एक व्यक्ति की मौत के विरोध में उत्तरी लंदन में दंगा भड़का

हथियारलैस अधिकारियों की गोली से एक व्यक्ति की मौत के विरोध में उत्तरी लंदन में दंगा हो गया.

विरोध में दंगाइयों ने उत्तरी लंदन में जमकर उत्पात मचाया.

दंगाइयों ने लूटपाट करने के साथ पुलिस वाहनों, एक बस और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया.

टोटेनहम में हाई रोड पर स्थित पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कल उत्पात मचाते हुए पुलिस वाहनों और दो मंजिला बस में आग लगा दी.

दबाव में आए दंगा नियंत्रण अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को सड़कों पर फिर से नियंत्रण हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दंगाइयों ने हाई रोड पर दुकानों के शीशे तोड़कर इनमें लूटपाट की.

मध्य लंदन हाल के महीनों में छात्रों और श्रम संगठनों के प्रदर्शन का गवाह बनता रहा है लेकिन कल की घटना काफी भयावह थी.

गुरूवार को संभावित गोलीबारी के दौरान पुलिस की गोली लगने से कथित रूप से एक मिनीबस के यात्री की मौत हो गई थी.

29 वर्षीय मार्क डग्गन की मौके पर ही मौत हो गई थी. वह चार बच्चों का पिता था. इसी घटना को लेकर प्रदर्शन किया गया था.

Posted by राजबीर सिंह at 10:05 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh