तीसरे टेस्ट में हरभजन सिंह के स्थान पर प्रज्ञान ओझा

नॉटिंघम। भारत ने इंगलैण्ड के खिलाफ 10 अगस्त से एजबेस्टन में शुरू होने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के स्थान पर प्रज्ञान ओझा को मौका दिया है।

प्रज्ञान ओझा ने हाल ही में इंगलैण्ड की काउंटी टीम सर्रे के साथ खेलने का अनुबंध किया है। इससे पहले आए समाचारों के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को मैच के दौरान पेट में आई चोट की वजह से तीसरे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।

चोट के बाद हरभजन को चिकित्सकों ने कुछ दिन तक आराम करने की सलाह दी है। भारतीय टीम प्रबंधन ने कहा कि हरभजन को इस चोट से उबरने में 10 से 15 दिन लग सकते है।

यदि भारत जहीर खान के फिट हो जाने पर चार फास्ट बोलरों को खेलाने का फैसला नहीं करता है तो तीसरे टेस्ट के लिए हरभजन की जगह लेग स्पिनगर अमित मिश्रा को मौका दिया जा सकता है।

Posted by राजबीर सिंह at 8:44 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh