नए अंदाज में लौटने के लिए तैयार 'कौन बनेगा करोड़पति'

सोनी टीवी का लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' छोटे पर्दे पर नए अंदाज में लौटने के लिए तैयार है.

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन केबीसी के पांचवे संस्करण के प्रस्तोता होंगे.



सोनी टीवी के मल्टीस्क्रीन मीडिया के सीईओ मंजीत सिंह ने मंगलवार रात शो की शुरुआत के अवसर पर कहा, पिछले साल अमिताभ के कारण ही छोटे शहरों में भी केबीसी लोकप्रिय हुआ था.



उनकी रचनात्मकता, व्यावसायिकता और प्रतिभा ने छोटे शहरों के लोगों को भी इस शो की ओर आकर्षित किया और हमें इस संस्करण में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है. इससे चैनल को नए स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी.



अमिताभ भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि छोटे शहरों में भी बहुत प्रतिभा है.

उन्होंने कहा, पिछले संस्करण में मुझे जिस तरह के प्रतिभागियों से मिलने का अवसर मिला वे वास्तव में बहुत अच्छे थे.



उनसे मिलकर मैंने भी यह तथ्य जाना कि किसी को भी कम करके नहीं आंका जा सकता. कुछ लोग तो ऐसे छोटे शहरों से आए जिनके बारे में हम जानते भी नहीं हैं लेकिन उनमें गजब की प्रतिभा थी.

इससे पता चलता है कि दूर-दराज के और छोटे इलाकों में भी कितनी प्रतिभा है.



उन्होंने कहा, "मुझे इस शो के जरिए उन लोगों से मुलाकात का अवसर मिला जिनसे मैं वैसे कभी नहीं मिल सकता था."



अब यह शो बदले हुए समय पर मतलब रात नौ बजे की बजाए 8.30 बजे प्रसारित होगा. शो का प्रसारण 15 अगस्त से शुरू होगा.

इस बार का शीर्ष पुरस्कार पांच करोड़ रुपये होगा.

Posted by राजबीर सिंह at 4:37 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh