यिंगलुक शिनवात्रा बनी थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री

थाईलैंड में यिंगलुक शिनवात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं.

थाईलैंड में हाल में संपन्न चुनाव में सत्तारुढ़ डेमोक्रेटस पर प्यूइआ थाई पार्टी की शानदार जीत दर्ज करने वाली यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं.

सदन के अध्यक्ष सोमसाक किअत्सुरनोंत ने कहा, ‘सदन में यिंगलुक ने साधारण बहुमत से ज्यादा समर्थन हासिल किया है इसलिये वह प्रधानमंत्री चुनी जाती हैं.’

देश की 28वीं प्रधानमंत्री को कुछ ही दिनों के अंदर शाही मान्यता भी मिलने की उम्मीद हैं.

यिंगलुक की प्यूइआ थाई पार्टी और उसके सहयोगियों ने तीन जुलाई को हुए चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी.

यिंगलुक को पांच सौ सदस्यों वाले संसद के निचले सदन में 296 सदस्यों ने अपना समर्थन दिया. जो उनकी पार्टी तथा सहयोगियों के बहुमत को दर्शाता है.वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थी. विपक्षी पार्टी ने इस पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.

उनके समक्ष देश में तुरंत स्थिरता लाने की चुनौती होगी. जो वर्ष 2006 में थाकसिन शिनवात्रा को सेना द्वारा सत्ता से हटाए जाने के बाद से राजनीतिक संकट से गुजर रहा है.

यिंगलुक सत्ताच्युत पूर्व नेता थाकसिन शिनवात्रा की बहन हैं.

विश्लेषकों के अनुसार यिंगलुक के सामने सत्ता पर टिके रहने की भी चुनौती होगी.

Posted by राजबीर सिंह at 4:22 am.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh