अन्ना की बहादुरी की प्रशंसक हैं हेमा मालिनी
ताजा खबरें, मनोरंजन 4:35 am
हेमा मालिनी ने कहा कि वह अन्ना की बहादुरी की प्रशंसक हैं.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य सभा सांसद हेमा ने यहां चल रहे लक्मे फैशन सप्ताह (एलएफडब्ल्यू) में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं अन्ना हजारे की बहादुरी की प्रशंसा करती हूं. मैं यह देखकर आश्चर्यचकित हूं कि इस पीढ़ी के लोग देशभर में उनके समर्थन में एकजुट हो गए हैं. हम इस तरह की किसी घटना के पहली बार साक्षी बने हैं."
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए हेमा ने अन्ना के अच्छे स्वास्थ्य व सफलता की कामना की.
उन्होंने कहा, "वह जिस तरह अपने अनशन पर अडिग हैं, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वह अपने मिशन में कामयाब हों."