उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ताजा हिंसा की खबर नहीं, कर्फ्यू जारी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गुरुवार को भी कर्फ्यू जारी है. इस बीच किसी ताजा हिंसा की खबर नहीं है.

दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद जिले के छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. हिंसा में शामिल होने के आरोप में अब तक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है.



मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम.के.बशाल ने गुरुवार को बताया, "प्रभावित इलाकों में शांति है. घटना के बाद से अब तक कोई ताजा हिंसा नहीं हुई है. प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. पुलिस और प्रशासिनक अधिकारी डेरा डालकर निगरानी कर रहे हैं."



बशाल ने कहा, "फिलहाल प्रभावित इलाकों में जारी कफ्यू में ढील देने के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है. इस सम्बंध में दोपाहर में पुलिस और प्रशासिनक अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें इस बारे में विचार किया जाएगा."



जिले के दसराय इलाके में मंगलवार देर रात अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच हुई कहासुनी ने देखते-देखते बड़ी हिंसा का रूप ले लिया, जो शहर के विभिन्न इलाकों में फैल गई, जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक और एक थाना प्रभारी सहित 13 लोग घायल हो गए. थाना प्रभारी सहित पांच लोगों को गोलियों के र्छे लगे थे. हिंसा के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से शहर के कठगर, कोतवाली, गुलशहीद, मौला, नागफनी और मुगलपुरा थाने में कर्फ्यू लगा दिया गया.



उन्होंने कहा, "बुधवार शाम तक पथराव और आगजनी में शामिल दोनों पक्षों के 50 पचास लोगों को गिरफ्तार किया गया था. आज नई गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं. उपद्रवियों की पहचान की जा रही है."



बीते शनिवार को एक समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ियों का रास्ता रोके जाने के बाद दोनों समुदायों में हिंसक झ्झ्झड़प हुई. पुलिस अधिकारी मान रहे हैं ताजा हिंसा के पीछे वही मुख्य कारण हो सकता है.

Posted by राजबीर सिंह at 2:26 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh