बालों को सफेद बनाने के साथ ही बीमारियाँ भी बढाता है "तनाव"

तनाव न सिर्फ बालों की सफेदी का कारण बन सकता है बल्कि इससे बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका भी रहती है.

डुके विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि तनाव में ऐसे रसायन सक्रिय हो जातें हैं जो डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं.

इससे व्यक्ति उम्रदराज दिखने लगता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

यह परिणाम शोधकर्ताओं के चूहों पर किए गए विश्लेषण पर आधारित है. अध्ययन के लिए चूहों में तनाव बढ़ाने के लिए एड्रेनलिन जैसा पदार्थ दिया गया.

इससे उनमें उस प्रोटीन की मात्रा कम हो गई जो स्वस्थ रखने में मददगार है और कोशिकाओं में असामान्यताएं पैदा होने से रोकती है.

अध्ययन के अगुवा प्रो रॉबर्ट लेफ्कोविट्ज ने कहा कि इससे हम साबित कर सकते हैं कि तनाव किस तरह विभिन्न मानवीय दशाओं और विकारों के लिए जिम्मेदार है.

इनमें बालों का सफेद होना जैसी परेशानियों से घातक बीमारियां जैसे मलिग्नसिस तक शामिल हैं.

यह अध्ययन नेचर जर्नल के हाल ही में आए संस्करण में प्रकाशित हुआ है.

Posted by राजबीर सिंह at 6:24 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh