दिल्ली में भारी बारिश से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम
एन सी आर, क्षेत्रीय, तकनीक 10:44 pm
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से आम लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लगा है। आईटीओ, राजा गार्डन से नारायणा, वसंत कुंज, बुराड़ी, कड़कड़डूमा में सड़क पूरी तरह से जाम है। जगह जगप बारिश का पानी जमा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में सुबह सुबह ऑफिस के लिए घर से निकले लोगों को बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
नारायणा में भी लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और जल जमाव से दिल्ली की रफ्तार रुक गई है।
अगर आप घर से निकल रहे हैं तो ट्रैफिक की जानकारी हासिल कर लें। क्योंकि इस वक्त दिल्ली के ज्यादातर रास्तों पर लंबा जाम लगा है। वसंत विहार से एयरपोर्ट के रास्ते पर लंबा ट्रैफिक जाम है।
राजा गार्डन से नारायणा तक जाने वाला रास्ता, द्वारका फ्लाइओवर से एयरपोर्ट तक और सागरपुर रेडलाइट पर भी लंबा जाम लगा हुआ है।