गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन यात्रा का न्यौता
अन्य राज्य, ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 7:52 pm
चीन के राजदूत झांग यान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और विभिन्न क्षेत्रों में गुजरात के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा प्रकट की.
आधिकारिक बयान के अनुसार चीनी दूत ने मोदी को चीन आने का न्यौता दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.
यान ने मोदी को गुजरात में भारत चीन आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिषद का चौथा अध्याय खोलने की योजना के बारे में बताया. उन्होंने उन्हें अगले महीने होने वाले कैलाश मानसरोवर की यात्रा से जुड़े कार्यक्रम की भी जानकारी दी.
मोदी ने उन्हें गुजरात और चीन के बीच बौद्धकाल से लेकर वर्तमान तक के संबंध के बारे में बताया एवं उन्हें हाल के समय में राज्य मं हुई प्रगति से अवगत कराया.