भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे आज सुबह देहरादून से दिल्ली पहुंचे।
उत्तराखंड, क्षेत्रीय, ताजा खबरें, breakingnews, gallery 8:20 pm
कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे होने की वजह से बीजेपी सूबे में नेतृत्व बदलना चाहती है। निशंक की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री बी सी खंडूरी को सत्ता सौंपी जा सकती है।
आलाकमान से मिलने निशंक शुक्रवार की रात ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उनके समर्थक कई मंत्री और विधायक सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंच रहे हैं। चर्चा है कि निशंक अपने समर्थकों के सामने आलाकमान के सामने शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। खंडूरी के समर्थन में महज 6 विधायक बताए जा रहे हैं।
मालूम हो कि 12 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है इसलिए बदलाव का कोई फैसला इससे पहले लेना होगा। इस लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है।