अन्ना हजारे ने पीएम और कपिल सिब्बल पर साधा निशाना
ताजा खबरें, देश-विदेश, राजनीति 9:03 pm
अन्ना हजारे ने पीएम मनमोहन सिंह और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल पर निशाना साधा.
अन्ना हजारे ने कहा कि देश को समझने में उनकी ‘विदेशी शिक्षा' बाधा उपस्थित कर रही है.
वहीं, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रैलियां निकालीं और लोकपाल विधेयक के सरकारी मसौदे की प्रतियां जलाईं.
महाराष्ट्र के जलगांव में अन्ना हजारे ने कहा, जैसा कि मनमोहन सिंह और सिब्बल ने अपनी शिक्षा विदेश में हासिल की है इसलिए वे देश की कार्यशैली समझने के योग्य नहीं बन पाए हैं.
ज्ञात हो कि अन्ना हजारे लोकपाल विधेयक के सरकारी मसौदे के विरोध में 16 अगस्त से आमरण अनशन करने वाले हैं.
सरकार की आलोचना करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार को या तो एक संशोधित विधेयक पेश करना होगा अथवा उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए.
वहीं, विधेयक के सरकारी मसौदे के विरोध में दिल्ली के जामिया नगर, अजमेरी गेट और हौज काजी इलाके में मसौदे की प्रतियां जलाई गईं.