'दबंग' के तमिल संस्करण मे कौन बनेगी "मुन्नी"
ताजा खबरें, मनोरंजन 6:38 am
अब इस फिल्म के लोकप्रिय आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' के लिए नायिका की तलाश है. वैसे हिंदी फिल्म में मलाइका अरोड़ा खान पर यह आइटम नंबर फिल्माया गया था.
'दबंग' में खलनायक की भूमिका निभा चुके सोनू सूद तमिल संस्करण में भी अभिनय कर रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि 'दबंग' के तमिल संस्करण के 'मुन्नी बदनाम.' के लिए नायिका की तलाश जारी है.
उन्होंने इस सम्बंध में अपने प्रशंसकों से सुझाव भी मांगे.
'ओस्थी' का निर्देशन एस. धारानी करेंगे और सिम्भू के नाम से लोकप्रिय सिलामबरासन इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे.