अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र ठीक होने की कामना की

महानायक अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र ठीक होने की कामना की.

बिग बी ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म 'आरक्षण' के कलाकारों की ओर से भी यह कामना की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शीघ्र ही स्वस्थ्य लाभ कर घार वापस आएं.

एक संवाददाता सम्मेलन में अमिताभ ने कहा, हम तो यही चाहते हैं कि सोनियाजी जल्द ही स्वस्थ हो जाएं.

हमारी दुआएं और शुभकामनाएं उनके साथ हैं.

महानायक अपनी आगामी फिल्म ‘आरक्षण' के प्रचार के सिलसिले में राजधानी दिल्ली में थे.

इस मौके पर उनके साथ फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा, पटकथा लेखक अंजुम राजबली, अभिनेता सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेयी और प्रतीक बब्बर मौजूद थे.

Posted by राजबीर सिंह at 8:29 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh