पोप बेनेडिक्ट 16वें की यात्रा के खिलाफ मैड्रिड में प्रदर्शन

मैड्रिड में हजारों प्रदर्शनकारियों ने पोप बेनेडिक्ट 16वें की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारी पोप के नेतृत्व में विश्व युवा दिवस कार्यक्रम की लागत और पिछले दो दिन में आयोजित प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर नाराज थे.

प्रदर्शन में शामिल लोगों का मार्च मैड्रिड के मुख्य एटोचा रेलवे स्टेशन से पुएर्ता डेल सोल स्क्वायर के लिए निकला.

लेकिन पुलिस ने इन लोगों को स्क्वायर तक पहुंचने से रोक दिया. स्क्वायर पर ही बुधवार और गुरूवार रात को झड़पें हुई थीं.

एक बैनर पर लिखा था कि पुलिस का अत्याचार नहीं चलेगा.

पुलिस के नौ वाहन रास्ते भर प्रदर्शनकारियों के पीछे चले और पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे से भी घेर रखा था.

यहां से कुछ दूर स्थित प्लाजा सिबेलेस स्क्वायर पर बेनेडिक्ट हजारों युवाओं के एक कार्यक्रम में शामिल हुए.

सोलह से 21 अगस्त तक विश्व युवा दिवस कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हजारों लोग फिलहाल मैड्रिड में हैं.

प्रदर्शनकारी मंदी के समय में इन कार्यक्रमों में इतना पैसा खर्च किये जाने का विरोध कर रहे हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 4:24 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh