अन्ना का आंदोलन - सातवां दिन _ मिनट दर मिनट खबर
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 8:43 pm
अन्ना का अनशन सोमवार को सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है.
लेकिन इसके बावजूद अन्ना के जोश में कमी नहीं आई है, और यही हाल उनके समर्थकों का भी है.
कल छठे दिन पूरे देश में उमड़ी भारी भीड़ ने ये संकेत दे दिया है कि अन्ना को जनता का कितना समर्थन मिल रहा है.
हम नीचे आपको सातवें दिन की पल-पल की ख़बरें पहुंचाएंगे।
- 23:42 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हो रही उच्च स्तरीय बैठक समाप्त हो गई है.
- 23:28 : अन्ना हजारे के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने आज कहा कि सरकारी लोकपाल विधेयक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये नहीं है बल्कि इसे बढ़ावा देगा.
- 23:28 : जन लोकपाल विधेयक मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि इस मुद्दे के हल के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं.
- 23:27 : वाममोर्चे के घटक द ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने आज अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की सफलता पर संदेह जताया.
- 23:27 : अरविन्द केजरीवाल जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे और मतभेद समाप्त करने का प्रयास करेंगे.
- 22:53 : राजधानी दिल्ली के रेड लाइट इलाके जीबी रोड में काम करने वाली यौनकर्मियों ने जनलोकपाल विधेयक को लेकर गांधीवादी अन्ना हजारे के अनशन का समर्थन किया है.
- 22:53 : श्री श्री रविशंकर ने जन लोकपाल विधेयक के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर उनके दल के वरिष्ठ नेताओं से भेंट की.
- 22:51 : ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने अन्ना हजारे पक्ष के इस सुझाव को 'अच्छा विचार' करार दिया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के प्रतिनिधियों को लोकपाल विधेयक पर मतभेदों के बारे में उनसे बातचीत करनी चाहिए.
- 22:27 : गांधीवादी अन्ना हजारे के आह्वान पर भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के शास्त्रीनगर स्थित घर पहुंच कर उनका घेराव किया.
- 21:05 : चिकित्सकों ने कहा कि अन्ना हजारे का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन किरन बेदी ने दावा किया कि उनका गुर्दा संक्रमित हुआ है.
- 21:02 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आईआईटी खड़गपुर पहुंचने के कुछ घंटे पूर्व संस्थान के छात्रों ने परिसर के बाहर अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया.
- 21:00 : जोधपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे बालीवुड स्टार अनुपम खेर और ओम पुरी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को अपना समर्थन दिया.
- 20:59 : कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री और न्यायपालिका को लोकपाल विधेयक के तहत लाना चाहिए.
- 20:58 : प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि उनकी सरकार राज्य में लोकायुक्त संस्था को मजबूत करेगी और मुख्यमंत्री को इसके तहत लायेगी.
- 20:58 : सतपाल महाराज ने अन्ना हजारे का समर्थन करते हुये कहा है कि उनका अभियान देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का एक सराहनीय कदम है.
- 20:03 : श्री श्री रविशंकर ने अन्ना हजारे मुद्दे पर राजग नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, शरद यादव, अरूण जेटली और सुषमा स्वराज से भेंट की.
- 19:46 : अन्ना हजारे के समर्थन में अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी फेडेरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव शिव गोपाल मिसा ने कहा कि मंगलवार को रामलीला मैदान में धरना दिया जाएगा.
- 19:15 : हजारे समर्थकों ने गाजियाबाद से सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनसे समर्थन मांगा.
- 19:10 : अन्ना हजारे का असर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट में भी देखने को मिला जब दर्शक दीर्घा में दर्जनों क्रिकेट प्रेमी गांधी टोपी पहने नजर आये.
- 19:08 : जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी ने अन्ना हजारे से सवाल किया है कि उन्होंने अपने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में मुस्लिमों को शामिल करने के लिए और कदम क्यों नहीं उठाये.
- 19:06 : अन्ना हज़ारे पक्ष के बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गतिरोध समाप्त करने के प्रयास में सोमवार शाम उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है.
- 18:33 : अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में दिल्ली के व्यापारियों ने 25 अगस्त को राजधानी में सभी बाजार बंद रखने की घोषणा की है.
- 18:32 : सपा की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष कल्याण जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह प्रधानमंत्री और न्यायपालिका को लोकपाल विधेयक के दायरे में रखे जाने के मसले में सपा के रुख से असहमत हैं.
- 18:31 : संसदीय समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंघवी ने कहा कि हम लोकपाल विधेयक पर सिफारिशों को दी गयी तीन माह की अवधि से पहले ही पेश कर देंगे.
- 18:28 : मनमोहन सरकार ने टीम अन्ना से बातचीत करने के लिए प्रणब मुखर्जी और पी चिदंबरम को नियुक्त किया है.
- 18:14 : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास सांसदों-विधायकों के फोन आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने कहा कि मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है, कोई फर्जी ट्वीट कर रहा है.
- 17:38 : सिने अभिनेता एवं पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिंहा ने कहा कि प्रधानमंत्री को भी लोकपाल के दायरे में लाया जाना चाहिए.
- 17:37 : दारुल उलूम देवबंद के प्रवक्ता अशरफ उस्मानी का कहना है कि अन्ना के अनशन का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह आरएसएस से प्रेरित लगता है.
- 17:27 : अन्ना हजारे के समर्थन में 112 वर्षीय पूर्व सेनाकर्मी रणछोड़ देसाई ने भी अनशन में शामिल होने का फैसला किया है.
- 17:16 : अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम नए सत्र में लोकपाल बिल पेश कर देंगे.
- 17:14 : सरकार की ओर से श्री श्री रविशंकर के प्रस्ताव को अन्ना की टीम ने ठुकराया. श्री रविशंकर ने कुछ भी कहने से इनकार किया.
- 16:01 : अन्ना के अनशन के 150 घंटे पूरे हो चुके हैं.
- 16:00 : कोलकाता से लौटने के बाद प्रधानमंत्री आज शाम अपने वरिष्ठ मंत्रियों से मिलेंगे.
- 15:56 : केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा के घर के बाहर भी लोगों का प्रदर्शन
- 15:56 : बांद्रा के पाली हिल में है प्रिया दत्त का घर.
- 15:55 : अन्ना समर्थकों ने मुंबई में कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त के घर के बाहर प्रदर्शन किया.
- 15:51 : नैतिक आधार पर पीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए: शत्रुघ्न सिन्हा
- 15:50 : शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, भाजपा अन्ना के साथ.
- 15:50 : सोनिया गांधी के गेट पर फूल लगाया.
- 15:49 : सोनिया गांधी के दस जनपथ स्थित आवास पर पहुंचे अन्ना समर्थक.
- 15:37 : दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की ओर से मुसलमानों को अन्ना हज़ारे के आंदोलन से दूर रहने की सलाह देने वाले कथित बयान से मुस्लिम संगठनों और धर्मगुरुओं ने असहमति जताई है.
- 15:24 : अन्ना समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए सलमान खुर्शीद के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई.
- 15:08 : जाने से पहले उन्होंने कहा कि हो सकता है मैं लौटने पर कोई अच्छी खबर दूं.
- 15:07 : श्री श्री रविशंकर अन्ना के पास मंच पर गए.
- 14:48 : लोग तिरंगे की टोपियां, कलाई पर तिरंगी पट्टियां बांधे और राष्ट्रध्वज लहराते हुए देखे जा रहे हैं.
- 14:46 : यहां देशभक्ति के नारे, महात्मा गांधी और छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में घूमते लोग नज़र आ रहे हैं.
- 14:45 : अन्ना के आंदोलन के चलते रामलीला मैदान में त्योहार का सा माहौल है.
- 14:42 : करीब आधे घंटे बाद दोनों सांसदों को छोड़ा गया. तब तक ट्रेन रुकी रही.
- 14:38 : सप्तक्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे. दोनों सांसदों ने जनलोकपाल बिल पर अपनी सहमति जताई.
- 14:37 : वाल्मीकिनगर से जेडीयू सांसद बैद्यनाथ महतो और गोपालगंज से जेडीयू सांसद पूर्णमासी राम को बगहा में अन्ना समर्थकों ने ट्रेन से उतारा.
- 14:32 : रामलीला मैदान में अन्ना के समर्थन में 150 से ज्यादा लोग अनशन पर बैठे हैं.
- 14:18 : उन्होंने बताया कि कुछ सांसदों ने कहा है कि वे मंगलवार को संसद में गांधीजी की प्रतिमा के नीचे बैठकर हजारे के समर्थन में धरना देंगे.
- 14:15 : अन्ना टीम के सहयोगी कुमार विश्वास ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लोकसभा सांसद मधुसूदन यादव ने हजारे के समर्थन में एक पत्र भेजा है.
- 14:05 : गुवाहाटी में भाजपा सांसद विजय चक्रवर्ती के घर के बार अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन.
- 14:02 : शीला दीक्षित के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई.
- 14:02 : सुबोधकांत सहाय ने अपने बयान पर सफाई दी, मैंने अन्ना को पागल नहीं कहा.
- 14:01 : अन्ना समर्थकों ने रांची में सुबोधकांत सहाय की गाड़ी का घेराव किया.
- 13:49 : अन्ना समर्थकों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के बाहर भी धरना दिया.
- 13:38 : बैठक में नारायण सामी और सलमान खुर्शीद मौजूद थे.
- 13:37 : गृहमंत्री पी चिदंबरम के घर पर बैठक हुई. अन्ना के मामले पर चर्चा हुई.
- 13:31 : भोपाल में अन्ना की लंबी आयु की कामना के लिए 11 पंडितों ने महामृत्युंजय जाप किया.
- 13:24 : केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा, अन्ना के जन लोकपाल आन्दोलन का असर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ है.
- 13:08 : पटना में जनलोकपाल बिल को समर्थन देने की मांग कर रहे अन्ना समर्थकों और राजद समर्थकों के बीच झड़प.
- 13:06 : लोग हाथों में तिरंगे उठाए हजारे के समर्थन में नारे लगाते हुए रामलीला मैदान की तरफ बढ़ रहे हैं.
- 13:04 : रामलीला मैदान से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन नयी दिल्ली है, जहां से हजारे समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.
- 13:01 : भीड़ का यह आलम ये है कि रामलीला मैदान के तीनों गेट पर लोग अंदर जाने के लिए कतार बांधे खड़े हैं.
- 12:54 : भगवान कृष्ण का रूप धरे लोग रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं.
- 12:53 : जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण आज रामलीला मैदान पर आने वालों की तादाद बढ़ गई है.
- 12:50 : ग्वालियर में भाजपा सांसद यशोधरा राजे सिंधिया के निवास पर भी अन्ना समर्थक पहुंचे और नारेबाजी की.
- 12:43 : मध्य प्रदेश के भिण्ड में सांसद अशोक अर्गल के घर पर सैकड़ों लोग पहुंचे और धरने पर बैठ गए.
- 12:36 : दिल्ली में सांसद महाबल मिश्रा और उज्जैन में कांग्रेस सांसद प्रेमचंद गुड्डू के घर के बाहर प्रदर्शन
- 12:35 : कानपुर में कांग्रेस सांसद राजा रामपाल के आवास को अन्ना समर्थकों ने घेरा
- 12:35 : देशभर में अन्ना समर्थक सांसदों के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.
- 12:33 : रामलीला मैदान में एक और लड़की बेहोश हुई.
- 12:16 : प्रधानमंत्री ने कोलकाता में ये बात कही
- 12:13 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह लोकपाल के किसी भी संस्करण पर बातचीत के लिए तैयार हैं, चाहे वो जनलोकपाल बिल ही क्यों न हो
- 12:11 : मनमोहन सिंह टीम अन्ना से बातचीत की पेशकश की
- 12:09 : उन्होंने कहा कि जनलोकपाल बिल ही लागू होना चाहिए
- 11:52 : लिंगदोह ने कहा, जनलोकपाल बिल सरकारी लोकपाल बिल से बेहतर
- 11:51 : अन्ना हजारे से साथ हूं मैं: लिंगदोह
- 11:50 : पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जेएम लिंगदोह ने भोपाल में कहा, 90 फीसदी ब्यूरोक्रेट्स भ्रष्ट
- 11:37 : सरकार लोकपाल विधेयक पर तर्कसंगत बहस को तैयार है.
- 11:28 : रामलीला मैदान में अन्ना समर्थकों के पहुंचने का क्रम जारी है
- 11:15 : यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला ईकाई को तैनात किया गया है.
- 11:05 : पुलिस ने रामलीला मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी है.
- 10:58 : पोस्टर में अन्ना हाथ में सुदर्शन चक्र लेकर भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार का संहार करते हुए दिखाए गए हैं.
- 10:57 : दिल्ली के रामलीला मैदान में भी अन्ना समर्थकों ने अन्ना को पोस्टर में श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया है.
- 10:55 : रालेगण सिद्धी में अन्ना को उनके समर्थकों ने भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया.
- 10:54 : आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है और अन्ना के समर्थक उन्हें श्रीकृष्ण के रूप में देख रहे हैं.
- 10:48 : अन्ना समर्थक सुबोधकांत सहाय के उस बयान से खफा हैं, जिसमें उन्होंने अन्ना के आंदोलन को पागलपन कहा था.
- 10:42 : झारखंड के रांची में आज केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के घर के बाहर अन्ना समर्थकों ने प्रदर्शन किया.
- 10:34 : केजरीवाल ने कहा, हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक है और लोगों के जुड़ने से किसी तरह की अव्यवस्था नहीं फैलेगी.
- 10:20 : अन्ना के ब्लड और यूरिन के नमूनों में थोड़ा संक्रमण है लेकिन उनकी हालत ठीक है: केजरीवाल
- 10:16 : केजरीवाल ने कहा, सरकार ने अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई तो जन लोकपाल बिल पारित करने का काम पूरा हो सकता है.
- 10:13 : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका मकसद सरकार गिराना नहीं है.
- 10:06 : रामलीला मैदान में अन्ना के समर्थन में लोग अलग-अलग रंग में दिख रहे हैं.
- 9:54 : रामलीला मैदान में जनसैलाब उमड़ने का सिलसिला जारी है.
- 9:36 : 19 तीन मूर्ति में सिब्बल का घर
- 9:36 : पुलिस अन्ना समर्थकों को हटाने में जुटी
- 9:34 : कपिल सिब्बल के घर के बाहर अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन
- 9:25 : अन्ना के ब्लड और यूरिन में कीटोन की मात्रा.
- 9:16 : अन्ना के अनशन को 143 घंटे हो चुके हैं.
- 9:15 : डॉक्टरों की टीम अन्ना का मेडिकल चेकअप कर रही है.
- 9:10 : खुफिया विभाग को लग रहा है कि आज भी एक लाख से ज्यादा लोग रामलीला मैदान पहुंचेंगे.
- 9:08 : रामलीला मैदान में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.
- 9:02 : अलग-अलग प्रदेश से लोग यहां पहुंचे हैं और अपनी संस्कृति की छटा बिखेर रहे हैं.
- 9:01 : रामलीला मैदान में मिनी भारत दिख रहा है.
- 8:53 : केजरीवाल ने कहा, सरकार की तरफ से ठोस प्रस्ताव नहीं
- 8:47 : अन्ना का वजन पांच किलो कम हुआ: केजरीवाल
- 8:47 : अरविन्द केजरीवाल ने कहा, अन्ना का मेडिकल चेकअप हुआ
- 8:37 : अन्ना ने यह भी साफ कर दिया है कि जन लोकपाल विधेयक के संसद में पारित होने तक उनका अनशन जारी रहेगा.
- 8:32 : अन्ना ने कहा कि सरकार के साथ उनकी बातचीत के दरवाजे खुले हैं.
- 8:18 : अब प्रधानमंत्री को भी दायरे में लाने के संकेत दिए
- 8:18 : अन्ना को मनाने की सरकार की पहली कोशिश नाकाम हो गई, लेकिन सरकार ने पूरी ताकत झोंकी
- 7:32 : भीषण उमस के बावजूद रामलीला मैदान में लोग जुट रहे हैं.
- 7:31 : भजन के साथ सातवें दिन की शुरूआत
- 6:27 : अन्ना ने सरकार को सीधी चेतावनी- या तो बिला लाओ या जाओ.
- 6:27 : अभी तक सरकार और अन्ना के बीच समझौते के आसार नहीं.
- 6:21 : छठे दिन सबसे ज़्यादा लोग जुटे और आज भी यही हाल रहेगा.
- 6:21 : आज अन्ना के अनशन का सातवां दिन है और जन्माष्टमि भी है. छुट्टी का दिन होने के कारण आज भी अन्ना समर्थकों की भारी भीड़ 'आज़ादी की दूसरी लड़ाई' में शामिल होने आ सकती है.
- 6:21 : सातवीं सुबह रामलीला मैदान में छह लोग बेहोश हो गए हैं. इन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है.