खिलाड़ियों की मनमानी भारतीय टीम की दुर्गति का कारण : इयान चैपल
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, ETOI 11:03 pm
चैपल ने कहा, 'बीसीसीआई पैसा कमाने पर तुली हुई है. उसने सीनियर खिलाड़ियों को जरूरत से ज्यादा छूट दे रखी है.चयनकर्ताओं की नहीं चल रही है.’
चैपल ने कहा क्रिस श्रीकांत की अगुवाई वाली चयन समिति को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने कहा होगा कि हमारे लिये यह शानदार समय है. इसका पूरा उपयोग करें. उन्होंने भविष्य के बारे में कुछ नहीं सोचा.’
उन्होंने कहा कि जब तक देश का क्रिकेट प्रशासन अच्छे अगुवा पैदा करेगा, टीम अच्छे परिणाम देती रहेगी.
चैपल ने कहा, 'आपके पास ऐसा प्रशासन होना चाहिये जो अच्छे, युवा, दक्ष और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर पैदा करे.यदि ऐसा होगा तो टीम जीतती रहेगी भले ही बात टेस्ट की हो, टी20 या वनडे क्रिकेट की.’