नवजात शिशुओं में दिल से जुड़ी बीमारी स्क्रीनिंग के जरिए पता लगेगी
तकनीक, ताजा खबरें, लाईफस्टाइल, स्वास्थ्य 9:06 pm
नवजात शिशुओं में दिल से जुड़ी किसी भी बीमारी का पता अब महज एक साधारण स्क्रीनिंग के जरिए लगाया जा सकेगा. एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है.
‘द लैंसेट’ जर्नल में छपे एक अध्ययन में कहा गया है कि बच्चों की नब्ज से जुड़ी जांच और रक्त में मौजूद ऑक्सीजन का पता लगाने मात्र से दिल की बीमारी का पता चल जाएगा. यह प्रक्रि या बेहद सरल होगी.
जांच के दौरान बच्चें के हाथ और पैर पर एक छोटा सेंसर लगाया जाएगा जो रक्त में ऑक्सीजन स्तर मापेगा. जिनमें ऑक्सीजन का स्तर का कम होगा, उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए भेज दिया जाएगा.
शोधकर्ताओं का कहना है कि बीमारी का पता जल्द चल जाने से चिकित्सकों के पास मौका होगा कि वे समय रहते कारगर उपाय कर सकें.
ब्रिटेन में 20,000 से अधिक नवजात बच्चों पर किए गए जांच के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं.