हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले से शादी करेंगे पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न

आस्ट्रेलियाई किकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अपनी प्रेमिका हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है.

हर्ले और वार्न के करीबी लोगों का कहना है कि यह शादी इस वर्ष के अंत तक हो सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि हर्ले इसके लिए तैयार हैं.

ऐसी अफवाह है कि वार्न ने हर्ले के सामने स्पेन में शादी का प्रस्ताव रखा था. समाचार पत्र 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वार्न और हर्ले अपने एक करीबी अरबपति दोस्त जेम्स पार्कर की महंगी नाव पर छुट्टियां मना रहे थे.



अकसर चर्चा में रहने वाली एलिजाबेथ हर्ले ऑस्ट्रेलिया के चर्चित क्रिकेटर शेन वॉर्न की बात करने के अंदाज की मुरीद हैं और इसी वजह से वे उनकी तरफ आकर्षित हुईं.



ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न कथित तौर पर ब्रिटिश अभिनेत्री लिज हर्ले को डेटिंग करते रहे हैं और दोनों को विभिन्न होटलों में एक साथ कई बार समय बिताते देखा गया है.



ब्रिटिश टेब्लायड न्यूज आफ वर्ल्डकी रिपोर्ट के अनुसार 2007 में भारतीय उद्योगपति अरुण नायर के साथ विवाह करने वाली हर्ले ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर के साथ उनके होटल के सुईट में दो रातें बिताईं.

Posted by राजबीर सिंह at 10:20 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh