दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण को केंद्र सरकार की मंजूरी
एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 11:10 pm
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को मंत्रियों के अधिकार समूह की एक बैठक के बाद प्रेस ट्रस्ट को यह जानकारी दी.
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शीला के अलावा डीएमआरसी प्रमुख व प्रबंध निदेशक ई श्रीधरन, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और दिल्ली के उपराज्यपाल तेजिंदर खन्ना भी मौजूद थे.
लगभग 35 हजार 242 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाले इस चरण में मेट्रो की सीमा में 103.5 किलोमीटर का विस्तार होगा.
इस चरण में मुकुंदपुर से यमुना विहार, पश्चिमी जनकपुर से कालिंदीकुंज, मध्यपश्चिम से कालिंदीकुंज, केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट और जहांगीरपुरी से बादली तक के पांच कॉरीडोर का निर्माण किया जाएगा.
दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा आयुक्त आर के कदम ने आज एयरपोर्ट लाइन के दो गैर क्रि याशील स्टेशनों धौला कुआं और एयरोसिटी की सुरक्षा का मुआयना किया.
इन स्टेशनों के बारे में कदम की टिप्पणी कल आने की संभावना है और इसके बाद ही एरपोर्ट लाईन पूरी तरह से कार्यशील हो पाएगा.