अन्ना का आंदोलन - नौवां दिन _ मिनट दर मिनट खबर
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 9:28 pm
अन्ना का अनशन बुधवार को नौंवे दिन में प्रवेश कर चुका है.
अन्ना की सेहत ज्यादा बिगड़ती जा रही है परन्तु उनके जोश में अभी भी कोई कमी नहीं आई है, और यही हाल उनके समर्थकों का भी है.
अनशन के आठवें दिन सरकार और अन्ना टीम के बीच बातचीत का दौर जारी रहा.
मंगलवार की शाम को अन्ना टीम और सरकार के बीच बातचीत का दौर चला, जो कि बेनतीजा रहा.
सरकार ने अगली बैठक नौंवे दिन बुधवार को करने को कहा, जिसमें कुछ नतीजा निकलने की उम्मीद जगी है.
अन्ना टीम से मिलने के बाद मनमोहन सिंह ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ रात को एक आपात बैठक बुलाई है, वार्ता अभी जारी है.
हम नीचे आपको नौंवे दिन की पल-पल की ख़बरें पहुंचाएंगे।
- 0:32 : प्रणव मुखर्जी ने कहा कि हमने उन्हें कल कोई शपथपत्र नहीं दिया था. आज भी शपथपत्र देने का कोई सवाल नहीं था। हमने उन्हें केवल सरकार के फैसले से अवगत कराया.
- 0:31 : वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि वह अन्ना हजारे पक्ष द्वारा उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करने से 'चिंतित' हैं.
- 23:43 : हजारे ने समर्थकों से कहा, कल से गिरफ्तारी दो और सांसदों के घरों पर धरना दो.
- 23:30 : अन्ना हजारे ने कहा कि मेरे विरोध में सभी लुटेरे एक हो गए हैं.
- 23:29 : अन्ना हजारे ने समर्थकों से जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया.
- 23:28 : अन्ना हजारे ने कहा कि मुझे उठाया जाता है तो विरोध न करना,हिंसा न करना.
- 23:26 : अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार का असली मुकड़ा सामने आया,समर्थकों से हिंसा न करने की अपील की.
- 23:22 : अरविंद केजरीवाल को अंदेशा,अन्ना को सुबह 4 बजे उठा सकती है पुलिस.
- 23:19 : किरण बेदी ने दावा किया,अन्ना को उठा सकती है पुलिस.
- 22:30 : प्रणब मुखर्जी ने कहा कि टीम अन्ना को सर्वदलीय बैठक के बारे में बताया गया. संसदीय प्रक्रिया को पूरी होने दिया जाएगा.
- 22:26 : दिल्ली के आर्कबिशप विसेंट एम कॉनसेसाओ ने अन्ना हजारे के अनशन जारी रखने के निर्णय पर असहमति जताई और 'लोकतांत्रिक प्रक्रि याओं को उलटने'के खिलाफ चेतावनी दी.
- 22:25 : जन लोकपाल विधेयक के लिए दिल्ली में अनशन कर रहे अन्ना हजारे ने बंबई उच्च न्यायालय का रूख कर अपने खिलाफ 2003 में शिवसेना के एक विधायक द्वारा दायर कराए गए एक मामले को रद्द करने की मांग की है.
- 22:24 : वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से आज रात मुलाकात के बाद हजारे पक्ष के सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा कि हम जहां से चले थे वहीं के वहीं हैं.
- 22:23 : अन्ना हजारे समर्थकों ने स्थानीय कांग्रेस सांसद और सिने अभिनेता राज बब्बर की गुमशुदगी का बैनर लगाया और उस पर जनता से हस्ताक्षर के साथ अन्ना के आन्दोलन के बारे में अपने विचार लिखने की अपील की.
- 22:22 : खुर्शीद ने कहा वार्ता सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है.हमारी प्राथमिकता अन्ना का स्वास्थ्य है और हम ऐसी स्थिति बनाना चाहते हैं कि वे अपना अनशन तोड़ दें.
- 22:21 : सलमान खुर्शीद ने कहा कि केबिनेट द्वारा मंजूर सरकारी लोकपाल विधेयक को कम करके नहीं आंका जा सकता.
- 22:19 : केंद्र सरकार और टीम अन्ना के बीच वार्ताओं के दौर के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सुझाव दिया कि प्रस्तावित कानून के दायरे में मुख्यमंत्रियों को भी लाया जाए.
- 22:17 : टीम अन्ना ने कहा, सरकार से बातचीत नाकाम रही.हम जहां थे, वहीं हैं.
- 21:47 : सरकार और टीम अन्ना के बीच की बैठक में गतिरोध बरकरार,गुरुवार को भी होगी बैठक.
- 21:44 : सरकार और टीम अन्ना के बीच चल रही बातचीत हुई खत्म.
- 21:42 : शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने अन्ना हजारे से अपील की कि वह अपना अनशन छोड़ दें क्योंकि 'देश को जागरूक करने और सरकार को झुकाने' में वह सफल रहे हैं.
- 21:41 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूरी उदारता से स्वीकार किया कि सरकार बंधन में है, जिससे समस्या के व्यावहारिक और सार्थक समाधान के साथ बाहर आना है.
- 20:57 : अन्ना पक्ष ने लोकपाल के मुद्दे के समाधान के लिए वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की.
- 20:56 : मॉस्को में भारतीयों ने अन्ना हजारे के जनलोकपाल विधेयक की मांग और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का समर्थन करते हुए भारतीय दूतवास को एक ज्ञापन सौंपा.
- 20:53 : भाजपा,लेफ्ट सहित कई पार्टियां लोकपाल बिल वापस लेने पर राजी थीं लेकिन इस पर भी आम सहमति नहीं बनी.
- 20:52 : सर्वदलीय बैठक में किसी दल ने जनलोकपाल बिल की पैरवी नहीं की.
- 20:51 : सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार लोकपाल विधेयक वापस लेने की इच्छुक नहीं.
- 20:50 : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर अन्ना को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी.
- 20:50 : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार कल जनलोकपाल बिल को संसद में पेश कर दे तो अन्ना कल ही अनशन तोड़ लेंगे.
- 20:35 : केंद्र सरकार और टीम अन्ना के बीच वित्त मंत्री प्रणव मुख्रजी के घर पर बैठक जारी
- 19:37 : नौ गैर संप्रग,गैर राजग दलों ने संसद से लोकपाल विधेयक वापस लेने और एक नया मजबूत और प्रभावी विधेयक पेश करने की मांग की.
- 19:34 : मनमोहन सिंह ने कहा,'मैं हमेशा से प्रधानमंत्री के पद को लोकपाल के दायरे में लाने के पक्ष में था लेकिन, मेरे अनुभवी सहयोगियों ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है.
- 19:11 : टीम अन्ना का बयान,अन्ना हजारे को जबरन उठाकर अस्पताल ले जाने की तैयारी.
- 19:03 : शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक ने अन्ना हजारे से अनशन खत्म करने के लिए संयुक्त अपील करने का प्रस्ताव किया है.
- 19:02 : पिछले दस सालों से एएफएसपीए के विरोध में अनशन कर रही मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को हजारे के आंदोलन में शामिल होने से रोका गया.
- 19:02 : लोकपाल मुद्दे पर अन्ना हजारे के आंदोलन और उसे मिल रहे जनसमर्थन की पृष्ठभूमि में विभिन्न दलों ने भ्रष्टाचार से निबटने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की जरूरत बतायी और संसद की गरिमा को बनाए रखने के लिए दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करने को कहा.
- 19:02 : सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज मजबूत और प्रभावी लोकपाल के लिये अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. गांधीवादी नेता ने इस बारे में सरकार के साथ सहयोग की भावना से काम करने की अपील की.
- 19:01 : जद यू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि संसद देश का आईना है और सांसदों की छवि धूमिल किये जाने के प्रयास अच्छे संकेत नहीं है.
- 19:00 : रामलीला मैदान में बढ़ी पुलिसकर्मियों की संख्या. अन्ना को जबरन अस्पताल ले जाने की आशंका.
- 18:30 : केंद्रीय मंत्री नारायण सामी ने राज्यसभा में बताया कि जनलोकपाल विधेयक स्टैंडिग कमेटी में भेजा गया.
- 18:10 : प्रधानमंत्री निवास पर दो घंटे से अधिक चली सर्वदलीय बैठक समाप्त. PM निवास पर अन्ना समर्थकों ने फिर किया प्रदर्शन.
- 17:57 : जम्मू प्रांत पीपुल्स मोर्चा (जेपीपीएफ) ने प्रमुख पवित्र सिंह के नेतृत्व में अन्ना हजारे के समर्थन में राजभवन के सामने धरना दिया.
- 17:56 : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अन्ना हजारे के आंदोलन को खत्म करने के लिए अलोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल किया.
- 17:19 : अन्ना हजारे ने समर्थकों से कहा कि मेरे अनशन को नौ दिन हो गए, मैं नौ दिन और ऐसे ही बैठे रह सकता हूं.
- 17:18 : अन्ना हजारे ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर लड़ेंगे, देश को फिर से बनाएंगे.
- 17:17 : प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं को अन्ना मुद्दे के घटनाक्रम की जानकारी दी.
- 17:15 : अनशन पर बैठे अन्ना हजारे और उनके समर्थकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई.
- 16:48 : जन लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर अनशन कर रहे अन्ना हजारे को समर्थन देने के लिए बुधवार को योग गुरु बाबा रामदेव भी रामलीला मैदान पहुंचे.
- 16:45 : अन्ना को समर्थन में दिल्ली के रामलीला मंच पर पहुंचे राजू श्रीवास्तव.
- 16:40 : हम चाहेंगे कि संसद की स्थायी समिति मजबूत लोकपाल संस्थान के सृजन के लिए व्यापक राष्ट्रीय सहमति बनाने के वास्ते विभिन्न नजरियों के सभी बिन्दुओं पर विचार करे: मनमोहन सिंह.
- 16:39 : मनमोहन ने सर्वदलीय बैठक में कहा हाल के घटनाक्रम ने हमारे संसदीय लोकतंत्र के कामकाज से संबंधित मुद्दे खड़े कर दिये हैं जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है.
- 16:38 : अन्ना हजारे और उनका गिरता स्वास्थ्य हम सभी के लिए चिंता का विषय है : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह.
- 16:01 : सर्वदलीय बैठक में लालू यादव और शरद यादव भी मौजूद
- 15:49 : लालकृष्ण आडवानी, मुलायम सिंह यादव,सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद बैठक में मौजूद
- 15:47 : प्रधानमंत्री आवास पर हो रही है सर्वदलीय बैठक
- 15:47 : अन्ना हज़ारे के मसले पर बैठक शुरु
- 15:46 : सर्वदलीय बैठक शुरु
- 15:25 : कुछ ही देर में शुरु होगी सर्वदलीय बैठक
- 15:24 : प्रधानमंत्री आवास के बाहर अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन
- 15:24 : शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो अन्ना के साथ हैं
- 15:23 : सत्य़व्रत चतुर्वेदी ने कहा कि 'जो चल रहा है वो गलत है और लोकतंत्र के लिए घातक'
- 15:22 : सलमान खुर्शीद, प्रणव मुखर्जी सर्वदलीय बैठक में पहुंचे
- 15:20 : सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम लोग बातचीत का माहौल बना रहे थे
- 14:56 : उन्होंने कहा, देश को अन्ना हजारे की जरूरत.
- 14:53 : योग गुरु स्वामी रामदेव आज रामलीला मैदान पहुंचे.
- 14:45 : उन्होंने कहा, कोई ड्राफ्ट तैयार नहीं किया गया है.
- 14:45 : बातचीत चल रही है बीच का रास्ता निकाला जा रहा है: सलमान खुर्शीद
- 13:37 : सरकार ऑल पार्टी मीटिंग में अपना पक्ष रखेगी
- 13:37 : सरकार को ऑल पार्टी मीटिंग के लिए इनपुट मिल गया है
- 13:36 : ना सरकार झुकने को तैयार है और ना ही टीम अन्ना
- 13:34 : सरकार और टीम अन्ना के बीच गतिरोध जारी है
- 13:33 : तीन मुद्दों पर गतिरोध जारी है
- 13:32 : फिलहाल कोई हल नहीं निकला है अबतक
- 13:32 : टीम अन्ना ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है लेकिन और बातचीत की जरुरत है
- 13:30 : प्रशांत भूषण मीडिया से इस बैठक पर बातचीत करेंगे
- 13:29 : केजरीवाल ने कहा कि और बातचीत की जरुरत है
- 13:29 : केजरीवाल ने कहा कि कोई हल नहीं निकला है
- 13:28 : दूसरे दौर की बातचीत खत्म
- 13:27 : संदीप दीक्षित भी बैठक में मौजूद थे
- 13:10 : केज़रीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी बैठक में मौजूद थे
- 13:09 : अन्ना टीम और सलमान खुर्शीद के बीच बैठक खत्म
- 13:08 : रघुवीर यादव ने 'मंहगाई डायन खाए जात है'...गाकर समर्थकों का उत्साह बढ़ाया
- 13:07 : अन्ना के मंच पर पहुंचे कलाकार रघुवीर यादव
- 12:50 : अरुण जेटली ने कहा, जनता का सरकार पर से विश्वास खत्म हो रहा है.
- 12:48 : राज्यसभा में भ्रष्टाचार मुद्दे पर बहस
- 12:47 : सलमान खुर्शीद ने कहा, अन्ना का अनशन खत्म कराना फिलहाल बिल पारित करने से ज्यादा जरूरी.
- 12:44 : उन्होंने कहा, इसे पारित न करने की सरकार के पास कोई वजह नहीं.
- 12:44 : किरण बेदी ने कहा, जनलोकपाल बिल से प्रत्येक भारतीय का हित जुड़ा हुआ है.
- 12:42 : रांची में आज बड़ी संख्या में अन्ना समर्थकों नें जुलूस निकाला.
- 12:36 : इंदौर में अन्ना के समर्थन में कॉलेज छात्राओं ने रैली निकाली.
- 12:30 : अन्ना टीम उन बिन्दुओं के समाधान के लिए केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात कर रही है जिन पर सहमति नहीं बन पाई है.
- 12:24 : सलमान खुर्शीद के घर बैठक, टीम अन्ना मौजूद
- 12:11 : उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सर्वदलीय बैठक में उठाएंगे.
- 12:08 : लालू ने कहा कि अन्ना की तबीयत ठीक नहीं है ऐसे में उन पर दबाव डालना ठीक नहीं होगा.
- 12:05 : लालू यादव ने कहा, सरकार को अन्ना पर दबाव नहीं डालना चाहिए.
- 11:56 : ठाकरे ने अन्ना को भेजा पत्र. कहा, देश को आपकी जरूरत. शिवसेना आपके साथ है.
- 11:55 : बाला साहब ठाकरे अन्ना हजारे के समर्थन में आए.
- 11:37 : विलासराव देशमुख ने कहा कि मैंने कल प्रधानमंत्री से मुलाकात की. अन्ना को लेकर सभी चिंतित हैं.
- 11:34 : जब तक सरकार तीन मुद्दों पर सहमत नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा: हजारे
- 11:33 : अन्ना ने कहा कि तीन मुद्दों पर अब भी सहमति नहीं बनी.
- 11:32 : संसद भवन में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और सांसद संदीप दीक्षित के बीच आपात बैठक शुरू
- 11:25 : बैठक के बाद फाइनल हुए ड्राफ्ट को आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में पेश किया जाएगा.
- 11:24 : इस ड्राफ्ट को लेकर सरकारी पक्ष और अन्ना एंड टीम की बैठक होगी.
- 11:23 : संदीप दीक्षित ने टीम अन्ना की मांगों को ध्यान में रखते हुए लोकपाल बिल का नया ड्राफ्ट तैयार किया है.
- 11:22 : उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोग जनता के बीच अपनी बात मजबूती से नहीं रख पाए हैं. इसलिए मैं इस्तीफा देना चाहता हूं.
- 11:21 : यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं इस्तीफा देना चाहता हूं.
- 11:21 : भाजपा संसदीय दल की बैठक में यशवंत सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है.
- 11:19 : उन्होंने कहा कि अन्ना की तबीयत कल से आज काफी बेहतर है.
- 11:17 : श्री श्री रविशंकर ने कहा कि वह किसी भी वक्त देश को अच्छी खबर दे सकते हैं.
- 11:13 : उन्होंने कहा, फूट डालो राज करो की नीति को सफल मत होने देना.
- 11:12 : अन्ना ने कहा हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब एक हैं. सब एक ही ईश्वर के बच्चे हैं.
- 11:11 : अन्ना ने कहा निराश होकर नहीं मरना, देश के लिए लड़ते-लड़ते मरना है.
- 11:11 : अन्ना ने लोगों से एक बार फिर अहिंसा के रास्ते पर चलने की अपील की.
- 11:10 : उन्होंने कहा, शरीर में जब तक प्राण रहेगा देश के लिए लड़ता रहूंगा.
- 11:09 : जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी, हमारा अनशन चलता रहेगा: अन्ना
- 11:08 : 'अगर लोकायुक्त नहीं बनेगा तो भ्रष्टाचार इस देश से कभी खतम नहीं होगा.'
- 11:07 : अन्ना ने कहा, हर राज्य में लोकायुक्त जरूर हो.
- 11:07 : उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है.
- 11:06 : सरकार भ्रष्टाचार नहीं मिटाना चाहती: अन्ना
- 11:06 : अन्ना ने कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है.
- 11:04 : अन्ना ने कहा मेरा जीवन देश के लिए.
- 11:01 : भाजपा ने अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील की.
- 10:44 : संसदीय कार्य मंत्री पवन बंसल ने कहा, संसदीय प्रक्रिया में समय लगता है लेकिन हम एक मजबूत लोकपाल बिल चाहते हैं.
- 10:37 : अन्ना के समर्थन में उत्तर प्रदेश के चंदौली के एक गांव का ही नाम अन्ना रख दिया गया.
- 10:26 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्ना से ड्रिप लेने की अपील की है.
- 10:18 : अरुणा राय भी अन्ना से मिलने के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं.
- 10:14 : वरुण गांधी ने कहा, मैं यहां आम आदमी के रूप में आया हूं.
- 9:41 : वरुण गांधी ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करता हूं.
- 9:40 : भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू. बैठक में अन्ना मामले पर होगी चर्चा.
- 9:30 : अन्ना के स्वास्थ्य के बारे में गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री से बात की.
- 9:15 : वरुण गांधी रामलीला मैदान में आम लोगों के साथ बैठकर अन्ना की सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
- 9:14 : डॉक्टरों ने अन्ना को ड्रिप चढ़ाने की बात कही थी लेकिन अन्ना ने इनकार कर दिया था.
- 9:05 : अनशन के बाद से अन्ना का वजन 5.8 किलोग्राम घटा है.
- 9:04 : अन्ना का वजन और कम हुआ और अब उनका वजन 66.2 किलोग्राम है.
- 9:03 : अन्ना का ब्लड प्रेशर 145/86 और पल्स रेट 82 है.
- 9:03 : आज सुबह अन्ना का मेडिकल चेकअप किया गया.
- 8:58 : अन्ना के समर्थन में शिमला बंद, 10 हजार से ज्यादा व्यापारी बंद के समर्थन में.
- 8:46 : वरुण गांधी अन्ना हजारे से मिलने रामलीला मैदान पहुंचे.
- 8:37 : मनीष सिसोदिया ने बताया, अन्ना ठीक हैं. वह आराम कर रहे हैं. डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है.
- 8:23 : केवल राज्यो में लोकायुक्त, लोकपाल में निचली नौकरशाही को शामिल करने और सिटीजंस चार्टर तैयार करने पर मतभेद कायम है.
- 8:22 : सरकार ने ज्यादातर मांगें मान ली हैं.
- 8:19 : अन्ना का अनशन आज खत्म होने के आसार नज़र आ रहे हैं.
- 7:03 : टीम अन्ना, यूपीए की बैठक भी आज
- 4:50 : बुधवार को 3.30 बजे शाम को होगी सर्वदीय बैठक.
- 1:39 : रामलीला मैदान मंच पर टीम अन्ना ने भी की बैठक.
- 1:38 : मनमोहन सिंह की आपात बैठक में सर्वदलीय बैठक पर बनी रणनीति.
- 1:36 : कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक खत्म.
- 0:34 : आपात बैठक में अन्ना टीम की शर्तों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है.
- 0:31 : अन्ना टीम से सरकार की बातचीत के बाद रात को मनमोहन सिंह ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई.
- 0:30 : अन्ना का अनशन नौंवे दिन बुधवार को प्रवेश कर गया है.