गाजा पर इस्राइली विमानों के हमलों में सात फलस्तीनी मारे गए
ताजा खबरें, देश-विदेश 9:42 pm
मिस की सीमा के निकट संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों द्वारा की गई आठ इसाइली लोगों की हत्या के प्रतिशोध में गाजा पर किये गये इसाइली विमानों के हमलों में सात फलस्तीनी मारे गये हैं जबकि छह अन्य घायल हो गये हैं.
गाजा में मारे गये दो व्यक्तियों का संबंध पापुलर रस्सिटेंस कमेटी से है जो एक उग्र इस्लामी संगठन है.
इस संगठन पर इजाइल ने गुरूवार को दक्षिणी नेगेव रेगिस्तान में घातक हमला करने का आरोप लगाया था. मारे गये दो अन्य व्यक्तियों का संबंध इस्लामी जिहाद संगठन से है.
सीमावर्ती इलाके में मिस के पांच पुलिसकर्मियों के मारे जाने की घटना की भी इसाइली सेना ने जांच करने का वादा किया है.
मिस के अधिकारियों ने कहा कि काहिरा ने इस संबंध में इसाइल से शिकायत दर्ज करायी थी. प्रधानमंत्री ईसाम शरफ ने कहा है कि मिस के नागरिकों के 'बहे खून" को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा.
सेना ने कहा कि इस बीच इसाइली विमानों ने कल (शुक्रवार) गाजा पर हवाई हमला किया. दूसरी तरफ फलस्तीन ने भी दिन की शुरूआत होने के बाद से दक्षिणी इसाइल पर रॉकेट और मोर्टर से हमला किया.
पुलिस ने बताया कि एस्दोद शहर में तीन इसाइली नागरिक घायल हो गये हैं.