गद्दाफी के पुत्र सैफ अल इस्लाम को विद्रोहियों ने पकड़ा

लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी के पुत्र सैफ अल इस्लाम को विद्रोहियों ने पकड़ लिया है और अब वह उनके कब्जे में हैं.

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आईसीसी) ने मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में सैफ अल इस्लाम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

आईसीसी के अभियोजक लुई मोरेनो ओकैम्पो ने बताया कि मुझे गोपनीय सूचना मिली है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

इससे पहले लीबिया के विद्रोहियों की नेशनल ट्रांजीशनल काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें खबर मिली है कि सैफ अल इस्लाम को पकड़ लिया गया है.

उन्होंने यह नहीं बताया कि सैफ अल इस्लाम को कब पकड़ा गया और कहां रखा गया है.

लेकिन उन्होंने कहा कि उसे जब तक न्यायपालिका के सुपुर्द नहीं कर दिया जाता, तब तक उसे एक सुरक्षित स्थान पर कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है.

फरवरी में लीबिया में गद्दाफी के खिलाफ विद्रोह शुरू होने से पहले तक सैफ अल इस्लाम अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर उभर रहा था.

लेकिन उसने उत्तर अफ्रीकी देश में अपने शासक पिता का उत्तराधिकारी बनने से सार्वजनिक तौर पर हमेशा इंकार किया.

पश्चिम जगत के लिए लंबे समय से वह शासन के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते रहे.

Posted by राजबीर सिंह at 8:49 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh