सचिन तेंदुलकर और जहीर खान को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में जगह

सचिन तेंदुलकर और जहीर खान को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में जगह मिली है.

इसका चयन वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्लाइव लायड की अगुआई वाली पेनल ने किया.

बारह सदस्यीय टीम में चार देशों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

तेंदुलकर ने लगातार तीसरी बार इस टीम में जगह बनाई है.

वह इससे पहले 2009 और 2010 की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम का भी हिस्सा थे.

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को लगातार चौथी बार साल की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

स्टेन के टीम के साथी हाशिम अमला और जाक कैलिस, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान तथा जेम्स एंडरसन को लगातार दूसरे साल इस टीम में जगह मिली है.

संगकारा को टीम का कप्तान भी बनाया गया है.

लंदन में 12 सितंबर को होने वाले एलजी आईसीसी पुरस्कार 2011 के लिए छंटनी किये हुए खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए लायड ने कहा, 'इस साल की टेस्ट टीम का चयन काफी मुश्किल था क्योंकि सिर्फ 12 स्थानों को भरने के लिए कई दावेदार थे.’ उन्होंने कहा, 'टीम काफी मजबूत है जिसमें निचले क्रम तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है और ऐसे गेंदबाज हैं जिनमें किसी भी सतह पर विरोधी टीम को दो बार आउट करने की क्षमता है.’

लायड ने कहा कि चयन की प्रक्रिया काफी मुश्किल थी क्योंकि सूची तैयार करने से पहले सभी खिलाड़ियों के दावे पर गौर किया गया.

टीम का चयन करने वाले पैनल में लायड के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पाल एडम्स, पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जहीर अब्बास, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और अब कमेंटेटर डैनी मौरीसन और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइक गैटिंग शामिल थे.

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम इस प्रकार है:

एलिस्टेयर कुकइंग्लैंड’, हाशिम अमलादक्षिण अफ्रीका’, जोनाथन ट्राटइंग्लैंड’, सचिन तेंदुलकरभारत’, कुमार संगकाराश्रीलंका, कप्तान, विकेटकीपर’, एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका’, जाक कैलिसदक्षिण अफ्रीका’, स्टुअर्ट ब्राडइंग्लैंड’, ग्रीम स्वानइंग्लैंड’, डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका’, जेम्स एंडरसनइंग्लैंडऔर जहीर खानभारत, 12वें खिलाड़ी’.

Posted by राजबीर सिंह at 7:45 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh