रामलीला मैदान में अन्ना के मंच के आस-पास "अचानक" जवानों की संख्या बढ़ी

सर्वदलीय बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अचानक रामलीला मैदान में अन्ना के मंच के आस-पास जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है.

अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल से जब सुरक्षाकर्मियों की बढ़ती संख्या के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, "हमें बताया गया है कि जेबकतरों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है."

अन्ना के एक अन्य सहयोगी तरूण गोगोई ने अंदेशा जताया कि बुधवार रात अन्ना को जबरन रामलीला मैदान से निकाला जा सकता है.

लेकिन अचानक रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर देने से स्थिति संवेदनशील हो गई है. हमारे संवाददाताओं के मुताबिक सादी वर्दी में भी अन्ना के मंच के आस-पास पुलिस वाले मंडरा रहे हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि सर्वदलीय बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद सरकार जबरदस्ती अन्ना हजारे को रामलीला मैदान से उठा कर किसी अस्पताल में भर्ती करवा सकती है क्योंकि नौ दिनों के अनशन के बाद गांधीवादी नेता की तबीयत कमज़ोर पड़ती जा रही है.

रामलीला मैदान में तीन एंबुलेंस तैनात किए गए हैं जिससे अन्ना हजारे को बाहर ले जाया जा सकता है.

इससे पहेल अन्ना हजारे अपने समर्थकों से अपील कर चुके हैं कि अगर उन्हें जबरदस्ती बाहर निकाला जाता है तो वे अहिंसक तरीके से रामलीला मैदान के गेट पर लेट जाएं.

Posted by राजबीर सिंह at 6:36 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh