तस्वीरे : आज रिलीज हो रही "आरक्षण" का विरोध



तालिबानी सोच वाले चंद राजनेताओं के चलते प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण उत्तर प्रदेश के

बाद अब पंजाब और आंध्र प्रदेश में भी 12 अगस्त को रिलीज नहीं होगी।


हालांकि
झा ने महाराष्ट्र में नेताओं को अपनी फिल्म दिखा

कर संतुष्ट कर लिया।
फिर भी आरक्षण के विरोध को

देखते हुए अभिनेता
अमिताभ बच्चन और

सैफ अली खान की सुरक्षा

बढ़ा दी गई।




लेकिन अहम सवाल ये है कि क्या देश के चंद नेता सेंसर बोर्ड से भी बड़े हो गए हैं। पटना

में
आरक्षण फिल्म के विरोध में नीतीश का पुतला फूंक आरजेडी के

कार्यकर्ताओं ने बिहार में फिल्म के प्रदर्शन

पर रोक लगाने की मांग की।



दरअसल प्रकाश झा की इस फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में कई दिनों से इसी तरह का हंगामा

जारी था। इस फिल्म से जुड़े सितारों और फिल्म रिलीज करने वाले सिनेमाघरों

की सुरक्षा पर ही खतरा मंडराने लगा। इसे देखते हुए पुलिस ने अमिताभ

बच्चन और सैफ अली खान के बंगले की सुरक्षा और कड़ी कर

दी। वहां पुलिस के जवान बढ़ा दिए गए।



इन तमाम खतरों के बीच भी गुरुवार को आरक्षण के डायरेक्टर प्रकाश झा मुस्कुराते नजर

आएं।
आखिरकार उनकी फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज

की हरी झंडी जो मिल गई।



प्रकाश झा ने इस सिलसिले में आरपीआई के नेता रामदास अठावले से मुलाकत की। फिल्म

दिखाई और अठावले ने उन्हें फिल्म के कुछ दृश्य काटने की सलाह दी। और

इसके बाद उन्होंने फिल्म रिलीज करने की इजाजत दे दी।



हर विवाद के बीच ये सवाल कायम है कि क्या प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण शुक्रवार को पूरे

देश भर में रिलीज हो पाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस फिल्म पर प्रतिबंध

लगा दिया है। प्रकाश झा को अभी यूपी सरकार के सवालों का भी जवाब

देना है। ऐसे में उनके सामने घूम घूम कर सफाई देने के सिवा

कोई चारा नजर नहीं आ रहा है।









Posted by राजबीर सिंह at 10:30 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh