राज्यसभा के सात नव निर्वाचित सदस्यों ने सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

राज्यसभा के सात नव निर्वाचित सदस्यों ने शुक्रवार को सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया.



इन सदस्यों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी भी शामिल हैं.



येचुरी और पटेल उन नौ राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया था. वे दोबारा निर्वाचित हुए. येचुरी पश्चिम बंगाल से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए, जबकि पटेल गुजरात से. राज्यसभा के सात निर्वाचित सदस्यों में पांच पश्चिम बंगाल से हैं, जबकि दो गुजरात से.



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप पांड्या और अभिनेत्री स्मृति ईरानी गुजरात से निर्वाचित हुए. दोनों ने गुजराती में शपथ ली, जबकि पटेल ने हिन्दी में शपथ ली.



तृणमूल कांग्रेस के देबब्रत बंदोपाध्याय, सृंजॉय बोस, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रसिद्ध क्विज मास्टर डेरेक 'ब्रीन पश्चिम बंगाल से निर्वाचित हुए.



इन नवनिर्वाचित सांसदों के साथ ही राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के सदस्य छह हो गए हैं. पूर्व में इसके तीन सदस्य से थे, जिनमें से एक का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो गया. दूसरी तरफ माकपा की सदस्य संख्या घटकर केवल दो रह गई है, जबकि इसकी सहयोगी रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) को एक सदस्य का नुकसान हुआ.

Posted by राजबीर सिंह at 9:37 pm.
 

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh