पुरूषों से बात करने में भी डर लगता है प्रीति जिंटा कों

नेस वाडिया से संबंध टूटने के बाद अदाकारा प्रीति जिंटा अपने निजी जीवन में फीकापन महसूस कर रही हैं.

अब उन्हें पुरूषों से बात करने में भी डर लग रहा है.

प्रीति कहती हैं, 'फिलहाल मैं सिर्फ अपने पेशेवर जीवन को संतुलित कर रही हूं. मैं निजी जीवन पर ध्यान नहीं दे रही हूं. मैंने किसी के साथ बात करना बंद कर दिया है क्योंकि मैं डरी हुई हूं कि मुझे उसके साथ जोड़ा जा सकता है. अब मैंने पुरषों के साथ बात करना बंद कर दिया है. मैं उनसे कहती हूं कि कृपया दूर रहिए. अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर आइए.’

जब उनसे पूछा गया कि वह इन चीजों पर कैसा महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल फीका.’

Posted by राजबीर सिंह at 8:48 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh