अगर दंगे भारत में हुए होते तो इंग्लिश क्रिकेटर लौट जाते अपने देश: सुनील गावस्कर

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि इंग्लैंड की ही तरह अगर दंगे भारत में हुए होते तो इंग्लिश क्रिकेटर श्रृंखला बीच में ही छोड़ कर वापस चले जाते.

पूरे इंग्लैंड में दंगे हो रहे हैं. बर्मिंघम भी इन दंगों से अछूता नहीं है. और बर्मिंघम ही वह शहर है जहां टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलने के लिए एक होटल में रुकी हुई है.

अब कल्पना कीजिये कि ऐसी ही स्थिति भारत में होती. मतलब ये कि भारत में दंगे हो जाते और इंग्लिश टीम यहां पर होती. इस परिस्थिति में इंग्लैंड की टीम क्या करती. क्या वह सीरीज़ बीच में ही छोड़कर तुरंत स्वदेश नहीं लौट जाती?

यह कोई कोरी कल्पना नहीं है. इंग्लैंड की टीम 2008 के मुंबई ब्लास्ट के बाद ऐसा कर भी चुकी है.

ब्रिटेन में दंगों के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कार ने कहा है कि अगर ऐसे दंगे भारत में भड़के होते तो निश्चित ही ब्रिटिश टीम खेल छोड़कर वापस घर चली जाती.



उन्होंने लंदन में 'सन' अखबार से कहा, ''इसमें कोई शक नहीं कि वे बौखला गए होते. वे स्वदेश लौटने की बात सोचने लगते. यह तय है." गावस्कर ने कहा, "यदि ऐसा कुछ भारत में होता तो अबतक इंग्लैंड तो छोड़िए अन्य बोर्ड भी इंग्लिश टीम को वापस बुलाने की वकालत कर चुके होते.



केविन पीटरसन की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत दौरा बीच में छोड़कर चली गई थी. बाद में दिसंबर में टीम ने लौटकर श्रृंखला पूरी की.



मौजूदा टेस्ट कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने कहा है कि दंगों का टीम की तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ा है.



उन्होंने कहा, ''टीम पर यह सब देखकर भयावह लगता है लेकिन जहां तक हमारी तैयारियों की बात है तो उस पर कोई असर नहीं पड़ा है. हम बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं."

Posted by राजबीर सिंह at 2:47 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh