सोना 24,535 रुपये प्रति दस ग्राम की नयी ऊंचाई पर
ताजा खबरें, व्यापार 8:26 pm
कोलकाता में सोना 24,535 रुपये प्रति दस ग्राम की नयी ऊंचाई को छू गया.
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी का सीधा असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला जहां न्यूयार्क में सोना बीती शाम 1,683.30 डालर प्रति औंस की नयी ऊंचाई पर रहा.
अमेरिका के फिर मंदी के जाल में फंसने की आशंकाओं तथा यूरोप के ऋण संकट के और फैलने के भय में निवेशक हलकान हुए जाते हैं और सर्राफा बाजार पर ध्यान दे रहे हैं.
कोलकाता में सोने का दाम 160 रुपये बढ़कर 24,535 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चेन्नई में 210 रुपये बढ़कर 24,455 रुपये प्रति दस ग्राम रहा.
राष्ट्रीय राजधानी में यह 70 रुपये की तेजी के साथ 24,350 रुपये की नयी ऊंचाई पर रहा तो मुंबई में इसके भाव 135 रुपये बढ़कर 24,280 रुपये प्रति दस ग्राम रहे.
वायदा बाजार में भी सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स में सोने के अक्तूबर डिलिवरी सौदे के भाव 224 रुपये बढ़कर 24,289 रुपये प्रति दस ग्राम रहे.
दिल्ली के जौहरी राकेश आनंद का कहना है कि शेयर बाजारों में गिरावट के कारण निवेशकों ने सर्राफा पर जोर दिया.
सोना और मजबूत हो सकता है.
बीएसई के सेंसेक्स में 387.31 अंक की गिरावट आई.