अफ़ग़ानिस्तान में नाटो का हेलिकॉप्टर गिरा, 38 सैनिको की मौत

अफ़ग़ानिस्तान में काबुल के पास नाटो का हेलिकॉप्टर गिर गया है,हादसे में 38 सैनिक मारे गये हैं.

सूत्रों के अनुसार मरने वालों सैनिकों में 31 अमरीकी सैनिक हैं और सात अफगानी सैनिक हैं.

अधिकारियों के अनुसार ये दुर्घटना अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी इलाक़े में हुई है.

राष्ट्रपति करज़ई के बयान में कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मारे गए अमरीकी सैनिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं.

अफ़ग़ानिस्तान में ये अमरीकी सेना की वर्ष 2001 के बाद सबसे बड़ी क्षति है.

दुर्घटना उस वक़्त हुई जब अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व में स्थित वारदक प्रांत में तालिबान के ख़िलाफ़ एक सैन्य अभियान के बाद हेलिकॉप्टर अपने मुख्य अड्डे पर वापस लौट रहा था.

अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि आख़िर हेलिकॉप्टर कैसे गिरा.हालांकि तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने हेलिकॉप्टर को मार कर गिराया है.

तालिबान के एक प्रवक्ता का कहना है कि नाटो सेना ने वारदक प्रांत के सईदाबाद ज़िले में तालिबान के एक ठिकाने पर हमला किया था जिसमें आठ तालिबान मारे गए.

हमले के जवाब में तालिबान ने रॉकेट से उस हेलिकॉप्टर पर हमला किया और उसे गिरा दिया.

Posted by राजबीर सिंह at 4:25 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh