अंतर्राष्ट्रीय सोशल मीडिया वेबसाइट 'हूसे डॉट कॉम' से जुड़ेंगे ऋतिक रोशन

अभिनेता ऋतिक रोशन अब ट्विटर से जुड़ने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सोशल मीडिया वेबसाइट 'हूसे डॉट कॉम' से जुड़ेंगे.

शाहरुख खान और करन जौहर के बाद ऋतिक ऐसी भारतीय हस्ती हैं जिन्हें इस वेबसाइट से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है.

इस वेबसाइट से ऋतिक के दुनियाभर के प्रशंसक जुड़े हुए हैं.

'हूसे डॉट कॉम' के संस्थापक स्टीव एलिस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, ‘दुनियाभर की विशिष्ट हस्तियों व प्रभावशाली लोगों को डिजिटल दुनिया में अपनी उपस्थिति के प्रबंधन व नियंत्रण के लिए कुछ उपकरण उपलब्ध कराने व उन्हें उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री पर स्वामित्व देने के मकसद से यह कम्पनी बनाई गई है.’

टॉम हैंक्स, जिम केरी, क्रिस्टिएनो रोनाल्डो, एनरिक इग्लेसियास, स्टीव मार्टिन, केविन स्पेसी, जॉन क्यूसेक और कीथ अर्बन जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां सक्रियता से 'हूसे' का इस्तेमाल कर रही हैं.

Posted by राजबीर सिंह at 11:01 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh