दंगों का ओलंपिक पर नहीं पड़ेगा कोई असर : ब्रिटिश ओलंपिक संघ
अन्य खेल, खेल, ताजा खबरें 10:23 pm
ब्रिटिश ओलंपिक संघ ने आश्वासन दिया कि दंगों की लहर पूर्वी लंदन के हैकने तक पहुंचने के बावजूद लंदन ओलंपिक की योजनाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
हैकने उन पांच नगरों में से हैं जहां अगले साल ये खेल आयोजित किये जाने हैं.
हैकने स्थित ओलंपिक परिसर के पास तक कल दंगों का असर देखा गया. जिससे ओलंपिक की सुरक्षा और रणनीति को लेकर चिंताएं जताई जा रही है.
बीओए के संचार निदेशक डेरिल साइबेल ने हालांकि कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि खेल सुरक्षित ढंग से हो जाएंगे.
उन्होंने ‘स्काय न्यूज’ से कहा, ओलंपिक और परालम्पिक खेल काफी अहम है. हमें एक साथ आना होगा. लंदन से बेहतर कोई शहर नहीं है.सिर्फ इसे ही तीन बार ओलंपिक की मेजबानी मिली है.
उन्होंने यह भी कहा कि खेल के आयोजन स्थलों को किसी नुकसान की उन्हें कोई जानकारी नहीं है.