कैफे काफी डे कर रहा है विस्तार योजना के तहत काम
ताजा खबरें, व्यापार 4:59 am
रेस्तरां श्रृंखला कैफे काफी डे ने अपनी विस्तार योजना के तहत 2014 तक भारत में परिचालित खुदरा बिक्री केंद्र की संख्या दोगुनी कर करीब 2,000 करने का लक्ष्य रखा है.
मेलगमेटेड बीन कॉफी ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड :एबीसीटीसीएल: की अंग कैफे कॉफीडे के फिलहाल भारत में 1,185 आउटलेट लाउंज, कैफे और कियोस्क के रूप में उपलब्ध हैं. कंपनी अगले साढ़े तीन साल में और 815 नए आउटलेट खोलने पर विचार कर रही है.
कैफे कॉफीडे के अध्यक्ष :विपणन: के रामकृष्णन ने प्रेट्र से कहा ‘‘ कंपनी ने तेजी से आउटलेट की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है और 2014 के अंत तक 2,000 कैफे के परिचालन का लक्ष्य रखा है. ’’
उन्होंने कहा कि सभी तरह के खुदरा बिक्री केंद्र की संख्या बढ़ेगी. लाउंज, कंपनी द्वारा पेश सबसे ताजा माडल है.