तस्वीरे: बारिश - कहीं हुआ मौसम सुहाना तो कहीं आई आफत

बरसात आती है तो कई चेहरों पर खुशियां भी लेकर आती है। इसी कोशिश में बरसात के

मौसम में अहमदाबाद में छतरियों को बेचता एक दुकानदार।

बारिश की विभीषिका झेल रहे लोग जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद हो जाने से मुसीबत में फंस

गए। गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही जाते यात्री।

फंसा हुआ एक यात्री जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर अपने बच्चे के साथ जाते हुए।

भारी बारिश की वजह से आए भूस्खलन ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे को भी उजाड़

कर दिया है। यहां 300 गाड़ियां फंसी बताई गई।

मानसून किसी को खुशी देता है तो किसी के लिए बर्बादी लेकर आता है। जम्मू के बाहरी

क्षेत्र का दृश्य यह बताने के लिए काफी है कि भूस्खलन और बारिश किस

हद तक तबाही मचा सकते हैं। यहां पर भूस्खलन ने ऐसी तबाही

मचाई कि यात्री बस ही जमीन में समा गई।

पश्चिम बंगाल में बरसात ने खासी आफत मचाई है। यहां के बीरभूम जिले में

बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर जाते लोग।

इलाहाबाद में हिंदू श्रद्धालु उफनाई गंगा में धार्मिक स्नान करते हुए।

कोलकाता के पास हावड़ा और लिलुआ स्टेशन के बीच में रेलवे ट्रैक का दृश्य।

नई दिल्ली में भाजपा की सरकार विरोधी रैली में तैनात जवान। मौसम विभाग के

आंकड़ो के मुताबिक भारत का मानसून इन्डैक्स बीते हफ्ते 14 फीसदी

की बढ़त पर था। इसके अलावा भी आने वाले दिनों में उत्तर

भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश

की चेतावनी दी गई है।

इलाहाबाद में बारिश से उफान पर आई गंगा ने किनारे पर बसे घरों को ही

डुबो दिया। ऐसे ही एक घर का दृश्य।

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन का क्षेत्र।

Posted by राजबीर सिंह at 11:02 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh