स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉर्डरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर यमुनापार इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

राजधानी को यूपी और नोएडा से जोड़ने वाले बॉर्डरों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है और जगह-जगह पुलिस पिकेट्स लगाकर व मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए वाहनों की जांच की कार्रवाई में सतर्कता बरती जा रही है.

इसके साथ ही त्योहार के मौके पर भीड़ वाली जगहों और बाजारों में भी पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात हैं.

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले में आने वाले सभी बॉर्डरों पर खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है. जिले में आतंकी तत्वों से निपटने के लिए जिला पुलिस स्टाफ के साथ 6 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. इस जिले में आने वाले लोनी बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर और सीमापुरी बॉर्डर और शाहदरा अप्सरा सहित सभी बॉर्डरों पर पुलिस पिकेट के अलावा पुलिस पेट्रोलिंग भी की जा रही है.

बॉर्डरों की सुरक्षा के साथ-साथ ही मेट्रो स्टेशनों और शाहदरा, सीलमपुर, नवीन शाहदरा, भजनपुरा सहित अन्य क्षेत्रों के बाजारों में पुलिस की खास नजर रखी जा रही है.

उनके मुताबिक हर उस चीज़ की जांच की जा रही है जो संदिग्ध दिखाई देती है. वहीं उन्होंने बताया कि सुरक्षा प्लान के तहत किराएदार वेरिफिकेशन, विस्फोटक निरोधक जांच, वाहन जांच और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बाहरी लोगों की जांच कर रही है.

वहीं दूसरी और पूर्वी जिले के अंतर्गत आनंद विहार-यूपी बार्डर, गाजीपुर-यूपी बॉर्डर और नोएडा-यूपी लिंग रोड बॉर्डर पर भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात की गई.

Posted by राजबीर सिंह at 2:47 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh