पेशावर में एक आत्मघाती हमले पांच लोगों की मौत, 30 घायल
ताजा खबरें, देश-विदेश 3:55 am
इस घटना में 30 अन्य घायल हो गए.
रमजान महीने में यह पहला घातक हमला है.किसी महिला के आत्मघाती हमले में शामिल होने का भी यह एक दुर्लभ मामला है .
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, माना जा रहा है कि एक और महिला आत्मघाती हमलावर विस्फोट करने वाली थी, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई .
उन्होंने बताया कि एक महिला आत्मघाती हमलावर लगभग 16-17 साल की थी .अधिकारियों के मुताबिक, आज सुबह हुए पहले हमले में पुलिस की एक वैन को बम विस्फोट से निशाना बनाया गया.
इस हमले में चार पुलिसकर्मी और 12 साल का एक बच्चा मारा गया.इसके बाद इस स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच जाकर महिला आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया.लाहौरी गेट इलाके के पास हुए इन हमलों में लगभग 30 लोग घायल हैं .
पुलिस वैन को निशाना बनाने के कई घंटे बाद आत्मघाती हमला हुआ.पहला हमला आईईडी से किया गया, जो सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में छिपाया गया था .
पुलिस वैन पर बम हमले के समय वहां से स्कूली बच्चों का एक समूह गुजर रहा था. दूसरे हमले में महिला आत्मघाती हमलावर ने एक ग्रेनेड फेंका, जिसके बाद खुद को उड़ा दिया.इस्लाम में पवित्र माने जाने वाले रमजान महीने में पेशावर में यह पहला आत्मघाती हमला है.
हमलों की अब तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है.प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमलों की निंदा करते हुए कानून नियामक एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे सतर्कता बरतें आैर लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करें.