टीम इंडिया ने नम्बर 1 की कुर्सी किस प्रकार हासिल की ? : ज्योफ्रे बायकॉट
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें, ETOI 4:04 am
बायकॉट ने कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन जिस स्तर का रहा है, उससे सभी लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि आखिरकार इस टीम ने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम की कुर्सी किस प्रकार हासिल की।
बायकॉट ने समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित अपने स्तम्भ में लिखा है, "अगर आप प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखना चाहते हैं तो फिर आपको एजबेस्टन टेस्ट में यह मौका नहीं मिलेगा। इंग्लिश टीम पेशेवर की तरह खेल रही है जबकि भारतीय टीम किसी औसत टीम की परछाई दिख रही है। ऐसा लगता है कि मैं भारतीय खिलाड़ियों को पहचान नहीं पा रहा हूं।"
"ऐसे प्रदर्शन के बाद तो मुझे लगता है कि हर व्यक्ति यही सवाल करता नजर आ रहा है कि कि आखिरकार इस टीम ने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम की कुर्सी किस प्रकार हासिल की? "बायकॉट के मुताबिक एजबेस्टन टेस्ट पूरी तरह एकतरफा हो चुका है और मेजबान टीम जब चाहे इसे जीत सकती है। बकौल बायकॉट, "इंग्लैंड हर हाल में यह मैच जीतेगा। जीत कब हासिल करनी है यह उसे निर्धारित करना है। मेजबान टीम भोजनकाल तक बल्लेबाजी करेगी और फिर मेरे लिहाज से वह भारतीय बल्लेबाजों पर अपना निशाना साधेगी।"