अलकायदा के खात्मे तक नहीं रुकेगा अमेरिका : अमेरिकी रक्षा मंत्री

ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद भी अमेरिका अलकायदा के खात्मे के लिए दबाव बनाए रखेगा.

अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने का मतलब यह नहीं है कि अलकायदा का नेटवर्क समाप्त हो गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका इस आतंकवादी संगठन पर दबाव बनाए रखेगा.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नेबरास्का में स्थित अमेरिकी रणनीति कमांड मुख्यालय के दौरे पर पहुंचे पेनेटा ने कहा, "ओसामा की मौत का मतलब यह नहीं है कि अलकायदा समाप्त हो गया. वे अभी भी सक्रिय हैं और उनका मुख्य उद्देश्य हमारे देश में आतंकवादी हमला करना है."

पेनेटा ने कहा कि आतंकवादी संगठन के सदस्यों पर लगातार दबाव बनाए रखा जाएगा चाहे वह विश्व के किसी भी कोने में छिपे हों.

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में हम अलकायदा पर लगातार दबाव बनाए रखेंगे. हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है कि उनका ठिकाना यमन, सोमालिया और उत्तरी अफ्रीका में भी है."

Posted by राजबीर सिंह at 4:20 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh