मारिया सुसाइराज ने भेजा रामगोपाल वर्मा को कानूनी नोटिस
ताजा खबरें, मनोरंजन 4:26 am
कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाइराज टीवी कार्यकारी अधिकारी नीरज ग्रोवर की हत्या के मामले में सबूत मिटाने की दोषी है.
मारिया का कहना है कि रामगोपाल वर्मा उसकी मंजूरी के बगैर उसकी जिंदगी पर आधारित फिल्म रिलीज नहीं कर सकते.
मारिया ने वर्मा से कहा है कि अगर उसे एक हफ्ते के भीतर फिल्म नहीं दिखाई गई तो वह आपराधिक और दीवानी मामला दर्ज कराएंगी.
गौरतलब है कि रामगोपाल वर्मा ने नीरज ग्रोवर हत्या मामले पर ‘नाट ए लव स्टोरी’ फिल्म बनाई है जो 19 अगस्त को रिलीज होगी.