सिद्धार्थ राय कपूर और अभिनेत्री विद्या बालन की शादी, क्या है सच ?

मुम्बई। बॉलीवुड में पिछले दो दिनों से सिद्धार्थ राय कपूर और अभिनेत्री विद्या बालन की शादी की चर्चाएं हो रही हैं। ऎसा पहली बार नहीं हो रहा है कि विद्या बालन और सिद्धार्थ राय कपूर की शादी की बातें हो रही हैं लगभग दो माह पहले भी इसी तरह की बातें हवा में उडी थी, जो बाद में बुलबुले की तरह फुस हो गई थीं।

फिर से उडी इन अफवाहों को खत्म करने के लिए स्वयं सिद्धार्थ राय कपूर ने मोर्चा संभाला है और उन्होंने इन बातों को बकवास करार दिया है। ज्ञातव्य है कि विद्या बालन इन दिनों हैदराबाद से लौट कर मुम्बई में निर्देशक मिलन लूथरिया की एकता कपूर निर्मित फिल्म डर्टी पिक्चर की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं।

इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग अपने अन्तिम चरणों में है और यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के आसपास प्रदर्शित होने की उम्मीद है। विद्या बालन से जुडे लोगों ने भी इस बात से साफ इनकार किया है और कहा कि विद्या बालन ने किसी कभी शादी नहीं की है।

Posted by राजबीर सिंह at 8:42 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh