लेग मेसन टेनिस टूर्नामेंट से बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी बाहर, सोमदेव भी हारे

भारत के सोमदेव लेग मेसन टेनिस टूर्नामेंट में हार गए हैं. वही बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी भी हारकर बाहर हो गई है.

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले सातवें वरीय मार्कोस बगदातिस के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा.

वहीं भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के उनके जोड़ीदार आयसम उल हक कुरैशी की शिकस्त के साथ ही एटीपी लेग मेसन क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.

गैरवरीय भारतीय सोमदेव को 11,66,400 डालर इनामी कार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के 26वें नंबर के साइप्रस के खिलाड़ी के खिलाफ दो घंटे और दो मिनट चले मुकाबले में 2-6, 6-0, 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी.

सोमदेव ने इस साल मार्च में बगदातिस को हराया था. भारतीय खिलाड़ी को टूर्नामेंट से 20 रैंकिंग अंक और 7585 डालर की इनामी राशि मिली.

पुरुषों के युगल मुकाबले में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार आयसम उल हक कुरैशी की जोड़ी भी हारकर बाहर हो गई है.

भारत और पाक की चौथी वरीय जोड़ी को बहामास के मार्क नोल्स और बेल्जियम के जेवियर मलीसी की गैरवरीय जोड़ी ने एक घंटे और 47 मिनट में 6-7, 7-6, 3-10 से मात दी.

Posted by राजबीर सिंह at 8:32 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh