में भी हार झेलनी पड़ी तथा एकदिवसीय श्रृंखला से पहले भी परिस्थितियां उसके अनुकूल नहीं दिख रही हैं.
इंग्लैंड की बेहतरीन फार्म और भारत की पतली हालत को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम को उत्साह से ओतप्रोत घरेलू टीम पर भारी पड़ने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने होंगे.
इंग्लैंड अभी नंबर एक टेस्ट टीम है. वह मौजूदा ट्वेंटी-20 चैंपियन है और अब उसका लक्ष्य खुद को एकदिवसीय मैचों में भी अव्वल साबित करना होगा है. यदि वह वनडे श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप करता है तो आईसीसी रैंकिंग में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा जबकि अभी तीसरे नंबर पर काबिज भारत पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा.
यह श्रृंखला इंग्लैंड के लिये उपमहाद्वीप के पिछले दो दौरों में 1-5 और 0-5 से हार का बदला चुकता करने का मौका भी है. इससे एलिस्टेयर कुक के खिलाड़ी अगले महीने पांच वनडे के लिये सकारात्मक सोच के साथ भारत दौरे पर आएंगे.
इसके अलावा खिलाडि़यों के चोटिल होने से भी भारत की मुश्किलें बढ़ी हैं. भारत इस श्रृंखला में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, जहीर खान और हरभजन सिंह के बिना खेलेगा. ये सभी चोटिल हैं.
लेकिन इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है. उसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, धोनी और अजिंक्या रहाणे जैसे बल्लेबाज हैं. तेंदुलकर को जहां अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक का बेसब्री से इंतजार है तो द्रविड़ अपनी अंतिम एकदिवसीय श्रृंखला को खास बनाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने इंग्लैंड दौरे के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है.
यह श्रृंखला हालांकि इंग्लैंड के मजबूत आक्रमण के सामने कोहली, शर्मा, रैना और रहाणे के लिये कड़ी परीक्षा जैसी होगी. इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय युवा बल्लेबाजों को परेशानी में डालने के लिये शार्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
धोनी के लिए हालांकि सबसे बड़ी चिंता धारहीन गेंदबाजी है. प्रवीण कुमार को छोड़कर कोई भी भारतीय गेंदबाज अभी तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा है. मुनाफ पटेल डेथ ओवरों में कारगर साबित हो सकता है लेकिन बाकी गेंदबाज साधारण लग रहे हैं.
पांचवें गेंदबाज की अनुपस्थिति में भारत को कोहली, रैना और शर्मा से यह जिम्मेदारी पूरी करवानी होगी. लेकिन उनके लिये एलिस्टेयर कुक और इयान बेल जैसे बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं होगा जिन्होंने टेस्ट मैचों में दोहरे शतक जड़े. यही नहीं इंग्लैंड के मध्यक्रम के मुख्य बल्लेबाज जोनाथन ट्राट ने भी चोट से उबरकर वापसी कर ली है.
इसके अलावा उसके पास इयोन मोर्गन और रवि बोपारा जैसे अच्छे हिटर हैं. उसकी टीम में टिम ब्रेसनन, समित पटेल, ग्रीम स्वान और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे आलराउंडर भी हैं.
गेंदबाजी उसका सबसे मजबूत पक्ष है जिसे जेम्स एंडरसन की वापसी से और मजबूती मिली है. अपनी टीम में आलराउंडरों की भरमार के कारण कुक पांच मुख्य गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं. इनमें से चार तेज गेंदबाज ब्रेसनन, जाडे डर्नबाक, ब्रॉड और एंडरसन तथा स्पिनर ग्रीम स्वान का खेलना तय माना जा रहा है.
यदि क्षेत्ररक्षण की बात की जाए तो इंग्लैंड इस विभाग में भी भारत से अव्वल है. इसके अलावा मैच ऐसे स्थान पर खेला जा रहा है जिसकी पिच तेज और स्विंग को मदद करती है.
पिछले प्रदर्शन को देखकर इंग्लैंड को साधारण वनडे टीम माना जाएगा लेकिन यह रिकार्ड देखें तो उसने पिछली दस द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में से आठ में जीत दर्ज की है.
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कतान), सचिन तेंदुलकर, अजिंक्या रहाणे, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, आरपी सिंह, विनय कुमार, आर अश्विन, अमित मिश्रा, पार्थिव पटेल और वरुण एरोन में से.
इंग्लैंड: एलिस्टेयर कुल (कप्तान), जेम्स एंडरसन, इयान बेल, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जाडे डर्नबाक, स्टीवन फिन, क्रेग कीसवेटर, इयोन मोर्गन, समित पटेल, बेन स्टोक्स, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्राट.
अंपायर: बिली डाक्ट्रोव (वेस्टइंडीज) और रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
तीसरा अंपायर: मारियास इरासमुस (दक्षिण अफ्रीका)
मैच रेफरी: जेफ क्रो (न्यूजीलैंड)
मैच दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा.
रहाणे की शानदार परी के बावजूद भारत टी-20 मैच हारा
Posted by राजबीर सिंह क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, breakingnews, ETOI, gallery 11:26 pmटॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गयी. मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंजिक्या रहाणे के अर्धशतक ने यह स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की लेकिन उनकी ताबड़तोड़ पारी बेकार हो गयी.
इंग्लैंड के जेड डर्नबाक ने 3.4 ओवर में 22 रन देकर चार और कप्तान स्टुअर्ट ब्राड ने दो विकेट चटकाये.
बेहतरीन गेंदबाजी के बाद इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर जीत दर्ज की.
इंग्लैंड की शुरूआत हालांकि खराब रही, उसने बिना रन जोड़े सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का विकेट गंवा दिया. जिसके बाद भारतीय टीम ने सातवें ओवर तक इंग्लैंड के 61 रन पर तीन विकेट झटक लिये थे. लेकिन मेजबान टीम को इसका फायदा नहीं मिला.
इंग्लैंड ने 11.2 ओवर में 100 रन पूरे किये. उसकी तरफ से इयोन मोर्गन ने सर्वाधिक 49, केविन पीटरसन ने 33, रवि बोपारा ने नाबाद 31, समित पटेल ने नाबाद 25 और क्रेग किस्वेटर ने 18 रन का योगदान किया.
मोर्गन और बोपारा ने चौथे विकेट के लिये सर्वाधिक 73, किस्वेटर और पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिये 58 तथा समित पटेल और बोपारा ने पांचवें विकेट के लिये नाबाद 35 रन की भागीदारी निभायी. भारत की ओर से मुनाफ पटेल ने दो जबकि प्रवीण कुमार और विराट कोहली ने एक एक विकेट प्राप्त किया.
इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0-4 से गंवाने वाली भारतीय टीम ने वनडे श्रृंखला से पहले हुए तीन अभ्यास मैचों में जीत दर्ज कर थोड़ी उम्मीद बंधाई थी लेकिन एकमात्र टी20 मैच में भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी.
ट्वेंटी20 से अपना अंतरराष्ट्रीय आगाज कर रहे रहाणे ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. वीरेंद्र सहवाग की जगह भारतीय टीम में शामिल हुए रहाणे ने 39 गेंद में 61 रन की शानदार पारी में आठ चौके जमाये.
इंग्लैंड की टिम ब्रेसनन, जेड डर्नबाक और कप्तान स्टुअर्ट ब्राड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने शार्ट पिच गेंदों से हालांकि इस युवा बल्लेबाज पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन उनके सारे प्रयास विफल रहे.
टेस्ट श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना ने 19 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाकर सबको आकर्षित किया.
सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल :10: और रहाणे ने पहले विकेट के लिये 39 रन जोड़कर बड़े स्कोर की उम्मीद बंधाई. लेकिन पटेल पांचवें ओवर में 12 गेंद खेलने के बाद डर्नबाक का शिकार बने.
भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (21 गेंद में तीन छक्के की मदद से 31 रन) ने आज ट्वेंटी20 क्रिकेट में अपना आगाज किया जो उनका अंतिम टी20 मैच भी होगा. द्रविड़ और रहाणे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिये 42 गेंद में 65 रन की साझेदारी निभायी जो भारतीय पारी की सबसे बड़ी भागीदारी भी रही.
द्रविड़ ने बायें हाथ के स्पिनर समित पटेल की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया. लेकिन वह 12वें ओवर में कामचलाऊ गेंदबाज रवि बोपारा की गेंद पर एक्सट्रा कवर में कैच देकर आउट हुए.
भारतीय टीम हालांकि ने तब तक 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. द्रविड़ के पवेलियन लौटने के बाद ब्राड ने लगातार गेंदों पर रहाणे और विराट कोहली (04) के विकेट हासिल किये.
रहाणे ने शार्ट गेंद को उठा दिया जो थर्ड मैन पर खड़े डर्नबाक के हाथों में समां गयी जबकि कोहली का कैच विकेटकीपर क्रेग किस्वेटर ने लिया. रोहित शर्मा (01) ग्रीम स्वान की गेंद पर स्टंप आउट हुए जिससे टीम का स्कोर 14 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन हो गया.
रैना ने इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्र ामक रूख अख्तियार करते हुए ब्राड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जमाया. इसके बाद उन्होंने ब्रोसनन के ओवर में आनसाइड पर लगातार दो छक्के जड़े.
भारत ने अंत में तीन रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये जिससे टीम 19.4 ओवर में ही सिमट गयी. कप्तान महेंद्र सिंह आठ और आर अश्विन चार रन बनाकर आउट हुए. 162 रन पर अश्विन और रैना का विकेट गिरा. तीन रन जोड़ने के बाद प्रवीण कुमार और मुनाफ पटेल के पवेलियन लौटने से भारतीय पारी का अंत हुआ.
स्कोर इस प्रकार रहा.
भारत :
पार्थिव पटेल का. ब्राड बो. डर्नबाक 10
अजिंक्या रहाणे का. डर्नबाक बो. ब्राड 61
राहुल द्रविड़ का. मोर्गन बो. बोपारा 31
विराट कोहली का. किस्वेटर बो. ब्राड 04
रोहित शर्मा स्ट. किस्वेटर बो. स्वान 01
सुरेश रैना का. ब्राड बो. ब्रोसनन 33
महेंद्र सिंह धोनी का. हेल्स बो. डर्नबाक 08
आर. अश्विन रन आउट (डर्नबाक) 04
प्रवीण कुमार बो. डर्नबाक 01
आर. विनय कुमार नाबाद 02
मुनाफ पटेल का. किस्वेटर बो. डर्नबाक 00
अतिरिक्त : 10
कुल योग : 19.4 ओवर में सभी आउट : 165 रन
विकेट पतन : 1-39 , 2-106 , 3-106 , 4-108 , 5-117 , 6-158 , 7-162 , 8-162 , 9-165
गेंदबाजी :
ब्रेसनन 4-0-33-1
डर्नबाक 3.4-0-22-4
ब्राड 4-0-37-2
समित पटेल 3-0-34-0
स्वान 4-0-28-1
बोपारा 1-0-4-1
इंग्लैंड :
एलेक्स हेल्स पगबाधा बो. प्रवीण 00
क्रेग किस्वेटर का. रैना बो. मुनाफ पटेल 18
केविन पीटरसन स्ट. धोनी बो. कोहली 33
इयोन मोर्गन का. रोहित बो. मुनाट पटेल 49
रवि बोपारा नाबाद 31
समित पटेल नाबाद 25
अतिरिक्त : 13
कुल योग : 19.3 ओवर में चार विकेट पर : 169 रन
विकेट पतन : 1-0 , 2-58 , 3-61, 4-134
गेंदबाजी :
प्रवीण 4-0-27-1
विनय कुमार 3.3-0-35-0
मुनाफ पटेल 4-0-25-2
अश्विन 4-0-37-0
कोहली 3-0-22-1
रोहित 1-0-16-0